एक्सप्लोरर

Jackson Wang Video: पहली बार मुंबई पहुंचे के-पॉप स्टार जैक्सन वांग, इंडियन फैंस के लिए 'लोलापलूजा' में आज करेंगे परफॉर्म

K Pop Star Jackson Wang In Mumbai: के-पॉप स्टार जैक्सन वांग पहली बार मुंबई पहुंचे हैं. उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह इंडियन फैंस से घिरे हुए दिख रहे हैं.

K Pop Star Jackson Wang In Mumbai: म्यूजिक फेस्टिवल Lollapalooza India में परफॉर्म करने के लिए के-पॉप स्टार जैक्सन वांग मुंबई पहुंच गए हैं. मुंबई एयरपोर्ट से जैक्सन के कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हैं, जिसमे देखा जकता है कि फैंस ने उन्हें घेर लिया है. लोग जैक्सन के साथ सेल्फी लेने की कोशिश कर रहे हैं. वह आज यानी 29 जनवरी को महालक्ष्मी रेस कोर्स में आयोजित Lollapalooza India में परफॉर्म करेंगे.

जैक्सन वांग को मुंबई में देखकर क्रेजी हुए फैंस

वीडियो में देखा जा सकता है कि जैक्सन वांग ब्लैक आउटफिट में नजर आ रहे हैं. उन्होंने ब्लैक कलर का मास्क पहन रखा है. फैंस ने जैक्सन को चारों तरफ से घेर लिया है. वहीं, सिक्योरिटी में लगी पुलिस लोगों को जैक्सन से दूर कर रही है. इंडिया में जैक्सन के प्रति लोगों की दीवानगी का पता इस वीडियो से लगाया जा सकता है.

आज शाम परफॉर्म करेंगे जैक्सन वांग

कुछ दिनों पहले जैक्सन वांग भारत पहुंचने को लेकर फैंस के साथ अपनी एक्साइटमेंट शेयर कर चुके हैं. उन्होंने कई मौकों पर भारत के लिए अपना प्यार जाहिर किया है. जैक्सन पहली बार भारत आए हैं और वह आज शाम को शेड्यूल के अनुसार लगभग 7.30 बजे म्यूजिक फेस्टिवल में अपने इंडियन फैंस के लिए पहली बार परफॉर्म करेंगे. जैक्सन के फैंस उनके परफॉर्मेंस का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. मालूम हो कि म्यूजिक फेस्टिवल Lollapalooza का आयोजन पहली भारत में किया जा रहा है.

म्यूजिक फेस्टिवल Lollapalooza में जैक्सन वांग के अलावा कई आर्टिस्ट परफॉर्म करेंगे, जिसमें एपी ढिल्लों, ग्रेटा वैन फ्लीट, जापानीज ब्रेकफस्ट, येलो डायरीज, इमैजिन ड्रैगंस, मैडबॉय मिंग, डिवाइन, रवीना, प्रतीक कुहड़ और अन्य शामिल हैं.

के-पॉप स्टार हैं जैक्सन वांग

बता दें कि जैक्सन वांग के-पॉप ग्रुप GOT7 के साथ साल 2015 से जुड़े हुए हैं. वह अपने सिंगल म्यूजिक एल्बम Magicman के लिए जाने जाते हैं, जो हाल ही में रिलीज हुआ है. जैक्सन विजुअल्स और म्यूजिंक लेंथ के साथ एक्सपेरिंट करने को लेकर भी काफी मशहूर हैं, जो वह अक्सर अपने एल्बम के साथ करते रहते हैं.

यह भी पढ़ें-Pathaan Worldwide Box Office: दुनियाभर में 'पठान' का जलवा कायम, महज चार दिन में वर्ल्डवाइड कमाए 400 करोड़

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget