एक्सप्लोरर

एक्स हसबैंड Arbaaz Khan के ब्रेकअप की अफवाह पर मलाइका ने इस तरह किया था रिएक्ट, एक्ट्रेस बोलीं- 'बहुत ईमानदारी से कहूंगी'

Moving In With Malaika: एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने अपने वेब शो ‘मूविंग इन विद मलाइका’ के लेटेस्ट एपिसोड में करण जौहर को बताया कि उन्होंने एक्स हसबैंड अरबाज खान के ब्रेकअप रुमर पर कैसे रिएक्ट किया था.

Moving In With Malaika: एक्ट्रेस और टीवी पर्सनेलिटी मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) इन दिनों डिज्नी प्लस हॉटस्टार (Disney Plus Hotstar) पर स्ट्रीम हो रहे अपने वेब शो ‘मूविंग इन विद मलाइका’ (Moving In With Malaika) की वजह से छाई हुई हैं. इस शो में वे अपनी लाइफ से जुड़े कई खुलासे कर रही हैं साथ ही कई मुद्दों पर भी बात कर रही है. लेटेस्ट एपिसोड में मलाइका ने एक्स हसबैंड अरबाज खान (Arbaaz Khan) के ब्रेकअप रुमर्स को लेकर बात की. सोमवार के एपिसोड में मलाइका अरोड़ा फिल्ममेकर करण जौहर के साथ नजर आई. इस दौरान मलाइका ने हसबैंड अरबाज खान के ब्रेकअप रुमर को लेकर कहा कि वह न तो इसके बारे में जानती हैं और न ही पूछती हैं. अरबाज करीब चार साल से मॉडल-डांसर जियोर्जिया एंड्रियानी के साथ रिलेशनशिप में हैं.

अरबाज खान के साथ रिश्ता अब पहले से बेहतर
शो में करण ने मलाइका से पूछा, "अब अरबाज खान के साथ आपका क्या रिश्ता है? हमने इस बारे में काफी समय से बात नहीं की है." इसके बारे में बात करते हुए, मलाइका ने जवाब दिया, "मुझे लगता है कि यह अब प्यारा है. मुझे लगता है कि हम अब काफी बेहतर हैं." इसके बाद करण ने पूछा, "जब हाल ही में उनका ब्रेकअप हुआ था तो क्या आपको कॉन्टेक्ट करने की जरूरत महसूस हुई थी? इसके बारे में लिखा गया था, मुझे नहीं पता, मुझे यकीन नहीं है."

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Disney+ Hotstar (@disneyplushotstar)

एक्स हसबैंड के ब्रेकअप रुमर पर क्या बोलीं मलाइका
मलाइका ने कहा, "मुझे नहीं पता, मैं बहुत ईमानदार रहूंगी, मैं पूछती नहीं हूं. मैं उस तरह की इंसान भी नहीं हूं, जो अरहान (खान) से पूछती है, 'क्या चल रहा है?' मैं ऐसा नहीं करती. मुझे बस लगता है कि मैं एक निश्चित रास्ते को पार करना पसंद नहीं करती, मुझे ऐसा करना पसंद नहीं है. मुझे लगता है कि मैं उस रेखा को पार कर रही हूं. मैं बहुत से तलाकशुदा जोड़ों को जानती हूं जहां वे एक दूसरे के बारे में बच्चों से जानकारी लेते हैं, मैं उनमें से नहीं हूं. मैं उससे दूर रहती हूं."

2017 में मलाइका और अरबाज ने ले लिया था तलाक
बता दें कि मलाइका और अरबाज ने 1998 में शादी की थी. उन्होंने मार्च 2016 में अलग होने की अनाउंसमेंट की और मई 2017 में ऑफिशियली तलाक ले लिया. वे अपने बेटे अरहान के को-पैरेंट हैं.फिलहाल मलाइका एक्टर अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं.

ये भी पढ़ें:-एक महीने की हुई बेटी तो न्यू मॉमी Bipasha Basu ने ऐसे किया सेलिब्रेशन, शेयर किया ये क्यूट वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Video: 'द ट्रेटर्स 2' से बाहर हुए मुनव्वर फारूकी, रोते हुए बाकी कंटेस्टेंट्स को सुनाई खरी-खोटी
'ये सब मुझसे डर गए थे...', 'द ट्रेटर्स 2' से बाहर होते ही कंटेस्टेंट्स पर भड़के मुनव्वर फारूकी
15 अगस्त पर कपिल शर्मा के शो में लगेगा देशभक्ति का तड़का, गेस्ट बन पहुंचेगी 'ऑपरेशन सफेद सागर' की टीम
15 अगस्त पर कपिल शर्मा के शो में लगेगा देशभक्ति का तड़का, नेटफ्लिक्स ने किया ऐलान
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
'भोजपुरी बवाल': पवन सिंह ने एक दिन में गाए 18 गाने, आम्रपाली को बढ़े वजन की वजह से मां टोका
'भोजपुरी बवाल': पवन सिंह ने एक दिन में गाए 18 गाने, आम्रपाली को बढ़े वजन की वजह से मां टोका

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
Box office Collection: 19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
Embed widget