एक्सप्लोरर

कंगना रनौत की मुश्किलें बढ़ीं, इस मामले में कोर्ट ने जारी किया समन

हाल ही में कंगना रनौत ने नाथूराम गोडसे की तस्वीरें ट्विटर पर शेयर की थीं, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर काफी बहस चल रही है. कुछ लोग उनका समर्थन, तो कुछ लोग इसका विरोध कर रहे हैं.

मुंबईः एक्ट्रेस कंगना रनौत की मुश्किलें बढ़ गई हैं. गीतकार जावेद अख्तर ने उन पर अपमानजनक टिप्पणी का आरोप लगाते हुए मानहानि की शिकायत दर्ज कराई थी, जिस पर सोमवार को मुंबई की एक कोर्ट ने कंगना के खिलाफ समन जारी कर दिया. शहर पुलिस ने कोर्ट को बताया कि जावेद अख्तर ने कंगना के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें कथित मानहानि का मुकदमा बनता है. इस मामले में और जांच करने की आवश्यकता है. कोर्ट ने मामले की सुनवाई के लिए अगली तारीख तय कर दी है.

अंधेरी मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट ने दिसंबर 2020 में जुहू पुलिस को निर्देश दिया था कि वह पिछले साल नवंबर में अदालत के सामने रनौत के खिलाफ अख्तर द्वारा दायर मानहानि की शिकायत की जांच करे. पुलिस ने अदालत को सोमवार को सौंपी अपनी रिपोर्ट में कहा कि रनौत के खिलाफ शिकायतकर्ता जावेद अख्तर द्वारा लगाए गए कथित आरोपों की और जांच की जा रही है. अदालत ने मामले की अगली सुनवाई की तारीख एक मार्च तय की है.

अख्तर के वकील जय कुमार भारद्वाज ने सोमवार को अदालत को बताया कि पुलिस ने पिछले महीने रनौत को समन जारी किये थे, जिसमें उन्हें अपना बयान दर्ज कराने के लिए पुलिस के सामने उपस्थित रहने के लिए कहा गया था. लेकिन कंगना ने इस संबंध में अभी तक कोई जवाब नहीं दिया है. इस पर कोर्ट ने कंगना रनौत को समन जारी कर दिया.

अख्तर ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि रनौत ने पिछले साल जून में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद एक इंटरव्यू में उनके खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियां की थीं. गीतकार ने दावा किया था कि रनौत द्वारा की गई ‘‘आधारहीन टिप्पणियों’’ से उनकी प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है. गौरतलब है कि अपने बयानों को लेकर कंगना अक्सर विवादों में रहती हैं. महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्होंने नाथूराम गोडसे को लेकर ट्वीट कर सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी थी.

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Awarapan 2 बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट वीकेंड ओपनर, 8 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
'आवारापन 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट वीकेंड ओपनर, 8 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', संडे को बॉक्स ऑफिस पर किसने मारी बाजी?
'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', संडे को बॉक्स ऑफिस पर किसने मारी बाजी?
सिंगर नहीं होते तो क्या होते निरहुआ-पवन सिंह? पावरस्टार ने काजल राघवानी को कहा- 'चालबाज'
सिंगर नहीं होते तो क्या होते निरहुआ-पवन सिंह? पावरस्टार ने काजल राघवानी को कहा- 'चालबाज'

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget