एक्सप्लोरर

बीजेपी के हुए ‘राम’: फिल्मों से टीवी और फिर राजनीति तक अरुण गोविल का सफर

अरुण गोविल ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 1977 में आई फिल्म 'पहेली' से की थी. इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया लेकिन असली पहचान मिली टीवी धारावाहिक 'रामायण' से.

रामानंद सागर के मशहूर धारावाहिक 'रामायण' में भगवान राम का किरदार निभाकर अपार लोकप्रियता हासिल करने वाले अरुण गोविल ने हाल ही में बीजेपी का दामन थाम लिया है. अरुण गोविल को बीजेपी अभी क्या भूमिका देती है यह तो साफ नही है लेकिन बंगाल विधानसभा चुनाव करीब है और ज्यादा संभावना यही है कि उन्हें चुनाव प्रचार में उतारा जा सकता है.

पिछले लंबे समय से अरुण गोविल बड़े या छोटे पर्दे पर नजर नहीं आए हैं. अरुण गोविल ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 1977 में आई फिल्म 'पहेली' से की थी. इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया जैसे- सावन को आने दो, सांच को आंच नहीं आदि.

हालांकि फिल्मों में उनका सफर बहुत कामयाब तो नहीं कहा जा सकता है लेकिन काम मिलता रहा. अरुण गोविल के लिए 1987 का साल लोकप्रियता और खुशियों का खजाना लेकर आया. इस साल दूरदर्शन पर प्रसारित हुआ निर्माता-निर्देशक रामानंद सागर का ‘रामायण’ सीरियल अपने आप में एक इतिहास बन गया. इस सीरियल के कलाकार घर-घर पहचाने जाने लगे. अरुण गोविल ने इसमें भगवान राम का किरदार निभाया था.

लोगों के दिमाग में बैठ गई राम वाली छवि

लेकिन यह ऐतिहासिक कामयाबी भी अरुण गोविल के एक्टिंग करियर को ज्यादा आगे नहीं बढ़ा सकी. वजह थी उनके भगवान राम वाली छवि. वे किसी दूसरे किरदार में उतने प्रभावी साबित हो ही नहीं पाए. हालांकि अपने तरफ से उन्होंने पूरी कोशिश की लेकिन शायद लोगों के दिल और दिमाग में उनके राम वाली छवि ही बैठी हुई थी.

रामायण के बाद अरुण गोविल को भगवान बुद्ध, शिव, राजा हरीशचंद्र जैसे किरदार जरूर मिले और उन्होंने उन्हें बखूबी निभाने का प्रयास भी किया. कुछ क्षेत्रिय फिल्मों में भी उन्होंने काम किया. अरुण गोविल की राजनीति में आने की चर्चा अक्सर होती रहती थी.

उन्हें कभी कांग्रेस का करीबी भी माना जाता था और कहा जाता था वह इंदौर से चुनाव लड़ सकते हैं लेकिन अब इन अटकलों पर उन्होंने खुद ही विराम लगा दिया है. वह अब बीजेपी का दामन थाम चुके हैं और अपनी नई पारी की शुरुआत करने जा रहे है.

यह भी पढ़ें:

‘Tarak Mehta Ka Ooltah Chashmah’ के भिड़े उर्फ मंदार चंदवाकर हुए कोरोना संक्रमित, खुद दी जानकारी

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ बनी तूफान, संडे को 'धमाल 4' को दी मात, साल की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म भी बनी
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ बनी तूफान, संडे को 'धमाल 4' को दी मात
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ का संडे को गदर, 23 फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, ये रिकॉर्ड भी बनाया
‘बंटवारा 1947’ ने संडे को 23 फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, ये रिकॉर्ड भी बनाया
Awarapan 2 बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट वीकेंड ओपनर, 8 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
'आवारापन 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट वीकेंड ओपनर, 8 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
Stale Tea Poison:कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
Embed widget