एक्सप्लोरर

क्या 'राजनीति' में कटरीना के निभाए किरदार से मेल खाता है Mirzapur 2 का यह किरदार?

अगर आपने मिर्ज़ापुर देखी है या देखने वाले हैं तो एक किरदार निश्चित रूप से आपका ध्यान खींचेगा और वो किरदार है माधुरी यादव का, यह किरदार अभिनेत्री ईशा तलवार ने निभाया है जिनकी तुलना अब कटरीना कैफ से की जा रही है.

वेबसीरीज़ 'मिर्ज़ापुर 2' इन दिनों अपने ज़बरदस्त कंटेंट की वजह से चर्चा में है. 2018 में आई मिर्ज़ापुर देखने के बाद दर्शकों को सीरीज़ के दूसरे पार्ट से जो उम्मीदें थीं वो कहीं न कहीं पूरी होती दिख रही हैं. दूसरे सीज़न में जान डालने के लिए इस बार कई नए किरदारों को भी इंट्रोड्यूज करवाया गया है. इनमें रॉबिन(प्रियांशु पैन्युली), शकुंतला शुक्ला (मेघना मलिक), सलोनी त्यागी (नेहा सरगम), दद्दा त्यागी (लिलिपुट) और माधुरी यादव (ईशा तलवार) आदि के किरदार प्रमुख हैं. हर किरदार कहानी को नई दिशा दे रहा है लेकिन क्या आपने नोटिस किया कि माधुरी बनीं ईशा तलवार का किरदार सीरीज़ में खासकर चर्चा का विषय बना हुआ है.

माधुरी यादव को मुख्यमंत्री सूर्य प्रताप (जिसे पारितोष संद) की बेटी के रूप में दिखाया गया है. सीरीज़ में उनकी पहली झलक तब देखने को मिलती है जब मुन्ना भैया को पार्टी की ओर से एक रैली मैनेज करने के लिए कहा जाता है. माधुरी इस रैली में भाषण देती है. मिर्ज़ापुर 2 में माधुरी के किरदार को अगर आपने गौर से देखा होगा तो आप समझ गए होंगे कि तीसरे सीज़न में यह रोल कुछ और आगे जाना वाला है.

क्या 'राजनीति' में कटरीना के निभाए किरदार से मेल खाता है Mirzapur 2 का यह किरदार?

सीरीज़ में माधुरी के किरदार को जिस तरह से गढ़ा गया है वो कटरीना कैफ के फिल्म राजनीति में निभाए इंदु से मेल खाता है. लोग माधुरी बनी ईशा की भी तुलना राजनीति की कटरीना से कर रहे हैं. आइए जानते हैं कैसे एक जैसे होने का एहसास दिलाते हैं ये किरदार?

मिर्ज़ापुर 2 में माधुरी यादव मुन्ना से कहती नज़र आती है कि उसे राजनीति में कोई दिलचस्पी नहीं है लेकिन वो केवल अपने पिता के लिए यह सब कर रही है जो कि एक मुख्यमंत्री हैं. वह मुन्ना के साथ टाइम पास करती दिखती है लेकिन फिर उसके करीब आ जाती है. विधवा होने के नाते वह रंग-बिरंगे कपड़े नहीं पहन सकती लेकिन ज़िंदगी से उसे प्यार है.

क्या 'राजनीति' में कटरीना के निभाए किरदार से मेल खाता है Mirzapur 2 का यह किरदार?

वहीं, राजनीति में भी इंदु के किरदार में कटरीना को भी पहले जिंदादिल दिखाया जाता है जो समर (रणबीर कपूर) से प्यार करती है. वह भी माधुरी की तरह राजनीति में दिलचस्पी नहीं रखती. हालांकि, परिस्थितियां बदलती हैं और दोनों को राजनीति में प्रवेश करना पड़ता है. माधुरी अपने पिता को खोती है और इंदु अपने पति को फिर हम इनका निर्भीक अवतार देख पाते हैं.

मिर्ज़ापुर 2 में माधुरी शातिर तरीके से अपना नाम मुख्यमंत्री पद के लिए आगे बढ़ाकर इस पद पर विराजमान हो जाती है. वहीं राजनीति में इंदु भी फिल्म के अंत में मुख्यमंत्री बन जाती है.

क्या 'राजनीति' में कटरीना के निभाए किरदार से मेल खाता है Mirzapur 2 का यह किरदार?

दोनों किरदारों में एक और समानता ये है कि दोनों की ही शादी फायदे के लिए करवाई जाती है. मिर्ज़ापुर में विधवा माधुरी मुन्ना के करीब आ जाती है जिससे उसके पिता परेशान हो जाते हैं. उन्हें लगता है कि बदनामी से अच्छा है कि वह अपनी विधवा बेटी की शादी दोबारा कर दें. दूसरी तरफ, कालीन भैया भी माधुरी से मुन्ना की शादी करवाकर अपनी पॉलिटिकल पॉवर बढ़ाना चाहते हैं.

दोनों शादी के बाद प्यार में पड़ते हैं. उसी तरह राजनीति में इंदु की शादी भी राजनीतिक फायदे के लिए की जाती है.शादी के बाद इंदु (कटरीना) और पृथ्वी (अर्जुन रामपाल)करीब आते हैं. दोनों ही फिल्मों में जब अभिनेत्रियां विधवा हो जाती हैं तो वो इसका उपयोग राजनीतिक फायदा उठाने के लिए करती हैं. वैसे ना सिर्फ किरदारों बल्कि इनकी चाल-ढाल, रैली को संबोधित करने का तरीका, आंखों का इस्तेमाल, और पूरी वेशभूषा एक-दूसरे से मेल खाती है.

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Awarapan 2 बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट वीकेंड ओपनर, 8 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
'आवारापन 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट वीकेंड ओपनर, 8 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', संडे को बॉक्स ऑफिस पर किसने मारी बाजी?
'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', संडे को बॉक्स ऑफिस पर किसने मारी बाजी?
सिंगर नहीं होते तो क्या होते निरहुआ-पवन सिंह? पावरस्टार ने काजल राघवानी को कहा- 'चालबाज'
सिंगर नहीं होते तो क्या होते निरहुआ-पवन सिंह? पावरस्टार ने काजल राघवानी को कहा- 'चालबाज'

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget