एक्सप्लोरर

जेल में संजय दत्त की गर्दन पर डबल मर्डर के हत्यारे ने रख दिया था उस्तरा, एक्टर ने सुनाया खौफनाक किस्सा

Sanjay Dutt On The Great Indian Kapil Show: संजय दत्त ने द ग्रेट इंडियन कपिल शो में में अपने जेल में बिताए दिनों के कई किस्से सुनाए. इस दौरान उन्होंने एक खौफनाक घटना का भी खुलासा किया.

संजय दत्त हाल ही में अपने करीबी दोस्त सुनील शेट्टी के साथ ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो’ में पहुंचे थे. इस दौरान संजू बाबा ने अपने जेल के दिनों के बारे में बात की. दरअसल संजय ने 1993 के मुंबई बम धमाकों के सिलसिले में पांच साल जेल में बिताए थे.  66 वर्षीय इस स्टार ने सलाखों के पीछे के अपने एक खौफनाक किस्से का खुलासा किया. जिसे सुनकर हर कोई दहल गया.

संजय दत्त ने जेल के दिनों की एक खौफनाक याद की शेयर
शो के दौरान संजय दत्त ने बताया कि एक बार जेल सुपरीटेंडेंट ने उनसे अपनी बढ़ी हुई दाढ़ी मुंडवाने को कहा और मिश्रा नाम के एक कैदी को ये काम सौंपा. संजय दत्त ने उनकी शेव कर रहे मिश्रा से पूछा कि वह कितने समय से जेल में बंद हैं, और मिश्रा ने जवाब दिया कि 15 साल हो गए हैं. दत्त ने आगे कहा, "इस समय तक, उसका उस्तरा मेरी गर्दन तक पहुंच चुका था. मैंने उसेसे पूछा कि वह किस अपराध के लिए जेल में हैं, और उसने जवाब दिया 'दोहरे हत्याकांड' में, मैंने तुरंत उसका हाथ पकड़कर उसे रोका. तो, डबल मर्डर  के दोषी के हाथ में उस्तरा होना, जेल में एक सामान्य दिन की बात है." संजय का ये किस्सा सुनकर हर कोई हैरान रह गया.

संजय दत्त ने जेल में बिताए दिनों को याद किया
संजय दत्त ने 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के दौरान बताया कि जेल में रहते हुए वे फ़र्नीचर और यहां तक कि पेपर बैग्स बनाते थे इस काम की उन्हें पगार भी मिलती थी. इसके अलावा, उन्होंने अपने साथी कैदियों के लिए रेडियो वाईसीपी शुरू किया था . वे साथी कैदियो के साथ स्क्रिप्ट भी लिखते थे. उन्होंने बताया कि उन्होंने जेल में नाटक कंपनी भी बनाई थी जिसके वे डायरेक्टर थे.

संजय दत्त को है जेल जाने का पछतावा? 
संजय ने कहा कि उन्हें अपने जीवन की घटनाओं का कोई अफ़सोस नहीं है, सिवाय इसके कि उन्होंने अपने माता-पिता, सुनील दत्त और नरगिस दत्त को बहुत जल्दी खो दिया. उन्होंने कबूल किया कि उन्हें उनकी बहुत याद आती है. बता दें कि सुनील दत्त का 2005 में 75 वर्ष की आयु में बांद्रा स्थित अपने घर में नींद में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था, जबकि नरगिस का 1981 में पेनक्रियाज के कैंसर से निधन हो गया था, उस समय संजय दत्त की डेब्यू फिल्म रॉकी रिलीज होने वाली थी.

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

संजय दत्त वर्क फ्रंट
संजय दत्त के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्टर की हाल ही में टाइगर श्रॉफ के साथ बागी 4 रिलीज हुई है. इस फिल्म में संजय विलेन के किरदार में दहला रहे हैं. वहीं इससे पहले एक्टर हाउसफुल 5 और द भूतनी में नजर आए थे. एक्टर के पास कई अपकमिंग प्रोजेक्ट्स हैं.

ये भी पढ़ें:-जन्मदिन के मौके पर बड़ी खुशखबरी देंगे अक्षय कुमार, सिर्फ एक एलान करते ही बनाएंगे अद्भुत रिकॉर्ड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Awarapan 2 OTT Release: 'आवारापन 2' ने काटा गदर, जानें ओटीटी पर कब और कहां देख सकते हैं फिल्म
'आवारापन 2' ने काटा गदर, जानें ओटीटी पर कब और कहां देख सकते हैं फिल्म
Friday OTT Release: 15 अगस्त को नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
Video: 'द ट्रेटर्स 2' से बाहर हुए मुनव्वर फारूकी, रोते हुए बाकी कंटेस्टेंट्स को सुनाई खरी-खोटी
'ये सब मुझसे डर गए थे...', 'द ट्रेटर्स 2' से बाहर होते ही कंटेस्टेंट्स पर भड़के मुनव्वर फारूकी

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget