एक्सप्लोरर

पेंटर और सिंगर बनने की थी ख्वाहिश, ये कलाकार बना फिल्मों का मशहूर इंस्पेक्टर

'डॉन', 'दीवार' और 'कानून' जैसी कई बेहतरीन फिल्मों में पुलिस इंस्पेक्टर की भूमिका निभाने वाले एक्टर इफ्तेखार (Iftekhar) तो आपको याद ही होंगे...

'डॉन', 'दीवार' और 'कानून' जैसी कई बेहतरीन फिल्मों में पुलिस इंस्पेक्टर की भूमिका निभाने वाले एक्टर इफ्तेखार (Iftekhar) तो आपको याद ही होंगे. वो एक कामयाब एक्टर तो बन गए थे लेकिन फिल्मों में अलग-अलग किरदारों से खेलने का मौका उन्हें ज्यादा नहीं मिला क्योंकि उन्होंने ज्यादातर फिल्मों में पुलिस वाले का ही किरदार निभाया. ऐसा नहीं है कि उन्हें कोई गम था, वो बेहद खुश थे कि उन्हें फिल्मों में पुलिस वाले की भूमिका निभाने के लिए याद किया जाता है.

इफ्तेखार एक बहुत पढ़े लिखे आदमी थे. जालंधर में पैदा हुए इफ्तेखार का बचपन कानपुर में गुजरा. स्कूली पढ़ाई पूरी करने के बाद वो लखनऊ में पेंटिंग में डिप्लोमा करने चले गए. उन्हें पेंटिंग के साथ-साथ गाने का भी काफी शौक था. अपने इसी शौक को पूरा करने के लिए वो कलकत्ता में मशहूर संगीतकार कमल दास गुप्ता से मिले.

उस वक्त इफ्तेखार की उम्र 20 साल की थी. जब कमल दास गुप्ता ने उनका गाना सुना तो उन्हें बेहद पसंद आया और उनके साथ 2 गानों की एलबम बना डाली. अब दुविधा थी कि, क्या करें और क्या नहीं, क्योंकि एलबम रिलीज होने के बाद कमल दास गुप्ता ने इफ्तेखार का नाम फिल्म 'तकरार' के लिए दे दिया था, जिसे उन्होंने कबूल भी कर लिया था. इस फिल्म के बाद इफ्तेखार ने कई और फिल्मों में बतौर हीरो काम किया. 1942 में उनकी एक और सुपरहिट फिल्म आई जिसका नाम था 'जवाब'.

फिर आया बंटवारे का वक्त, जिसमें उनका पूरा परिवार पाकिस्तान चला गया. इफ्तेखार काम की तलाश में मुंबई आ गए, जहां उनकी मुलाकात अशोक कुमार (Ashok Kumar) से हुई और यहीं से शुरू हुआ उनका नया दौर. 1950 से 1960 के बीच इफ्तेखार ने लगभग 70 फिल्मों में काम किया.

साल 1969 में अशोक कुमार ने ही इफ्तेखार की मुलाकात बीआर चोपड़ा (BR Chopra) से करवाई, जिन्होंने उन्हें फिल्म 'इत्तेफ़ाक' में काम करने का मौका दिया. इस फिल्म में उन्होंने एक पुलिसवाले का किरदार निभाया था. इस फिल्म के बाद पुलिस की वर्दी उनसे ऐसे चिपकी कि लगभग हर फिल्म में उन्हें पुलिस का किरदार ही मिलने लगा, जिन्हें निभाकर वो काफी खुश भी हुआ करते थे.

यह भी पढ़ेंः 

Tiger Shroff से लेकर Sonu Sood तक, इन महंगी गाड़ियों के मालिक हैं ये बॉलीवुड स्टार

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सूर्या: अंत से आरंभ' में नजर आएंगे सनी देओल, अनदेखे अंदाज में दिखेंगे एक्टर
'सूर्या: अंत से आरंभ' में नजर आएंगे सनी देओल, अनदेखे अंदाज में दिखेंगे एक्टर
'द लोडाउन 2' से 'क्रिस्टल लेक' तक, इस हफ्ते एंटरटेनमेंट का फुल डोज देंगे ये 5 शोज
'द लोडाउन 2' से 'क्रिस्टल लेक' तक, इस हफ्ते एंटरटेनमेंट का फुल डोज देंगे ये 5 शोज
नेटफ्लिक्स पर 13 से 16 अक्टूबर तक धांसू एंटरटेनमेंट, रिलीज हो रही ये 11 नई फिल्में-सीरीज, चेक करें लिस्ट
नेटफ्लिक्स पर 13 से 16 अक्टूबर तक धांसू एंटरटेनमेंट, रिलीज हो रही ये 11 नई फिल्में-सीरीज
'वे बेहतरीन कलाकार थे', नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुए गुरमीत चौधरी
'वे बेहतरीन कलाकार थे', नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुए गुरमीत चौधरी

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तो यह पूरी तरह से उल्लंघन होगा', CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
'...तो यह पूरी तरह से उल्लंघन होगा', CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
'अब केवल टैंक आना बाकी...', जंतर-मंतर पर सशस्त्र बल की तैनाती पर बोले अखिलेश
'अब केवल टैंक आना बाकी...', जंतर-मंतर पर सशस्त्र बल की तैनाती पर बोले अखिलेश
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे
दिग्गज मराठी एक्ट्रेस मधु कांबीकर का निधन, निभा चुकी हैं नाना पाटेकर की मां का रोल
दिग्गज मराठी एक्ट्रेस मधु कांबीकर का निधन, निभा चुकी हैं नाना पाटेकर की मां का रोल
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
जंतर-मंतर वाले आदेश पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, 'मोदी सरकार…'
जंतर-मंतर वाले आदेश पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, 'मोदी सरकार…'
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
Embed widget