एक्सप्लोरर

Padma Lakshmi On Salman Rushdie: सलमान रुश्दी पर हमले के 2 दिन बाद एक्स वाइफ पद्मा का आया रिएक्शन, जानें क्या कुछ कहा है

Padma Lakshmi On Ex Husband Salman Rushdie: लेखक सलमान रुश्दी के छुरा भुकने के बाद भारतीय अमेरिकी मॉडल, टीवी होस्ट, लेखिका और कार्यकर्ता पद्मा लक्ष्मी ने अपने पूर्व पति सलमान रुश्दी को शुभकामनाएं दीं.

Padma Lakshmi On Ex Husband Salman Rushdie: भारतीय अमेरिकी मॉडल, टीवी होस्ट, लेखिका और कार्यकर्ता पद्मा लक्ष्मी ने अपने पूर्व पति और भारतीय मूल के लेखक सलमान रुश्दी को छुरा घोंपने से लगी गंभीर चोटों से उबरने के लिए शुभकामनाएं दीं हैं. सलमान रुश्दी पर एक कार्यक्रम के दौरान हमला हुआ था. फिलहाल उनका इलाज चल रहा है. 

रिपोर्ट ईऑनलाइन डॉट कॉम के अनुसार, 2004 से 2007 तक लेखक की पत्नी रह चुकी लक्ष्मी ने घटना के दो दिन बाद 14 अगस्त को ट्वीट किया, "शुक्रवार की घटना के बाद इस बात की राहत है कि सलमान रुश्दी की हालत में सुधार हो रहा है. अब मैं राहत की सांस ले सकती हूं. उम्मीद है कि वो जल्द से जल्द ठीक हो जाएंगे." सलमान के एजेंट ने ई! न्यूज से कहा है कि लेखक "अब तेजी से ठीक हो रहे हैं." उन्होंने आगे कहा, "वक्त लगेगा, चोटें गंभीर हैं, लेकिन उनका इलाज सही दिशा में चल रहा है."

सलमान के बड़े बेटे ने कही ये बात

साथ ही सलमान के बड़े बेटे 42 वर्षीय जफर रुश्दी ने परिवार की ओर से अपने पिता के बारे में एक बयान दिया. उन्होंने कहा, "मेरे पिता की हालत गंभीर बनी हुई है, जिनका सभी तरह से इलाज चल रहा है." उन्होंने कहा, "हम राहत महसूस कर रहे हैं कि कल उन्हें वेंटिलेटर और अतिरिक्त ऑक्सीजन से हटा लिया गया और वह बोलने में भी सक्षम थे."

12 अगस्त को हुआ था हमला

जिला अटॉर्नी के कार्यालय के प्रवक्ता ने एनबीसी न्यूज को बताया कि 12 अगस्त को रुश्दी, चौटौक्वा, न्यूयॉर्क में चौटौक्वा संस्थान में एक कार्यक्रम में बोलने वाले थे, जब एक व्यक्ति मंच पर पहुंचा और उनके चेहरे, गर्दन, पेट और छाती पर लगभग 12 बार वार किया. लेखक को अस्पताल ले जाया गया और संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया गया और उस पर हत्या के प्रयास और हमले का आरोप लगाया गया.

जफर ने कहा, "हम उन सभी लोगों के बहुत आभारी हैं जो बहादुरी से उनके बचाव में आगे आए और प्राथमिक उपचार दिया. इन लोगों ने उनकी देखभाल की और दुनिया भर से प्यार और समर्थन मिला."

Bahubali के सेट पर 35 तो Devdas में चंद्रमुखी के कोठे पर खर्च हुए थे 12 करोड़, इन फिल्मों में इस्तेमाल हुए सबसे महंगे सेट

'जस्सी जैसी कोई नहीं' से Mona Singh ने सास बहू सीरियल को दी थी टक्कर, अब आमिर खान की मां के रोल में छाईं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास

वीडियोज

Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
लखनऊ में 5 साल के मासूम को क्लास मॉनिटर ने बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना
लखनऊ में 5 साल के मासूम को क्लास मॉनिटर ने बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Embed widget