एक्सप्लोरर

डायरेक्टर साजिद खान पर अब शर्लिन चोपड़ा ने लगाया यौन शोषण का इल्जाम, ABP न्यूज़ को रोते हुए सुनाई दास्तां

देशभर में चले #MeToo मूवमेंट के दौरान कई मॉडल्स व अभिनेत्रियों ने जाने-माने फिल्म‌ डायरेक्टर साजिद खान पर काम के बहाने घर पर बुलाकर अभद्र व्यवहार करने व यौन शोषण की कोशिशों का इल्जाम लगाया था. अब अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा ने भी ऐसे ही एक वाकये को एबीपी न्यूज़ से साझा करते करते हुए साजिद खान के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है.

देशभर में चले #MeToo मूवमेंट के दौरान कई मॉडल्स व अभिनेत्रियों ने जाने-माने फिल्म‌ डायरेक्टर साजिद खान पर काम के बहाने घर पर बुलाकर अभद्र व्यवहार करने व यौन शोषण की कोशिशों का इल्जाम लगाया था. अब अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा ने भी ऐसे ही एक वाकये को एबीपी न्यूज़ से साझा करते करते हुए साजिद खान के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है.

शर्लिन चोपड़ा ने 15 साल पुरानी घटना का जिक्र एबीपी न्यूज़ से करते हुए कहा, "बात 2005 की है. मैंने कुछ ही महीने पहले अपने पिता को खोया था. ऐसे में मेरी मानसिक स्थित सही नहीं थी. जब साजिद खान का किसी फिल्म में‌ काम करने को लेकर फोन आया तो मैं उनसे मिलने उनके घर चली गयी थी,‌ मगर वहां पर मेरे साथ जो कुछ हुआ उससे मैं बेहद हैरान रह गयी थी."

शर्लिन चोपड़ा ने सुनाई आपबीती 

शर्लिन चोपड़ा ने भावुक होकर और आंखों में आंसू लाकर इस पूरी घटना के बारे में एबीपी न्यूज़ से कहा, "बातचीत के दौरान साजिद खान ने अचानक से अपना लिंग बाहर निकाल लिया और फिर मुझे इसे फील करने के लिए कहा. इस दौरान साजिद ने मुझे ये भी पूछा कहा कि क्या मैंने कभी इतना बड़ा लिंग देखा है? इसपर मैंने उनसे कहा कि मैं जानती हूं कि लिंग कैसा होता है और किसी लिंग का स्पर्श कैसा होता है. इस वक्त मुझे ये सब जानने की जरूरत नहीं है. इस मीटिंग के दौरान मैंने उन्हें यह भी बताया था कि कुछ ही महीने पहले मेरे पिता की मृत्यु हुई है, मगर इस सबके बावजूद साजिद ने मेरे साथ तरह का व्यवहार किया."

बातचीत के दौरान शर्लिन चोपड़ा हुईं भावुक 

क्या इस घटना के बाद कभी इस बारे में उन्होंने किसी से जिक्र किया था? एबीपी न्यूज़ के इस सवाल पर भावुक शर्लिन चोपड़ा ने कहा, "नहीं,‌ मैंने ना अपने परिवार वालों से और ना ही कभी किसी दोस्त से इसका जिक्र किया. इसके लिए मैं हमेशा से खुद को ही गिल्टी मानती रही. मुझे लगता रहा कि अगर मैं कभी साजिद से मिलने ही नहीं जाती तो कभी मेरे साथ इस तरह का वाकया होता ही नहीं." शर्लिन कहती हैं, "लोग कहेंगे कि आखिरकार मैं अब इतने सालों बाद साजिद खान के खिलाफ क्यों बोल रही हूं तो बस इतना ही कहना चाहूंगी कि मैं नहीं चाहती हूं कि बॉलीवुड में काम की तलाश में आने वाली किसी और लड़की को इस तरह की घटनाओं का सामना करना पड़े."

शर्लिन ने बयां किया अपना दर्द 

शर्लिन बताती हैं हाल ही में बीबीसी द्वारा 7 साल पहले सुइसाइड करने वाली अभिनेत्री जिया खान पर तीन भागों में बनी डॉक्यूमेंट्री के बारे में पढ़ने के बाद उन्होंने साजिद के खिलाफ अपने अनुभवों को सबके साथ साझा करने का फैसला किया. उल्लेखनीय है 2013 में खुदकुशी करने वाली जिया खान‌‌ पर बनी इस डॉक्यूमेंट्री में जिया खान‌ की बहन ने साजिद पर जिया के यौन शोषण की कोशिश का इल्जाम लगाया है, जिसमें वो बताती हैं‌कि कैसे साजिद ने जिया को अपना टॉप उतारने के लिए कहा था. बता दें कि जिया खान ने साजिद खान के साथ 'हाउसफुल' (2010) में काम किया था. उल्लेखनीय है कि शर्लिन चोपड़ा से पहले सलोनी चोपड़ा, रचेल वाईट, सिमरन सूरी जैसी मॉडल्स/एक्टर्स और कुछ महीने‌ पहले मॉडल डिम्पल पॉल ने भी साजिद खान पर इसी तरह से साजिद खान पर काम के बहाने घर बुलाकर यौन शोषण की कोशिशों और अभद्र व्यवहार का आरोप लगाया.

बिपासा बसु ने भी साजिद पर लगाया था आरोप 

अभिनेत्री बिपासा बसु ने भी #MeToo मूवमेंट के दौरान साजिद खान‌ पर एक फिल्म की शूटिंग के लोकेशन पर एक होटल के कमरे में बीमारी के बहाने अनुचित तरीके से बर्ताव करने का आरोप लगाया था. उल्लेखनीय है कि 2018 में लगाये गये आरोपों के चलगे बॉलीवुड ने उनपर एक साल का बैन भी लगाया था. शर्लिन चोपड़ा के इल्जामों को लेकर एबीपी न्यूज़ ने साजिद खान से उनका पक्ष जानने की भी कोशिश की मगर खबर लिखे जाने तक उनकी ओर से हमें कोई जवाब हासिल नहीं हुआ.

ये भी पढ़ें:-

Hina Khan को हुआ दूसरी बार प्यार, कैसे, कब और किसके साथ देखिए इस वीडियो में... Kaun Banega Crorepati 12 की कंटेस्टेंट प्रियंका बागड़ी ने इस सवाल पर छोड़ा शो, क्या आज जानते हैं इस सवाल का सही जवाब सारा के Vacation की ये तस्वीरें वायरल, ड्रेस की कीमत पर यकीन नहीं कर पाएंगे Sexual Harassment का आरोप लगाते हुए साजिद खान से शर्लिन चोपड़ा ने पूछा- काम के बहाने लिंग टच कराना कहां की सभ्यता है?

THROWBACK- डिस्टर्ब करने पर मां श्रीदेवी ने खुशी कपूर को लगाई थी डांट, अब वायरल हुआ वीडियो Tarak Mehta Ka Ulta Chashma: मर्सिडिज से चलते हैं पोपट लाल, जानिए- कितने करोड़ के हैं मालिक और एक एपिसोड की कितनी फीस लेते हैं?
ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'किडनी तो ठीक है न?' पवन सिंह को कौनसी बीमारी? रिपोर्ट देखकर भड़के
'किडनी तो ठीक है न?' पवन सिंह को कौनसी बीमारी? रिपोर्ट देखकर भड़के
भोजपुरी बवाल: आम्रपाली-काजल में भयंकर लड़ाई, पवन सिंह-तेजप्रताप यादव हुए नाराज, शो में हंगामा
भोजपुरी बवाल: आम्रपाली-काजल में भयंकर लड़ाई, पवन सिंह-तेजप्रताप यादव हुए नाराज, शो में हंगामा
शिवांगी जोशी को हराकर श्रेया कालरा बनीं 'लॉक अप' सीजन 2 की विनर, ट्रॉफी के साथ जीते 1 करोड़ रुपये
लॉकअप सीजन 2 की विनर बनीं श्रेया कालरा, जीते 1 करोड़ रुपये
'ये एक एक्स्ट्रा प्रेशर है', 'रामायण' में रावण के रोल को लेकर बोले यश
'ये एक एक्स्ट्रा प्रेशर है', 'रामायण' में रावण के रोल को लेकर बोले यश

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget