एक्सप्लोरर

मिल्खा सिंह की बायोपिक का हिस्सा रहीं दिव्या दत्ता ने कहा- उनकी चुनौतियों और सफलताओं को सुनकर हुई थी खुशी

दिव्या दत्ता ने कहा कि जब मुझे पता चला कि मैं मिल्खा जी की बायोपिक का हिस्सा बनने जा रही हूं तो मुझे बहुत खुशी हुई. सबसे ज्यादा खुशी का पल उनसे मिलने का था.

मुंबई: एथलेटिक्स में भारत का परचम लहराने वाले मिल्खा सिंह का निधन हो चुका है. मिल्खा सिंह की जिंदगी पर 'भाग मिल्खा भाग' फिल्म भी बन चुकी है. इस फिल्म में किरदार निभाने वाली अभिनेत्री दिव्या दत्ता ने मिल्खा सिंह के साथ हुई मुलाकातों के बार में बात की.

दिव्या दत्ता ने कहा, 'जब मुझे पता चला कि मैं मिल्खा जी की बायोपिक का हिस्सा बनने जा रही हूं तो मुझे बहुत खुशी हुई. सबसे खुशी का पल उनसे मिलने का था. मेरे साथ राकेश जी और फरहान के साथ एक सेशन आयोजित किया गया था और उन्हें बात करते हुए और उनके जीवन, उनकी कहानियों, उनकी चुनौतियों, जीत और असफलताओं को याद करते हुए सुनकर खुशी हुई.' 

दिव्या ने कहा, 'उनके मुंह से सुनना एक अलग बात थी और किस तरह से वो हंस कर इसे खूबसूरती से याद कर रहे थे, वो एक बड़ी खूबसूरत याद रही है. उनके मुंह से उनके रिश्ते सुने और जब मैंने उनकी बहन ईश्वर कौर के बारे में जानना चाहा तो वह उनके बारे में बात करते हुए भावुक हो गए. मुझे बहुत मदद मिली वो रोल करने में... यह देखने के लिए कि वह अब भी अपनी बहन के लिए कैसा महसूस करते है.'

हो गए थे भावुक

दिव्या ने बताया, 'फिर हम उनसे फिल्म के प्रीमियर पर मिले. जब हमने एक साथ फिल्म देखी और मुझे याद है कि मैं उनके बगल में बैठी थी. वह बहुत भावुक हुए थे. फिल्म को देखने के लिए बहुत उत्साहित और खुश थे. मुझे याद है कि उन्होंने मुझे गले से लगाया और उनकी आंखों में आंसू थे और उसके बाद उनसे और उनकी पत्नी के साथ एक प्यारा बंधन रहा. मैं कई बार चंडीगढ़ में उनके घर जाती और उनके साथ चाय और बहुत सारी गपशप करती थी. मुझे लगता है कि उनका जीवन हमेशा मेरे साथ कई लोगों के लिए प्रेरणा बना रहेगा.'

यह भी पढ़ें: रोम ओलंपिक में मिल्खा सिंह पर टिकी थी निगाहें, दो घटनाएं हमेशा कचोटती रही

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ बनी तूफान, संडे को 'धमाल 4' को दी मात, साल की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म भी बनी
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ बनी तूफान, संडे को 'धमाल 4' को दी मात
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' या सनी की 'बंटवारा 1947', किसने की संडे को ज्यादा कमाई?
'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947', किस फिल्म ने संडे को की ज्यादा कमाई?
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ का संडे को गदर, 23 फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, ये रिकॉर्ड भी बनाया
‘बंटवारा 1947’ ने संडे को 23 फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, ये रिकॉर्ड भी बनाया

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
Stale Tea Poison:कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
Embed widget