एक्सप्लोरर

Pushpa 2 OTT Release: 'पुष्पा 2' ओटीटी पर इस तारीख को हो रही रिलीज, लेकिन हिंदी दर्शक हैं मायूस, जानें- वजह

Pushpa 2 OTT Release: थिएटर में धमाल मचाने के बाद ‘पुष्पा 2’ अब ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है. इस ब्लॉकबस्टर का रिलोडेड वर्जन ओटीटी पर स्ट्रीम होगा. लेकिन इसमें एक ट्विस्ट है.

Pushpa 2 OTT Release Date: अल्लू अर्जुन स्टारर और सुकुमार निर्देशित ‘पुष्पा 2’ ने सिनेमाघरों में 5 दिसंबर को दस्तक दी थी. तब से ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तूफान बनी हुई है और ये पहाड़ जैसा कलेक्शन भी कर चुकी है. देश की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी ‘पुष्पा 2’ को रिलीज हुए लगभग दो महीने हो गए हैं ऐसे में मेकर्स अब इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने की तैयारी कर रहे हैं. हालांकि ‘पुष्पा 2’ की ओटीटी रिलीज से हिंदी दर्शक मायूस हैं.

पुष्पा 2 का रीलोडेड वर्जन ओटीटी पर कब हो रहा स्ट्रीम
बता दें कि ब्लॉकबस्टर ‘पुष्पा 2’ का रीलोडेड वर्जन 17 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था. अब  30 जनवरी से ये ओटीटी के दिग्गज प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जाएगा. ओटीटी प्लेटफॉर्म ने अपने आधिकारिक एक्स (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर एक पोस्टर जारी करते हुए ये खबर शेयर की है जिसमें लिखा है, “द मैन, मिथ, ब्रैंड और. पुष्पा का रूल शुरू होने वाला है! नेटफ्लिक्स पर 23 मिनट की एक्स्ट्राम फुटेज के साथ पुष्पा 2 - रीलोडेड वर्जन देखें, जो जल्द ही तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ में आ रहा है!'' हालांकि पोस्ट ने स्ट्रीमिंग की तारीख क्लियरली अनाउंस नहीं की है, लेकिन प्लेटफ़ॉर्म के "न्यू और हॉट" सेक्शन में 30 जनवरी को ऑफिशियल रिलीज की तारीख बताया जा रहा है.

'रीलोडेड' वर्जन में फिल्म की ड्यूरेशन को 3 घंटे और 20 मिनट से बढ़ाकर 3 घंटे और 44 मिनट कर दिया गया है.

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

पुष्पा 2 की ओटीटी रिलीज से हिंदी फैंस मायूस
वहीं ‘पुष्पा 2’ की ओटीटी रिलीज से हिंदी फैंस मायूस हो गए हैं. दरअसल नेटफ्लिक्स द्वारा शेयर की गई पोस्ट के मुताबिक ये फिलम तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज हो रही है यानी ये फिलहाल हिंदी वर्जन में ओटीटी पर नहीं आएगी. वहीं कई यूजर्स ने इसे लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की है. एक ने लिखा है, “भेदभाव हो रहा है हिंदी वालों के साथ.” एक और ने लिखा है, “ अरे भाई हिंदी अच्छी नहीं लगती है क्या तुम्हे.” एक अन्य ने लिखा, “ हमें हिंदी की जरूरत है.”  एक और ने लिखा, “हिंदी वर्जन कहां है.”   


Pushpa 2 OTT Release: 'पुष्पा 2' ओटीटी पर इस तारीख को हो रही रिलीज, लेकिन हिंदी दर्शक हैं मायूस, जानें- वजह

पुष्पा 2’ दुनियाभर में बनी दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
बता दें कि 5 दिसंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई 'पुष्पा 2: द रूल' ने दुनिया भर में 1,800 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर इतिहास रच दिया है.  'बाहुबली 2: द कन्क्लूजन' को मात देकर ये फिल्म वर्ल्डवाइड दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है. वहीं देश में ये अब तक की सबसे अधिक कमाई करने वाली  फिल्म बनी हुई है. रश्मिका मंदाना, फहद फासिल, जगपति बाबू, राव रमेश, अनसूया भारद्वाज और सुनील जैसे सितारों से सजी ये फिल्म दो महीने बाद भी सिनेमाघरों में दर्शकों को खींच रही है.  

ये भी पढ़ें:-सैफ अली खान जुहू में क्यों नहीं खरीद पाए थे घर? एक्टर ने बताई थी चौंकाने वाली वजह, कहा था- 'मैं एक मुस्लिम....

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंडिगो सिस्टम फेलियर मामले में DGCA की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, लगाया करोड़ों का जुर्माना
इंडिगो सिस्टम फेलियर मामले में DGCA की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, लगाया करोड़ों का जुर्माना
CM योगी की सख्ती के बाद हरकत में वाराणसी पुलिस, मणिकर्णिका घाट के AI वीडियो मामले में केस दर्ज
CM योगी की सख्ती के बाद हरकत में वाराणसी पुलिस, मणिकर्णिका घाट के AI वीडियो मामले में केस दर्ज
धनुष और कृति की 'तेरे इश्क में' फिर आई विवादों में, 'रांझणा का' स्पिरिचुअल सीक्वल चोरी का लगा आरोप
धनुष और कृति की 'तेरे इश्क में' फिर आई विवादों में, 'रांझणा का' स्पिरिचुअल सीक्वल चोरी का लगा आरोप
अब RCB को बाहर नहीं भटकना पड़ेगा, चिन्नास्वामी स्टेडियम पर नया अपडेट फैंस को कर देगा खुश
अब RCB को बाहर नहीं भटकना पड़ेगा, चिन्नास्वामी स्टेडियम पर नया अपडेट फैंस को कर देगा खुश

वीडियोज

Sansani:वीडियो में कैद एक 'मुर्दे' का दर्द | Crime News
DGCA ने Indigo पर 22.20 करोड़ का लगाया जुर्माना, CEO-COO को भी दी गई चेतावनी
Owaisi ने Maharashtra में कैसे कर दिया बड़ा 'खेला'?
Maharashtra में फिर 'ढाई-ढाई' साल वाला मेयर फार्मूला होगा लागू?
Sandeep Chaudhary: 89 सीटों के चक्रव्यूह में कैसे निकलेंगे Eknath Shinde? | Mumbai New Mayor | BMC

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिगो सिस्टम फेलियर मामले में DGCA की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, लगाया करोड़ों का जुर्माना
इंडिगो सिस्टम फेलियर मामले में DGCA की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, लगाया करोड़ों का जुर्माना
CM योगी की सख्ती के बाद हरकत में वाराणसी पुलिस, मणिकर्णिका घाट के AI वीडियो मामले में केस दर्ज
CM योगी की सख्ती के बाद हरकत में वाराणसी पुलिस, मणिकर्णिका घाट के AI वीडियो मामले में केस दर्ज
धनुष और कृति की 'तेरे इश्क में' फिर आई विवादों में, 'रांझणा का' स्पिरिचुअल सीक्वल चोरी का लगा आरोप
धनुष और कृति की 'तेरे इश्क में' फिर आई विवादों में, 'रांझणा का' स्पिरिचुअल सीक्वल चोरी का लगा आरोप
अब RCB को बाहर नहीं भटकना पड़ेगा, चिन्नास्वामी स्टेडियम पर नया अपडेट फैंस को कर देगा खुश
अब RCB को बाहर नहीं भटकना पड़ेगा, चिन्नास्वामी स्टेडियम पर नया अपडेट फैंस को कर देगा खुश
रायपुर में मेडिकल खरीद घोटाला में ED का बड़ा एक्शन, एक बिजनेसमैन को किया गिरफ्तार
रायपुर में मेडिकल खरीद घोटाला में ED का बड़ा एक्शन, एक बिजनेसमैन को किया गिरफ्तार
Telangana: सोशल मीडिया की ‘क्वीन’ और पति का खौफनाक खेल, 1500 लोगों को बनाया हनीट्रैप का शिकार, धमकी देकर वसूले लाखों रुपए
सोशल मीडिया की ‘क्वीन’ और पति का खौफनाक खेल, 1500 लोगों को जाल में फंसाकर किया गंदा काम!
ईरान से लौटे भारतीय शख्स ने की सरकार की तारीफ, बोला- मोदी है तो मुमकिन है, वीडियो वायरल
ईरान से लौटे भारतीय शख्स ने की सरकार की तारीफ, बोला- मोदी है तो मुमकिन है
बच्चे के नाम पर इस योजना में हर महीने डालें 1000 रुपये, 60 साल बाद मिलेंगे 11.57 करोड़
बच्चे के नाम पर इस योजना में हर महीने डालें 1000 रुपये, 60 साल बाद मिलेंगे 11.57 करोड़
Embed widget