एक्सप्लोरर

'10 साल बाद नॉर्मल महसूस कर रहे हैं', बेटे सूरज के जिया खान केस में बरी होने के बाद बोलीं जरीना वहाब

Zarina Wahab: जिया खान सुसाइड केस में सूरज पंचोली बरी होने के बाद उनकी मां और पूरा परिवार राहत महसूस कर रहा है. जरीना ने एक इंटरव्यू में कहा कि 10 साल बाद उनके बेटे के चेहरे पर मुस्कान लौटी है.

Zarina Wahab On Sooraj Pancholi: पिछले हफ्ते सूरज पंचोली को जिया खान सुसाइड मामले में सीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने 10 साल बाद बरी कर दिया था. ‘हाउसफुल’ एक्ट्रेस साल 2013 में अपने घर पर फांसी के फंदे से लटकी मिली थीं. वहीं सूरज पर जिया को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया गया था. कोर्ट में सूरज के साथ उनकी मां जरीना वहाब मजबूती से खड़ी नजर आईं.  हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान वेटरन एक्ट्रेस ने फैसले के बारे में बात की और शेयर किया कि कैसे वह 10 साल बाद 'आभारी और राहत' महसूस कर रही हैं.

10 साल बाद नॉर्मल महसूस कर रहा परिवार
बॉलीवुड हंगामा को दिए एक इंटरव्यू में जरीना ने कहा कि उनके बेटे के चेहरे पर मुस्कान वापस आ गई है और परिवार आखिरकार 'सामान्य' महसूस कर रहा है. “नहीं तो दस साल तक हमने सभी झूठ को सहा इस भरोसे में कि आखिर में  न्याय की जीत होगी, और यह हुआ!इंटरव्यू के दौरान ‘चितचोर’ एक्ट्रेस ने ये भी कहा कि वह अपने बेटे के फेवेरेट डिशेज बनाने की भी प्लानिंग कर रही हैं. उन्होंने कहा, “उसने दस साल से ठीक से नहीं खाया है. वह अब फिर से अपना जीवन जीएगा.”

फैसले के बाद सूरज ने कहा गरिमा वापस पा ली
वहीं जिया खान केस में फैसला आने के बाद सूरज पंचोली ने एक बयान में कहा कि अदालत द्वारा उन्हें दोषी नहीं पाए जाने के बाद उन्होंने अपनी गरिमा और विश्वास वापस जीत लिया है. उन्होंने एक बयान में कहा, "फैसले ने 10 लंबे दर्दनाक साल और रातों की नींद हराम कर दी, लेकिन आज मैंने न केवल अपने खिलाफ यह मुकदमा जीता है बल्कि मैंने अपनी गरिमा और आत्मविश्वास भी वापस जीत लिया है. इसका सामना करने के लिए बहुत साहस की जरूरत है."

दुनिया में इस तरह के जघन्य आरोपों के साथ, मैं आशा और ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि इतनी कम उम्र में मैं जिस चीज से गुजरा हूं, वह किसी के साथ न हो.”

सूरज ने कहा मेरे 10 साल कौन लौटाएगा?
उन्होंने ये भी कहा, "मुझे नहीं पता कि मेरी लाइफ के ये 10 साल मुझे कौन लौटाएगा. लेकिन मुझे खुशी है कि यह अंतत: न केवल मेरे लिए बल्कि खासकर मेरे परिवार के लिए समाप्त हो गया है. इस दुनिया में शांति से बड़ा कुछ भी नहीं है. ”

ये भी पढ़ें: डाइट कोक से लेकर अचारी स्ट्रॉबेरी तक, Alia-Priyanka सहित मेट गाला के गेस्ट्स को डिनर में ये किया गया सर्व

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

160 करोड़ में बिके 'जेलर 2' के OTT राइट्स, तमिल सिनेमा की सबसे बड़ी नॉन-थिएट्रिकल डील
160 करोड़ में बिके 'जेलर 2' के OTT राइट्स, तमिल सिनेमा की सबसे बड़ी नॉन-थिएट्रिकल डील
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
नहीं थम रहा सलमान खान और 'काला हिरण' फिल्म का विवाद, सुप्रीम कोर्ट पहुंचे प्रोड्यूसर अमित जानी
नहीं थम रहा सलमान और 'काला हिरण' विवाद, सुप्रीम कोर्ट पहुंचे प्रोड्यूसर अमित जानी
'अगर प्यार में अंधे हो सकते हैं तो...' 'अंधभक्त' कहने वालों को ईशा कोप्पिकर ने फिर दिया करारा जवाब
'अगर प्यार में अंधे हो सकते हैं तो...' 'अंधभक्त' कहने वालों को ईशा कोप्पिकर ने फिर दिया जवाब

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget