एक्सप्लोरर

Sidhu Moosewala Death Anniversary: मूसेवाला आज भी अपने गानों से फैंस के दिलों में हैं जिंदा, मौत के बाद भी चार्ट बस्टर पर बरकरार है जलवा

Sidhu Moosewala Death Anniversary: सिद्दू मूसेवाला की आज डेथ एनिवर्सरी है. लीजेंड सिंगर बेशक आज हमारे बीच नहीं हैं लेकिन वे अपने गानों की वजह से अपने फैंस के दिलों में जिंदा हैं.

Sidhu Moosewala Death Anniversary: सिद्धू मूसेवाला बेहग पॉपुलर पंजाबी सिंगर और रैपर थे. उनके गानों के फैंस दिवाने थे. हालांकि 29 मई  यानी आज ही के दिन सिद्धू मूसेवाला की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी. उनकी पहली डेथ एनिवर्सरी उनके फैंस पंजाबी म्यूजिक आइकन को याद करे रहे हैं. खास बात ये है कि सिंगर अब हमारे बीच नहीं है बावजूद इसके उनके गानों का जलवा आज आज भी बरकरार है.

मूसेवाला के गानों का जलवा आज भी बरकरार
सिद्दू मूसेवाला की आज से एक साल पहले हत्या कर दी गई थी. वहीं सिंगर के निधन से उनके फैंस को काफी सदमा पहुंचा था. हालांकि सिद्धू मूसेवाला हमारे बीच ना रहकर भी अपने गानों से आज भी अपने फैंस के बीच अपनी प्रेजेंस बनाए हुए हैं. उनके तमाम गानों को आज भी लाखों व्यूज मिल रहे हैं. स्पॉटीफाई पर ‘नेवर फोल्ड’, जियो सावन पर ‘मेरा ना’ और Wynk पर ‘डॉक्टर’ से लेकर Apple म्यूजिक पर ‘लेवल्स’ और ‘नेवर फोल्ड’ और Gaana पर ‘295’, ‘द लास्ट राइड’, GOAT और ‘लेजेंड’ आज भी छाए हुए हैं.

मूसेवाला को इस तरह दिलों में जिंदा रखे हुए हैं फैंस
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक Spotify के एक स्पोक पर्सन ने कहा कि म्यूजिशियन के "फैंस हमारे प्लेटफॉर्म पर उनके गानों के माध्यम से उन्हें जीवित रखते हैं, अक्सर उनके गीतों को चार्ट पर ले जाते हैं. सामान्य तौर पर, हमारे चार्ट में सालों भर का संगीत होता है, क्योंकि श्रोताओं का उनसे गहरा लगाव होता है या कोई गाना सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने की वजह से स्पीड पकड़ता है.”

मूसेवाला की मौत के बाद भी उनके गानों ने की जमकर कमाई
बता दें कि सिद्दू मूसेवाला की मौत के बाद से उनके गानों ने 2 करोड़ रुपयों से ज्यादा कमाई की है. कुछ समय पहले ही सिद्दू का नया गाना ‘मेरे ना’ रिलीज हुआ था. 7 अप्रैल को रिलीज हुए इस गानों के भी फैंस ने काफी पसंद किया था.  खास बात ये थी कि इस नए गाने में ग्रैमी अवॉर्ड विनर नाइजीरियन रैपर बरना बॉय ने भी आवाज दी थी. मूसेवाला के निधन के बाद रिलीज हुआ उनका ये तीसरा गाना था. इससे पहले उनके दो गाने वार और एसवाईएल भी रिलीज किए गए थे.

सालों तक दिवंगत मूसेवाला के नए गाने सुनते रहेंगे फैंस
सिद्दू मूसेवाला ने अपनी मौत से पहले काफी गाने रिकॉर्ड कर लिए थे. दिवंगत सिंगर के पिता ने कहा था कि उनके सभी गाने रिलीज किए जाएंगे. ऐसे में मूसेवाला के फैंस उनकी आवाज में गाए नए गानों को सालों तक सुनते रहेंगे.

ये भी पढ़ें: Malaika Arora ने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर की बेहद प्राइवेट तस्वीरें की शेयर! लिखा- 'माई वेरी लेजी बॉय', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget