एक्सप्लोरर

KBC 12: शो में अमिताभ बच्चन ने पूछा विवादित सवाल, फिल्ममेकर विवेक रंजन अग्निहोत्री समेत ट्विटर यूजर्स ने किया ट्रोल

अमिताभ बच्चन ने केबीसी 12 के लेटेस्ट एपिसोड में मनुस्मृति से जुड़ा एक सवाल पूछा, जोकि विवादों में घिर गया. इस सवाल को लेकर विवेक रंजन अंग्निहोत्री ने कहा कि केबीसी को कम्युनिस्टों ने हाईजैक कर लिया है. इनके अलावा कई यूजर्स ने भी इसे लेकर केबीसी पर निशाना साधा है.

कौन बनेगा करोड़पति 12 ऑडियंस के बीच काफी पॉपुलर हो रहा है. इसमें हिस्सा लेने वाले कंटेस्टेंट के संघर्ष, किस्से और कहानी लोगों की प्रेरणा दे रहे हैं. लेकिन केबीसी 12 के लेटेस्ट एपिसोड में एक सवाल की वजह से केबीसी बायकॉट ट्विटर पर ट्रेंड होने लगा. इसकी शुरुआत फिल्ममेकर विवेक रंजन अग्निहोत्री से हुई. अग्निहोत्री ने केबीसी एक इस सवाल का क्लिप शेयर करते हुए कहा कि केबीसी 12 पर कम्युनिस्टों का कब्जा हो गया. दरअसल, अमिताभ बच्चन ने लेटेस्ट एपिसोड में 'मनुस्मृति' को लेकर सवाल पूछा था, जिसपर विवेक रंजन अग्निहोत्री के साथ-साथ ट्विटर यूजर भी रिएक्शन दे रहे हैं. विवेक रंजन ने क्लिप शेयर करते हुए लिखा,"केबीसी को कम्युनिस्टों ने हाईजैक कर लिया है. मासूम बच्चे, सीखिए कल्चर वॉर किस तरह जीतते हैं. इसे कोडिंग कहते हैं." यहां देखिए विवेक रंजन अंग्निहोत्री का ट्वीट- अमिताभ बच्चन ने कंटेस्टेंट से ये सवाल पूछा- 25 दिसंबर 1927 को डॉ. बी. आर. आंबेडकर और उनके अनुयायियों ने किस धर्मग्रंथ की प्रतियां जलाई थीं?' इसके लिए चार विकल्प दिए गए. (A) विष्णु पुराण (B) भगवत गीता (C) ऋग्वेद (D) मनु स्मृति प्रोपेगैंडा फैला रहा है केबीसी कंटेस्टेंट ने इसका सही जवाब (D)मनु स्मृति दिया. इसके बाद विवेक रंजन अग्निहोत्री ने इसका क्लिप शेयर किया. इसके बाद कई यूजर्स ने इस क्लिप को रिट्वीट किया और ट्वीट करते हुए इसकी आलोचना की. माधवी भट्ट नाम की यूजर ने क्लिप शेयर करते हुए लिखा,"ये शो का अलगाववाद नजर आता है, कि बीआर अम्बेडकर हिंदुओं के खिलाफ थे. वे हिंदू समुदाय जाति के आधार पर बांटना चाहते थे. ये सब प्रोपेगैंडा फैला रहा है." यहां देखिए यूजर्स के ट्वीट- ये भी पढ़ें- SRK Birthday: सुहाना ने खास अंदाज में किया पापा शाहरुख खान को विश, दोस्त शनाया कपूर को भी दी बर्थडे की बधाई In Pics: अभिषेक बच्चन ने शेयर की पत्नी ऐश्वर्या के 47वें बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीर, कैप्शन ने जीता दिल

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'रहमान डकैत' से शुक्राचार्य बने अक्षय खन्ना, असुरों के गुरु की कहानी कर देगी हैरान
'रहमान डकैत' से शुक्राचार्य बने अक्षय खन्ना, असुरों के गुरु की कहानी कर देगी हैरान
डायरेक्टर पुष्पेंद्र रामलखन सिंह और प्रगति चौहान के खिलाफ केस दर्ज, 'लापता लेडीज' फेम एक्टर सतेंद्र सोनी संग की थी मारपीट
डायरेक्टर पुष्पेंद्र रामलखन सिंह और प्रगति चौहान के खिलाफ केस दर्ज, एक्टर सतेंद्र सोनी संग की थी मारपीट
'कॉकटेल 2' ने छीनी 'मैं वापस आऊंगा' की कुर्सी, नेटफ्लिक्स पर रिलीज होते ही बनी नंबर 1
'कॉकटेल 2' ने छीनी 'मैं वापस आऊंगा' की कुर्सी, नेटफ्लिक्स पर रिलीज होते ही बनी नंबर 1
प्रेग्नेंट नहीं हैं करीना कपूर, तीसरी प्रेग्नेंसी की खबरों को बताया 'झूठा'
प्रेग्नेंट नहीं हैं करीना कपूर, तीसरी प्रेग्नेंसी की खबरों को बताया 'झूठा'

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
Embed widget