एक्सप्लोरर

केएल राहुल ने अपनी जीत फेवरेट फिल्म ‘कंतारा’ को की डेडिकेट, बताई ये खास वजह

Kantara: सालों में कंतारा सिर्फ़ एक फ़िल्म नहीं, बल्कि भारत की सबसे बड़ी सांस्कृतिक पहचान बन चुका है. अब मेकर्स जल्द ही दूसरा पार्ट ला रहे हैं, जिसे अब तक की सबसे बड़ी भारतीय फ़िल्म बताया जा रहा है!

Kantara: Chapter 1: होम्बेल फिल्म्स की कंतारा सच में उन फिल्मों में से थी जो बिना शोर के चल निकली और देखते ही देखते सुपरहिट हो गई. फिल्म की कहानी इतनी दिल से जुड़ी हुई थी कि हर किसी को अपनी सी लगने लगी. ऋषभ शेट्टी ने भी ऐसा दमदार अभिनय किया कि लोग बस देखते रह गए. ये फिल्म इसलिए भी खास बनी क्योंकि इसमें हमारी देसी संस्कृति को जिस खूबसूरत तरीके से दिखाया गया, उसने लोगों के दिलों में गहरी छाप छोड़ दी. कंतारा सिर्फ एक फिल्म नहीं, एक एहसास बन गई थी जो हर किसी के ज़हन में बस गई.

कांतारा को लेकर केएल राहुल ने कही ये बात

हाल ही में भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल ने ये बात कही कि कंतारा देखने के बाद उन्हें अपने बेंगलुरु वाले जड़ों से और भी गहरा जुड़ाव महसूस हुआ. दिल्ली कैपिटल्स ने कल बेंगलुरु में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को हराया, जिसके बाद केएल राहुल ने अपने दिल की बात शेयर की. उन्होंने कहा कि उन्हें अपने होम टर्फ से बेहद जुड़ाव महसूस होता है और कंतारा उनकी फेवरेट फिल्म है. राहुल ने कहा, "ये जगह मेरे लिए बहुत खास है. मेरा सेलिब्रेशन मेरी फेवरेट फिल्म 'कंतारा' से इंस्पायर्ड था. बस एक छोटा सा रिमाइंडर था कि ये मैदान, ये घर, ये टर्फ मेरा है. यहीं मैं बड़ा हुआ हूं और यही मेरा अपना है."

केएल राहुल की फेवरेट फिल्म है कांतारा

बता दें कि भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल बेंगलुरु, कर्नाटक से हैं और अपनी जड़ों पर उन्हें बेहद गर्व है. उन्होंने जब कंतारा के प्रति अपना प्यार जाहिर किया, तो ये साफ हो गया कि वो अपनी मिट्टी से कितना गहरा जुड़ाव महसूस करते हैं. राहुल ने ये भी कहा कि कंतारा उनकी सबसे पसंदीदा फिल्म है, क्योंकि इसने भारतीय संस्कृति को दुनियाभर में बेहद खूबसूरती से पेश किया है.

कांतारा में खूबसूरती से दिखाई गई भारतीय संस्कृति

इसके अलावा, कंतारा एक ऐसी फिल्म बनकर सामने आई है, जिसने भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को सबसे शुद्ध और असली रूप में दुनिया के सामने रखा है. भारतीय परंपराओं को ग्लोबल स्टेज तक ले जाकर इस फिल्म ने यह दिखाया है कि हमारी संस्कृति कितनी गहरी और मायने रखती है. शायद ही कोई और फिल्म इतनी भव्यता और सच्चाई के साथ भारतीय संस्कृति को दर्शा पाई हो। फिल्म में भूत कोला जैसी क्षेत्रीय परंपरा को बेहद प्रभावशाली ढंग से दिखाया गया है और यह बताया गया है कि कैसे लोग इससे भावनात्मक रूप से जुड़े होते हैं. ये भारत की विविध और समृद्ध विरासत की एक खूबसूरत झलक है.

कब आएगी कंतारा: चैप्टर 1’ ?

जहां एक तरफ होम्बले फ़िल्म्स लगातार दर्शकों के दिलों पर राज कर रही है, वहीं दूसरी ओर उनके पास फिल्मों की एक जबरदस्त लाइनअप भी है. ‘कंतारा: चैप्टर 1’, 2 अक्टूबर 2025 को रिलीज़ हो रही है, उसके बाद सलार: पार्ट 2 – शौर्यांग पर्वम और कई और धमाकेदार फिल्में भी पाइपलाइन में हैं.

ये भी पढ़ें -

मुंबई में बेहद आलीशान है सनी देओल का बंगला, तस्वीरें देख आप भी करेंगे तारीफ

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget