एक्सप्लोरर

Jwala Gutta Wedding: एक्टर विष्णु विशाल के साथ 22 अप्रैल को शादी रचाएंगी ज्वाला गुट्टा

Jwala Gutta Vishnu Vishal Wedding: ये शादी एक प्राइवेट सेरेमनी में होगी जिसमे कुछ करीबी लोग शामिल होंगे. आज सोशल मीडिया के जरिए दोनों सितारों ने शादी की ये खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की है.

Jwala Gutta Wedding: काफी समय से भारतीय महिला बैडमिंटन स्टार ज्वाला गुट्टा के फैंस को इंतजार था कि वो कब शादी का ऐलान करेंगी. आज ज्वाला ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को बताया है कि वो एक्टर विष्णु विशाल से शादी करने जा रही हैं. ये शादी 22 अप्रैल को एक प्राइवेट सेरेमनी में होगी जिसमे कुछ करीबी लोग शामिल होंगे.

आज सोशल मीडिया के जरिए दोनों सितारों ने शादी की ये खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की है. ज्वाला गुट्टा और विष्णु विशाल दोनों ने आज ट्विटर पर शादी का एक कार्ड शेयर किया. 

आपको बता दें कि ये दोनों सितारे काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. पिछले साल दोनों सितारों ने अचानक इंगेजमेंट की खबर बताकर फैंस को शॉक्ड कर दिया था. अपने 37वें बर्थडे के मौके पर ज्वाला ने विशाल से सगाई कर ली थी. 

कौन हैं विष्णु विशाल

विष्णु विशाल तमिल सिनेमा के बड़े सुपर स्टारों में से एक हैं. वह अपनी एक्टिंग के साथ ही अपनी बॉडी को लेकर भी काफी तारीफें बटोरते हैं. वो जल्द ही साउथ सुपरस्टार राणा डुग्गूबाती के साथ फिल्म अरण्या में नजर आएंगे.

दोनों की है दूसरी शादी

आपको बता दें कि ये इन दोनों सितारों की दूसरी शादी है. विष्णु विशाल की इससे पहले रजनी से शादी हुई थी और उनका एक बेटा आर्यन भी है. लेकिन मतभेदों की वजह से दोनों ने साल 2018 में तलाक ले लिया था. वहीं, बैडमिंटन प्लेयर ज्वाला की शादी चेतन आनंद से हुई थी और 2011 में उनका भी तलाक हो गया था.

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

160 करोड़ में बिके 'जेलर 2' के OTT राइट्स, तमिल सिनेमा की सबसे बड़ी नॉन-थिएट्रिकल डील
160 करोड़ में बिके 'जेलर 2' के OTT राइट्स, तमिल सिनेमा की सबसे बड़ी नॉन-थिएट्रिकल डील
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
नहीं थम रहा सलमान खान और 'काला हिरण' फिल्म का विवाद, सुप्रीम कोर्ट पहुंचे प्रोड्यूसर अमित जानी
नहीं थम रहा सलमान और 'काला हिरण' विवाद, सुप्रीम कोर्ट पहुंचे प्रोड्यूसर अमित जानी
'अगर प्यार में अंधे हो सकते हैं तो...' 'अंधभक्त' कहने वालों को ईशा कोप्पिकर ने फिर दिया करारा जवाब
'अगर प्यार में अंधे हो सकते हैं तो...' 'अंधभक्त' कहने वालों को ईशा कोप्पिकर ने फिर दिया जवाब

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget