एक्सप्लोरर

The Kapil Sharma Show: जानिए- कृष्णा अभिषेक, भारती सिंह, सुमोना की हर एपिसोड की कितनी फीस है

कपिल शर्मा, कृष्णा अभिषेक, भारती सिंह , सुमोना सहित कई कलाकार अपनी जबरदस्त कॉमिक टाइमिंग की वजह से सालों से लोगों के फेवरेट बने हुए हैं. एक बार शो में उदित नारायण ने कहा था कि कपिल शर्मा एक एपिसोड के लिए 1 करोड़ रुपये फीस लेते हैं.

‘द कपिल शर्मा शो’ इस समय टीवी का सबसे पॉपुलर और हिट कॉमेडी शो है. कोरोना संक्रमण के कारण हुए लॉकडाउन व सोशल डिस्टेंसिंग के चलते जब शो में ऑडियंस नहीं आ सकती है तब भी द कपिल शर्मा शो ने बिना ऑडियंस ही लोगों को जमकर एंटरटेनमेंट डोज दी है. इस शो के कलाकार हर हफ्ते हमे हंसाने और गुदगुदाने के लिए हाजिर होते हैं और अपनी कॉमेडी से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करते हैं. कपिल शर्मा, कृष्णा अभिषेक, भारती सिंह , सुमोना सहित कई कलाकार अपनी जबरदस्त कॉमिक टाइमिंग की वजह से सालों से लोगों के फेवरेट बने हुए हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि हमे हंसा कर लोट-पोट कर देने वाले द कपिल शर्मा शो के कलाकार कितना पैसा कमाते हैं? चलिए ये हम आपको बताते हैं.

कपिल शर्मा

सबसे पहले बात करते हैं कपिल शर्मा की. कपिल ने अपनी कॉमेडी और सेंस ऑफ ह्यूमर की वजह से खास पहचान बनाई है. उनके शो पर आने के लिए बॉलीवुड सेलिब्रिटी काफी एक्साइटेड रहते हैं. एक बार शो में उदित नारायण ने कहा था कि कपिल शर्मा एक एपिसोड के लिए 1 करोड़ रुपये फीस लेते हैं. ये बात सुनकर हर किसी के मुंह खुले के खुले रह गए थे. कपिल शर्मा ने खुद भी एक बार बताया था कि उन्होंने 15 करोड़ रुपए टैक्स भरा है.

कृष्णा अभिषेक (सपना)

शो में सपना नाम का कैरेक्टर गोविंदा के भांजे कृष्णा अभिषेक प्ले कर रहे हैं. सपना एक ब्यूटी पार्लर चलाती है और उसकी अजीब-अजीब मसाज के बारें सुनकर शो में आए सेलिब्रिटी तो पेट पकड़कर हंसते ही हैं ऑडियंस का भी हंस-हंस का बुरा हाल हो जाता है. खबरों की माने तो सपना बने कृष्णा अभिषेक शो में अपनी एक परफॉर्मेंस के लिए 10-12 लाख रुपए लेते हैं.

चंदन प्रभाकर (चंदू)

 चंदन प्रभाकर कपिल के दोस्त हैं ये बात हर कोई जानता है. कई बार शो के दौरान कपिल शर्मा भी बता चुके हैं कि चंदन उनका दोस्त है. चंदन अक्सर शो में चंदू चायवाले के किरदार में नजर आते हैं वो भूरी को पटाने की कोशिश करते रहते हैं लेकिन भूरी उन्हें जरा भी भाव नहीं देती है. जहां तक चंदन की फीस की बात है तो एक बार अक्षय कुमार ने मस्ती-मस्ती में खुलासा किया था कि चंदन एक एपिसोड के सात लाख रुपये लेते हैं.

भारती सिंह

भारती सिंह ‘द कपिल शर्म शो’ में अलग-अलग किरदार निभाती नजर आती हैं. कभी वो कपिल की दिल्ली वाली बुआ बन जाती है तो कभी बच्चा यादव की पत्नी तितली बनकर खूब हंसाती हैं. ऑडियंस को भारती सिंह अपने चुटकुलों से हंसा-हंसाकर लोट-पोट कर देती हैं. शो में पांच से 7 मिनट की परफॉरमेंस देने वाली भारती सिंह को खबरों के मुताबिक हर वीकेंड पर 10 से 12 लाख रुपये मिलते हैं.

सुमोना चक्रवर्ती

 'द कपिल शर्मा शो' में सुमोना चक्रवर्ती भूरी का किरदार निभा रही हैं. अक्सर कपिल उनके होंठो को लेकर उनकी खिंचाई करते रहते हैं. सुमोना भी कपिल की खिंचाई से चिढ़ जाती हैं और शो में आने वाले गेस्ट से उनकी शिकायत करती रहती हैं. सुमोना को द कपिल शर्मा शो की रौनक कहना गलत नहीं होगा. खबरों की माने तो सुमोना हर वीकेंड पर 6 से 7 लाख रुपये लेती हैं.

कीकू शारदा

शो में बच्चा यादव का किरदार निभाने वाले कीकू यादव की एंट्री भी काफी दमदार मानी जाती है. वो कपिल के शो के पहले सीजन से हैं. बच्चा यादव अपने जोक के पिटारे में से जोक निकालकर सुनाते हैं दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करते हैं. कीकू शारदा प्रति एपिसोड 6 से 7 लाख रुपए लेते हैं.

अर्चना पूरन सिंह

नवजोत सिंह सिद्दू को रिप्लेस करने वाली अर्चना पूरन सिंह भी शो की जान मानी जाती है. वे हर चुटकुले पर ठहाके लगाकर हंसती हैं. कपिल अक्सर नवजोत सिंह सिद्दू को रिप्लेस करने के लिए अर्चना की खिंचाई करते रहते हैं. कपिल कई बार कहते हैं कि देखो कैसे सिर्फ हंसने का ही पैसा कमा रही हैं अर्चना. कपिल या दूसरे कलाकारों द्वारा की गई खिंचाई पर अर्चना हंसती रहती हैं. खबरों की माने तो अर्चना पूरन सिंह एक एपिसोड के 10 लाख रुपये लेती हैं.

ये भी पढ़ें

Bhojpuri Song: मोनालिसा और रवि किशन का रोमांटिक गाना मचा रहा धूम, आपने देखा क्या?

जन्मदिन से पहले दिलीप कुमार की तस्वीर आई सामने, इस अंदाज़ में दिखे हिंदी सिनेमा के ट्रैजेडी किंग

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वरुण धवन ने खरीदा खेत, बोले- जिंदगी की सबसे बड़ उपलब्धि
वरुण धवन ने खरीदा खेत, बोले- जिंदगी की सबसे बड़ उपलब्धि
'मेरे शरीर की परीक्षा ली...' कैंसर से जूझ रहीं 'मास्टर शेफ इंडिया 1' की विनर पंकज भदौरिया, दिया हेल्थ अपडेट
'मेरे शरीर की परीक्षा ली...' कैंसर से जूझ रहीं मास्टर शेफ इंडिया 1 की विनर, दिया हेल्थ अपडेट
160 करोड़ में बिके 'जेलर 2' के OTT राइट्स, तमिल सिनेमा की सबसे बड़ी नॉन-थिएट्रिकल डील
160 करोड़ में बिके 'जेलर 2' के OTT राइट्स, तमिल सिनेमा की सबसे बड़ी नॉन-थिएट्रिकल डील
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget