एक्सप्लोरर

पिता ने देखा था सरकारी नौकरी का सपना, बेटे ने यूट्यूब से कमा लिए 50 लाख! कैसे बिहार के सक्सेसफुल यूट्यूबर बने समर झा

Samar Jha Youtuber Success Story: यूट्यूब आज के दौर में पैसा कमाने का एक आम जरिया बन गया है. आज हम आपको एक ऐसे ही यूट्यूबर के बारे में बताने जा रहे हैं जिसने यूट्यूब के जरिए खूब पैसा कमाया है.

Samar Jha Youtuber Success Story: सोशल मीडिया के जमाने में हर कोई इसका फायदा उठाकर पैसे कमाने की होड़ में लगा है. कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स खासकर यूट्यूब आज के दौर में पैसा कमाने का एक आम जरिया बन गया है. गांव से लेकर शहर तक, बच्चों से लेकर बूढ़े तक, यूट्यूब पर वीडियो बनाकर खूब नोट छापे हैं और सोशल मीडिया ने उनकी जिंदगी ही बदल डाली है.

आज हम आपको एक ऐसे ही यूट्यूबर के बारे में बताने जा रहे हैं जिसने यूट्यूब के जरिए खूब पैसा कमाया और तरक्की की है. बिहार के मधुबनी का रहने वाला ये यूट्यूबर अब तक वीडियो बनाकर लाखों रुपए कमा चुका है. ये यूट्यबर समर झा हैं जिनका mytipstv के नाम से एक यूट्यूब चैनल हैं और इसके फिलहाल डेढ़ मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं.

सरकारी स्कूल से की पढ़ाई
समर झा मधुबनी के गांव चांदपुरा के रहने वाले हैं जो कि यूट्यूब पर मोटिवेशनल और रिलेशनशिप बेस्ड कंटेंट बनाते हैं. जोश टॉक्स पर बात करते हुए समर झा ने अपनी यूट्यूब सक्सेस स्टोरी शेयर की थी. समर ने बताया था कि वे बिहार के सरकारी स्कूल से पढ़े जहां कई-कई दिनों तक ब्लैकबोर्ड खाली रहता था. स्कूल में टीचर्स पढ़ाते ही नहीं थे.

एग्जान की फीस भरने के नहीं थे पैसे
समर एक जॉइंट फैमिली का हिस्सा हैं और उनके घर में 12 लोग थे. उनके दादा जी की पेंशन से उनके घर का गुजारा होता था. समर हमेशा से शर्मिले किस्म की शख्सियत थे और लोगों से दूर रहते थे. उन्होंने बताया कि कैसे एक बार उनके पास एग्जाम की फीस के पैसे नहीं थे और उनकी किसी ने मदद नहीं की.

दाल-चावल बेचकर भरी फीस
समर ने कहा- 'मुझे एक वाक्या याद आता है, एक बार मेरे पास एग्जाम की फीस भरने के पैसे नहीं. मैंने मां से मांगा, चाचा से मांगा, दादी से मांगा लेकिन किसी के पास नहीं थे. फिर मेरी मां को खाने के लिए जो चावल-दाल मिलते थे, मेरी मां ने मुझे वो दिया और मैंने उसे बेचकर फीस भरी.'

10वीं पास करने पर मिले 10 हजार
दादी की मौत के बाद समर मधुबनी से दरभंगा आ गए. उनके पिता की सैलरी महज 7 हजार रुपए थी और उसी में जिंदगी गुजर रही है. फिर समर ने फर्स्ट डिवीजन से 10वीं पास की और बिहार सरकार ऐसा करने वालों को 10 हजार रुपए देती है. समर ने इन्हीं पैसों से स्मार्टफोन खरीदा और यहीं से उनकी जिंदगी बदली.

समर ने कहा- 'मुझे सभी ने कहा कि मैंने मोबाइल खरीद कर बेवकूफी की. मेरे टीचर्स और आसपास के लोगों ने कहा कि मुझे ये पैसा अच्छी जगह इंवेस्ट करना चाहिए था. सरकारी नौकरी की तैयारी में लगाओ, साइकिल खरीदों, किताबें खरीदों. लेकिन मुझे मोबाइल चाहिए था क्योंकि सभी के पास था.'

आईएएस बनने के लिए बने यूट्यूबर
समर ने आगे कहा कि बिहार में अक्सर लोग चाहते हैं कि उनका बच्चा सरकारी नौकरी करे. समर ने कहा- 'मुझे भी आईएएस बनना था लेकिन फाइनेंशियल कंडीशन ऐसी नहीं थी. इसीलिए मैंने कंटेटं पर फोकस किया. फिर मेरे दोस्त ने बताया कि यूट्यूब से पैसा भी कमाया जा सकता है. फिर मैंने सोचा कि यूट्यूब से कमाए पैसों को आईएएस की पढ़ाई में लगाया.'

50 लाख तक कमाए
समर स्टोर रूम के एक कॉर्नर कंटेंट बनाया करते थे. एक दिन उनके पिता जो चाहते थे कि बेटा सरकारी नौकरी करें उनकी नजर बेटे पर गई जो फोन चला रहा था. पिता ने गुस्से में समर का फोन तक तोड़ दिया. लेकिन बाद में समर ने उन्हें राजी कर लिया. समर के यूट्यूब से पहली इनकम 1200 रुपए थी. अब तक समर यूट्यूब से 50 लाख रुपए कमाए हैं.

 भी पढ़ें: 'पंचायत 3' को फ्री में देखने के लिए बस करना होगा ये काम, फिर HD क्वालिटी में एंजॉय कर पाएंगे ट्रेंडिंग सीरीज

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Friday OTT Release: फ्राइडे को ओटीटी पर महा एंटरटेनमेंट, रिलीज हुई 'इक्का' से 'पति पत्नी और वो दो' तक इतनी फिल्में-सीरीज, वीकेंड के लिए हैं बेस्ट ऑप्शन
फ्राइडे को ओटीटी पर महा एंटरटेनमेंट, रिलीज हुई 'इक्का' से 'पति पत्नी और वो दो' तक
'ये करता क्या हैं?' गौरव खन्ना को लेकर राम कपूर ने किया सवाल, बोले- मैंने पहले कभी देखा नहीं
'ये करता क्या हैं?' गौरव खन्ना को लेकर राम कपूर ने किया सवाल, बोले- मैंने पहले कभी देखा नहीं
Ikka Review: शानदार फिल्म है इक्का, Sunny Deol और Akshaye Khanna के फैंस को मजा आ जाएगा
इक्का रिव्यू: शानदार फिल्म है इक्का, सनी देओलऔर अक्षय खन्ना के फैंस को मजा आ जाएगा
Lock Upp 2: 'गौरव खन्ना जानते थे मैं बाईसेक्सुल हूं', आकांक्षा चमोला का खुलासा, बोलीं- 'वो काफी ओपन माइंडेड...'
'गौरव जानते थे मैं बाईसेक्सुल हूं', आकांक्षा चमोला का खुलासा, बोलीं- 'वो काफी ओपन माइंडेड...'

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Senate Election: अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन
अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Ikka Review: शानदार फिल्म है इक्का, Sunny Deol और Akshaye Khanna के फैंस को मजा आ जाएगा
इक्का रिव्यू: शानदार फिल्म है इक्का, सनी देओलऔर अक्षय खन्ना के फैंस को मजा आ जाएगा
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
Roadside Tea Viral Video: मसाला नहीं मक्खी चाय... पिएं या उल्टी करें, समझ नहीं पा रहे यूजर्स; देखें वीडियो
मसाला नहीं मक्खी चाय... पिएं या उल्टी करें, समझ नहीं पा रहे यूजर्स; देखें वीडियो
Embed widget