ड्रग्स कनेक्शन: बॉलीवुड की एक मशहूर अभिनेत्री की पूर्व मैनेजर, उसकी बहन और एक ब्रिटिश नागरिक को एनसीबी ने किया गिरफ्तार
एनसीबी को मिली एक गुप्त जानकारी के बाद शनिवार को एनसीबी ने बांद्रा की एक कुरियर ऑपिस पर रेड की और बड़ी मात्रा में गांजा जप्त किया. इसके बाद एनसीबी ने खार के जसवंत हाइट्स में रहने वाले करन सजनानी के घर पर रेड किया जो कि ब्रिटिश नागरिक है. सजनानी की पूछताछ के बाद राहिला और शाइस्ता के घर रेड किया और उसके पास से गांजा और बड जप्त किया.

मुंबई: नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की मुंबई यूनिट ने शुक्रवार रात से लेकर शनिवार की दोपहर तक मुंबई के तीन इलाकों में रेड कर दो महिलाओं और एक ब्रिटिश नागरिक को गिरफ्तार किया है साथ ही लगभग 200 किलोग्राम गांजा भी जप्त किया है. एनसीबी की मानें तो गिरफ्तार महिलाएं बहन हैं जिसमें से एक महिला आरोपी एक प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेत्री की पूर्व मैनेजर है.
गिरफ्तार आरोपियों के नाम राहिला फर्नीचरवाला (पूर्व मैनेजर), बहन साहिस्ता फर्नीचरवाला और करन सजनानी जो की एक ब्रिटिश नागरिक है. एनसीबी के एक अधिकारी ने बताया कि सुशांत सिंह राजपुत की आत्महत्या के बाद पिछले साल एक केस रजिस्टर किया था उस मामले में रिया चक्रवर्ती, अनुज केसवानी को गिरफ्तार किया था उसी मामले की जांच के दौरान एनसीबी को राहिला पर शक हुआ था.
एनसीबी को अपने बयान में सजनानी ने बताया कि उसने 31 दिसंबर की पार्टी के लिए उसने कई जगहों पर ड्रग्स भारी मात्रा में सप्लाई की थी. साथ ही वो भारत के गोवा, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और मेघालया में भी ड्रग्स की सप्लाई करता है. एनसीबी सजनानी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ड्रग्स सप्लाई करने का किंगपिन मानती है जिसकी जांच चल रही है.
ड्रग्स का अमेरिका कनेक्शन
एनसीबी सूत्रों की मानें तो उन्होंने 75 किलोग्राम गांजा ओजी कुश नाम से भी जाना जाता है. 125 किलोग्राम मिक्स गांजा और 1.5 किलोग्राम मेरुआना बड सीज किया है. आपको बात दें कि सजनानी पर आरोप है की यह मेरुआना बड़ अमेरिका से इम्पोर्ट करता था और कुछ तो उत्तर प्रदेश भी मंगवाया था.
सजनानी झूठ का सहारा लेकर बड़ी ही चालाकी से यह बड़ कस्टम की आंखों में धूल झोंककर भारत मे लाता था और फिर इसे प्रिरोल्ड गांजा फॉर्म में बड़े बड़े लोगों को महंगे दाम में बेच देता था. आरोप यह भी है कि राहिला इस काम के लिए सजनानी को आर्थिक और दूसरी तरह की मदत करती थी.

































