एक्सप्लोरर

Naga Chaitanya और Samantha Akkineni के बीच तलाक पर Nagarjuna Akkineni ने जारी किया स्टेटमेंट, बोले- जो कुछ भी पति-पत्नी के बीच हुआ...

साउथ के फेमस कपल नागा चैतन्य और सामंथा अक्किनेनी के बीच तलाक हो गया है. इस मामले में नागा चैतन्य के पिता नागार्जुन अक्किनेनी ने भी एक स्टेटमेंट जारी किया है. उन्होंने कपल के तलाक पर दुःख जताया है.

नागा चैतन्य (Naga Chaitanya) और सामंथा अक्किनेनी (Samantha Akkineni) के बीच तलाक हो गया है. सामंथा ने खुद इस बात पर मोहर लगा दी है. सामंथा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए अपने तलाक को लेकर फैंस को जानकारी दी है. दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया है. इस मामले में नागा चैतन्य के पिता नागार्जुन अक्किनेनी ने भी एक स्टेटमेंट जारी किया है. उन्होंने इस तलाक को पति-पत्नी का फैसला बताया है. 

नागार्जुन ने सोशल मीडिया पर स्टेटमेंट शेयर करते हुए लिखा- बहुत दु:खी मन के साथ मैं ये कह रहा हूं. जो भी सैम और चैय के बीच हुआ वह दुर्भाग्यपूर्ण है. जो भी पति और पत्नी के बीच हुआ वह बहुत ही पर्सनल है. सैम और चैय दोनों ही मेरे प्यार हैं. मेरा परिवार सैम के साथ बिताए सभी पलों को याद करेगा और वह हमेशा हम सभी के लिए खास रहेंगी. भगवान उन दोनों को हिम्मत दे.

सामंथा ने दी तलाक के बारे में जानकारी 

सामंथा ने सोशल मीडिया पर अपने तलाक की जानकारी दी. उन्होंने लिखा, "हमारे सभी शुभचिंतकों के लिए. बहुत सोचने के बाद मैंने और चैतन्य ने अलग होने का फैसला लिया है. हमने पति-पत्नी की तरह अपने रास्ते अलग करने का फैसला लिया है. हम बहुत लकी हैं कि हम दस सालों से ज्यादा समय से दोस्त हैं जो हम दोनों के रिलेशनशिप का आधार थी. हमारे बीच दोस्ती हमेशा रहेगी." बता दें कि बीते कुछ समय से सामंथा और नागा चैतन्य के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा था. सामंथा ने अपने नाम के आगे से 'अक्किनेनी' टाइटल भी हटा लिया था. दोनों के बीच तलाक की रिपोर्ट्स भी सामने आ रही थीं. 

ये भी पढ़ें :-

बर्थडे पर पिता को याद कर फिर भावुक हुई Hina Khan, इमोशनल नोट शेयर कर लिखा- आज आपकी प्रिंसेस का बर्थडे है डैड

Nawazuddin Siddiqui ने किया पुराने दिनों को याद, तस्वीर शेयर करके लिखा- तेरा क्या होगा रे कालिया?

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिंगर नहीं होते तो क्या होते निरहुआ-पवन सिंह? पावरस्टार ने काजल राघवानी को कहा- 'चालबाज'
सिंगर नहीं होते तो क्या होते निरहुआ-पवन सिंह? पावरस्टार ने काजल राघवानी को कहा- 'चालबाज'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
Friday Box Office: 'स्पाइडर मैन' के आगे पहले ही दिन पिटी 'ओह माय डॉग', 'धमाल' 4 का भी निकला दम, जानें-फ्राइडे का कलेक्शन
'स्पाइडर मैन' के आगे पहले ही दिन पिटी 'ओह माय डॉग', जानें- 'धमाल' 4' का फ्राइडे कलेक्शन
बिन ब्याही मां बनना चाहती हैं आम्रपाली दुबे, 'निरहुआ' से बोलीं- ‘मुझे एक बच्चा चाहिए, मैं पूरी तरह तैयार हूं’
‘मुझे एक बच्चा चाहिए, मैं पूरी तरह तैयार हूं’, निरहुआ से ये क्या बोल गईं आम्रपाली दुबे

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
Jimmy Chilimigras Story: 12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
Embed widget