एक्सप्लोरर

Sukesh Chandrashekhar के मनी लॉन्ड्रिंग केस में जुड़ा चाहत खन्ना का नाम, उर्फी जावेद ने पोस्ट शेयर कर मारा ताना

Chahat Khanna Connection With Sukesh Chandrashekhar: सुकेश चंद्रशेखर (Sukesh Chandrashekhar) के साथ चाहत खन्ना (Chahat Khanna) का नाम जुड़ने पर उर्फी जावेद (Urfi Javed) ने उनपर तंज कसा है.

Urfi Javed Reaction On chahat Khanna connection with sukesh Chandrashekhar: करोड़ों का ठगी करने के आरोप में तिहाड़ जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर (Sukesh Chandrashekhar) से कनेक्शन की वजह से बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandes) और नोरा फतेही (Nora Fatehi) चर्चाओं में हैं. हाल ही में जहां दिल्ली पुलिस की ‘आर्थिक अपराध शाखा’ (EOW) ने  जैकलीन से पूछताछ की, तो वहीं 15 सितंबर को इस मामले में नोरा फतेही से भी पूछताछ की गई. इसी बीच आई इंडिया टुडे की एक रिपोर्टे की मानें तो इस मामले में चार और अभिनेत्रियों का नाम जुड़ रहा है, जिनमें चाहत खन्ना (Chahat Khanna), निकिता तंबोली (Nikita Tamboli),  अरुषा पाटिल (Arusha Patil) और सोफिया सिंह (Sophia Singh) शामिल हैं.

रिपोर्ट में ऐसा बताया जा रहा है कि इन चारों ने तिहाड़ में सुकेश के साथ मुलाकात की थी, जिसके बाद इन्हें मंहगे तोहफे भी मिले. वहीं अब ऐसा माना जा रहा है कि जैकलीन और नोरा के बाद इन अभिनेत्रियों से भी पूछताछ हो सकती है.  इस मामले में चाहत खन्ना का नाम जुड़ते ही  सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद (Urfi Javed) ने एक्ट्रेस पर तंज कसते हुए एक पोस्ट किया है.

उर्फी जावेद ने कही ये बात

उर्फी जावेद (Urfi Javed) ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर चाहत खन्ना (Chahat Khanna) और सुकेश चंद्रशेखर की खबर का एक स्क्रीनशॉट शेयर किया है. जिसमें उन्होंने चाहत खन्ना पर तंज कसते हुए लिखा है, “लेकिन मैं अश्लील कपड़े पहनने और मीडिया को भुगतान करने के लिए अप्रिय हूं.” गौरतलब है कि कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर उर्फी और चाहत के बीच वार-पलटवार का सिलसिला देखने को मिला था.


Sukesh Chandrashekhar के मनी लॉन्ड्रिंग केस में जुड़ा चाहत खन्ना का नाम, उर्फी जावेद ने पोस्ट शेयर कर मारा ताना

चाहत ने उर्फी के कपड़ों पर कसा था तंज

उर्फी जावेद (Urfi Javed) अपने अतरंगी कपड़ों की वजह से हमेशा ही सोशल मीडिया पर चर्चाओं में रहती हैं. वहीं कुछ समय पहले चाहत खन्ना (Chahat Khanna) ने सोशल मीडिया के ज़रिए उर्फी के कपड़ों पर तंज कसा था, जिसके बाद उर्फी ने भी चाहत के तलाक का सहारा लेते हुए उनपर पलटवार किया था. हालांकि फिर बाद में उर्फी ने मीडिया से बात करते हुए अपनी गलती मानी थी और कहा था कि उन्हें किसी की पर्सनल लाइफ पर इस तरह कमेंट नहीं करना चाहिए था. लेकिन अब सुकेश चंद्रशेखर (Sukesh Chandrashekhar) के साथ चाहत के नाम जुड़ने की खबर आते ही एक बार उर्फी ने फिर से उनपर पलटवार किया है.

ये भी पढ़ें-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
Embed widget