एक्सप्लोरर

सना मकबूल को लेकर दिए बयान से पलटे रणवीर शौरी, बिग बॉस ओटीटी 3 विनर को बताया 'स्मार्ट और खूबसूरत'

Ranvir Shorey On Sana Makbul: बिग बॉस ओटीटी 3 की विनर सना मकबूल पर दिए गए बयान पर अब रणवीर शौरी ने पलटी मारी है. साथ ही एक्टर ने अपनी शो की जर्नी भी शेयर की है.

Ranvir Shorey On Sana Makbul: 'बिग बॉस ओटीटी 3' का खिताब एक्ट्रेस सना मकबूल ने अपने नाम कर लिया है. बिग बॉस ओटीटी 3 की ट्रॉफी जीतने का प्रबल दावेदार एक्टर रणवीर शौरी को माना जा रहा था. हालांकि उन्हें नंबर तीन से संतुष्ट रहना पड़ा.

रणवीर शौरी का कहना था कि वे सना मकबूल को ट्रॉफी जीतने की हकदर नहीं मानते थे. सना की जीत से रणवीर खुश नहीं थे. हालांकि अब उन्होंने सना मकबूल पर दिए गए अपने बयान पर सफाई पेश की है. अब रणवीर शौरी ने सना मकबूल को स्मार्ट कहा है. साथ ही एक्टर ने शो की जर्नी पर भी बात की. 

मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ranvir Shorey (@ranvirshorey)

रणवीर शौरी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है. इसमें एक्टर ने कहा कि उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया गया था. रणवीर ने कहा कि, 'हमारे मीडिया वालों को बात घुमाने की आदत है बिल्कुल हमारे इस साल विनर की तरह. मैंने सिर्फ ये कहा था कि सिर्फ मेरी राय ये है कि योग्य विजेता हों'.

इन कंटेस्टेंट्स को भी दावेदर मान रहे थे रणवीर

रणवीर ने आगे उन कंटेस्टेंट्स के नाम लिए जिनमें उन्हें 'बिग बॉस ओटीटी 3' की ट्रॉफी जीतने की झलक नजर आ रही थी. बॉलीवुड एक्टर ने कहा कि, 'मैं अपने अलावा अरमान की भी गिनती करता हूं, लवकेश की भी गिनती करता हूं, शिवानी की भी गिनती करता हूं, विशाल की भी करता हूं, चंद्रिका की भी गिनती करता हूं'.

रणवीर शौरी ने सना को कहा- वेरी स्मार्ट

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sana Makbul (@divasana)

रणवीर ने आगे सना मकबूल को वेरी स्मार्ट कहा. उन्होंने कहा कि, 'मुझे पता है कि सना खूबसूरत, बुद्धिमान, बहुत स्मार्ट है लेकिन मेरे लिए बिग बॉस सिर्फ ऐसी जगह नहीं थी जहां एक दूसरे के साथ गाली गलोच करना है, एक दूसरे की बेज्जती करनी है. बदतमीजियां करना है. मेरे लिए जो एक्सपीरियंस था वो इन सबसे कहीं ज्यादा ऊपर था'.

सना पर क्या बोले थे रणवीर?

बिग बॉस ओटीटी 3 खत्म होने के बाद रणवीर ने न्यूज 18 को दिए इंटरव्यू मे कहा था कि, 'वो (सना मकबूल) भी घर से बाहर कब की चली जाती, लेकिन बिग बॉस की उन पर दया दृष्टि ज्यादा रही. मैं तो ये मानता हूं कि सना बिल्कुल भी जीतने के लिए डिजर्विंग नहीं थी. उनसे भी कही ज्यादा लोग जीतने के लिए काबिल थे. जैसे कि अपना अरमान मलिक, मैं और नेजी'.

रणवीर को है इस बात का मलाल

रणवीर ने इस दौरान ये भी कहा कि बिग बॉस के घर मे रहने के दौरान उन्हें सोशल मीडिया से दूर रहने के चलते एक सबक मिला. उन्होंने माना कि ऐसे वक्त मे जब मैं रियलिटी शो मे गया जब मेरे पास मैनेजमेंट और पीआर टीम भी नहीं थी और शो मे ऑनलाइन प्रेजेंस बहुत मायने रखती है तब मैं सोशल मीडिया से दूर रहा. एक्टर ने माना कि उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए था. हालांकि फिर भी एक्टर टॉप-3 मे पहुंचने मे सफल रहे.

यह भी पढ़ें:'मुझे भगवान राम से ज्यादा रावण पसंद है', 'बाहुबली' के डायरेक्टर राजामौली का विवादित बयान, जानें क्यों कहा ऐसा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Awarapan 2 OTT Release: 'आवारापन 2' ने काटा गदर, जानें ओटीटी पर कब और कहां देख सकते हैं फिल्म
'आवारापन 2' ने काटा गदर, जानें ओटीटी पर कब और कहां देख सकते हैं फिल्म
Friday OTT Release: 15 अगस्त को नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
Video: 'द ट्रेटर्स 2' से बाहर हुए मुनव्वर फारूकी, रोते हुए बाकी कंटेस्टेंट्स को सुनाई खरी-खोटी
'ये सब मुझसे डर गए थे...', 'द ट्रेटर्स 2' से बाहर होते ही कंटेस्टेंट्स पर भड़के मुनव्वर फारूकी

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget