एक्सप्लोरर

कपिल शर्मा को कॉमेडियन भारती सिंह ने इस अंदाज में दी बधाई, पैटरनिटी लीव पर जाने की दी सलाह

कपिल ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को यह खुशखबरी दी. उनके यहां सोमवार सुबह बच्चे का जन्म हुआ है. कई सितारों ने कपिल शर्मा को इस मौके पर बधाई दी है.

नई दिल्ली: कॉमेडियन कपिल शर्मा ने सोमवार को सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी कि उनके घर में नन्हे मेहमान का आगमन हुआ है. उनके इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लग गया. उनके फैंस से लेकर कई फिल्मी सितारों ने कपिल शर्मा और उनकी पत्नी गिन्नी चतरथ को बधाइयां दीं. इस खास मौके पर कॉमेडियन भारती सिंह ने कपिल शर्मा के लिए इंस्टाग्राम पर एक बहुत प्यारा संदेश लिखा है. उन्होंने कपिल शर्मा को पितृत्व अवकाश पर जाने की सलाह दी है.

भारती ने इंस्टाग्राम पर क्या लिखा

भारती ने सोमवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कपिल शर्मा की वाइफ गिन्नी चतरथ का एक फोटो शेयर किया है. इसके साथ ही उन्होंने लिखा है कि, " यहां एक लड़का है. 1 फरवरी मेरे लिए हमेशा एक विशेष तारीख रहेगी. मेरी खुशियों का पिटारा जूनियर कपिल, तुम मेरे लिए बहुत खुशियां लाए हो. मैं अपनी खुशी को शब्दों में बयां नहीं कर सकती. कपिल शर्मा भाई आपको पितृत्व अवकाश ले लेना चाहिए और अपनी एंजेल के साथ खूब समय बिताना चाहिए. भगवान आपको खूब आशीर्वाद दे बच्चे. मैं तुम्हें अपनी बाहों में पकड़ने के लिए इंतजार नहीं कर सकती."

इस पोस्ट में भारती ने कपिल शर्मा और उनकी पत्नी गिन्नी चतरथ को टैग किया है. अब तक इस पोस्ट को करीब दो लाख लोग लाइक कर चुके हैं और हजारों लोगों ने कमेंट कर कपिल को बधाइयां दी हैं. गौरतलब है कि कपिल और गिन्नी का यह दूसरा बच्चा है. बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने कपिल और गिन्नी को बधाई दी. उन्होंने ट्वीट किया, "बधाई हो गिन्नी और कपिल. आपके छोटे बेबी के लिए ढेर सारा प्यार." इनके अलावा भी कई बॉलीवुड सितारों ने कपिल को पिता बनने पर शुभकामनाएं दीं.

कपिल शर्मा जल्द ही नेटफ्लिक्स पर एक वेब सीरीज के साथ अपना डिजिटल डेब्यू करेंगे. उन्होंने पिछले महीने सोशल मीडिया पर यह जानकारी फैंस के साथ शेयर की थी. हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि शो का नाम क्या होगा और यह कब रिलीज होगी. कपिल शर्मा बॉलीवुड में भी अपनी फिल्मों से धमाल मचा चुके हैं.

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मैं अपने आंसू नहीं रोक पाया', शिशिर शर्मा ने सुशांत सिंह राजपूत को किया याद, बोले- वो बहुत सुलझा हुआ इंसान था
'मैं अपने आंसू नहीं रोक पाया', शिशिर शर्मा ने सुशांत सिंह राजपूत को किया याद
'धुरंधर' की सक्सेस के बाद अफसाना खान ने किया मुंबई का रुख, पति संग नए घर में हुईं शिफ्ट
'धुरंधर' की सक्सेस के बाद अफसाना खान ने किया मुंबई का रुख, पति संग नए घर में हुईं शिफ्ट
इस एक्ट्रेस पर फिदा थे 'धुरंधर' के रहमान डकैत, चेहरे से नहीं हटा पाते थे नजरें
इस एक्ट्रेस पर फिदा थे 'धुरंधर' के रहमान डकैत, चेहरे से नहीं हटा पाते थे नजरें
Deool Band 2 Box Office: 'देऊळ बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर किया कब्जा, बनी 6वीं हाईएस्ट ग्रॉसिंग मराठी फिल्म
'देऊळ बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर किया कब्जा, बनी 6वीं हाईएस्ट ग्रॉसिंग मराठी फिल्म

वीडियोज

Ghaziabad Surya Case: DCP सिटी ने एनकाउंटर से ठीक पहले का बताया सच! | Asad | Khora News | CM Yogi
South Stars को भगवान जैसा दर्जा क्यों देते हैं Fans? Janhvi Kapoor ने बताई वजह
Ghaziabad Surya Case: रोती हुई सूर्या की मां जो बोली...उसे सुनकर आंखों में आंसू आ जाएंगे! | Khora
Delhi Bulldozer Action: Shalimar Bagh में 157 घरों को किया जमींदोज, मचा हड़कंप! | Breaking News
Ghaziabad Surya Case: Asad के ढेर होने के बाद... इंदिरापुरम में सन्नाटा या डर? | | Khora News | UP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक पर हमले के बाद ममता बनर्जी को मिला राहुल, अखिलेश, केजरीवाल का साथ, बदलेगी बंगाल से दिल्ली तक की राजनीति?
बंगाल में INDIA ब्लॉक हुआ एकजुट? भतीजे अभिषेक पर अटैक के बाद ममता बनर्जी को मिला विपक्ष का समर्थन
उत्तराखंड में बिगड़ा मौसम, 3 श्रद्धालुओं की केदारनाथ में मौत, चारधाम यात्रा ठप
उत्तराखंड में बिगड़ा मौसम, 3 श्रद्धालुओं की केदारनाथ में मौत, चारधाम यात्रा ठप
वेश्यावृत्ति कर रही हर महिला 'मजबूर' नहीं, पुनर्वास केंद्र में भेजने से पहले उसकी इच्छा जानना जरूरी: सुप्रीम कोर्ट
वेश्यावृत्ति कर रही हर महिला 'मजबूर' नहीं, पुनर्वास केंद्र में भेजने से पहले उसकी इच्छा जानना जरूरी: SC
'मैं बच्चे नहीं चाहती थी', मनीष मखीजा संग शादी न चलने की पूजा भट्ट ने बताई वजह, बोली- मैंने खुद को खो दिया था
'मैं बच्चे नहीं चाहती थी', मनीष मखीजा संग शादी न चलने की पूजा भट्ट ने बताई वजह, बोली- मैंने खुद को खो दिया था
IPL Winner Prize Money 2026: RCB vs GT फाइनल आज, जीतने वाली टीम पर होगी धनवर्षा; जानिए रनर-अप की प्राइज मनी कितनी
RCB vs GT फाइनल आज, जीतने वाली टीम पर होगी धनवर्षा; जानिए रनर-अप की प्राइज मनी कितनी
ट्रंप को बड़ा झटका! ईरान जंग के बीच करीबी सनी जॉय नेल्सन ने छोड़ा व्हाइट हाउस, जानें वजह
ट्रंप को बड़ा झटका! ईरान जंग के बीच करीबी सनी जॉय नेल्सन ने छोड़ा व्हाइट हाउस, जानें वजह
गाजियाबाद: सूर्या हत्याकांड का मुख्य आरोपी एनकाउंटर में ढेर, मां बोलीं- घर पर बुलडोजर भी चले
गाजियाबाद: सूर्या हत्याकांड का मुख्य आरोपी एनकाउंटर में ढेर, मां बोलीं- घर पर बुलडोजर भी चले
Insurance Scams: बीमा में फंसी रकम दिलाने के नाम पर हो रही ठगी, खुद को कैसे बचाएं, जानें टिप्स
बीमा में फंसी रकम दिलाने के नाम पर हो रही ठगी, खुद को कैसे बचाएं, जानें टिप्स
Embed widget