एक्सप्लोरर

'सैयारा' को सुपरहिट बनाने वाली 5 वजहें, चौथी है सबसे दिलचस्प!

Saiyaara Craze Reasons: मोहित सूरी की फिल्म 'सैयारा' बॉक्स ऑफिस पर छा गई है. फिल्म दर्शकों का दिल कैसे जीत रही है, इसके पीछे की 5 बड़ी वजहें हम आपको बता रहे हैं.

अहान पांडे की फिल्म 'सैयारा' को लेकर दर्शकों में गजब की दीवानगी देखी जा रही है. फिल्म के रिलीज होते ही सिनेमाघरों में दर्शकों का सैलाब उमड़ पड़ा. ऐसे में 'सैयारा' ने बॉक्स ऑफिस पर धुनकर नोट छापे और महज तीन दिन में अपना बजट निकाल लिया. ऐसे में हम आपको वो 5 वजहें बता रहे हैं जिसकी वजह से अहान पांडे की डेब्यू फिल्म हिट हो गई है.

  1. 'सैयारा' के गाने और सिंगर्स
    'सैयारा' के सभी गाने दर्शकों की जुबान पर चढ़े हैं. फिल्म के पर्दे पर आने से पहले ही इसके गाने रिलीज हो गए थे जो सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे थे. 'सैयारा' के टाइटल ट्रैक से लेकर बर्बाद, धुन और राहों में तेरी तक, सभी गाने चार्टबस्टर रहे. इसके अलावा इन गानों के लिए देश के बेस्ट सिंगर्स को चुना गया. अरिजीत सिंह, जुबिन नौटियाल, श्रेया घोषाल, विशाल मिश्रा और सचेत-परंपरा की आवाज का जादू छा गया.

  2. 'आशिकी 3' कनेक्शन
    'सैयारा' की रिलीज से पहले डायरेक्टर मोहित सूरी ने खुद पिंकविला को बताया था कि इस फिल्म को पहले 'आशिकी 3' टाइटल के लिए ड्राफ्ट किया गया था. हालांकि बाद में मुकेश भट्ट और भषण कुमार के बीच दरार आ गई और फिर फिल्म को 'सैयारा' नाम दिया गया. 'आशिकी 2' हिट थी और ऐसे में 'सैयारा' के 'आशिकी 3' कनेक्शन ने दर्शकों को फिल्म के लिए एक्साइटेड कर दिया.

  3. लंबे समय बाद लव स्टोरी फिल्म
    पिछले कई सालों से दर्शक एक लव स्टोरी फिल्म का इंतजार कर रहे थे. बीते कुछ सालों में ज्यादातर एक्शन और हॉरर फिल्में रिलीज हुईं. ऐसे में 'सैयारा' के जरिए एक बार फिर बड़े पर्दे पर प्योर लव स्टोरी देखने को मिली वो भी एक हैप्पी एंडिंग के साथ. 

  4. पब्लिक अपीयरेंस से दूर रही स्टार कास्ट
    फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने भी 'सैयारा' के हिट होने की कुछ वजहें बताई हैं. उनके मुताबिक फिल्म के प्रोडक्शन हाउस यशराज फिल्म्स ने 'सैयारा' की स्टार कास्ट को रिलीज से पहले पब्लिक अपीयरेंस से दूर रखा. स्टार कास्ट फिल्म को प्रमोट करने किसी पब्लिक इवेंट में नहीं पहुंचा, ना ही कोई मीडिया इंटरेक्शन रहा और ना कोई पॉडकास्ट. इसकी वजह से दर्शकों में एक्साइटमेंट जगी.

  5. डायरेक्टर का रहा खास योगदान
    'सैयारा' की रिलीज से पहले सिर्फ डायरेक्टर मोहित सूरी ने मीडिया से बात की. उन्होंने सटीक और फिल्म से रेलिवेंट मामलों पर ही चर्चा की. उनकी सारी बातचीत फिल्म पर ही फोकस रखती थी.

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

160 करोड़ में बिके 'जेलर 2' के OTT राइट्स, तमिल सिनेमा की सबसे बड़ी नॉन-थिएट्रिकल डील
160 करोड़ में बिके 'जेलर 2' के OTT राइट्स, तमिल सिनेमा की सबसे बड़ी नॉन-थिएट्रिकल डील
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
नहीं थम रहा सलमान खान और 'काला हिरण' फिल्म का विवाद, सुप्रीम कोर्ट पहुंचे प्रोड्यूसर अमित जानी
नहीं थम रहा सलमान और 'काला हिरण' विवाद, सुप्रीम कोर्ट पहुंचे प्रोड्यूसर अमित जानी
'अगर प्यार में अंधे हो सकते हैं तो...' 'अंधभक्त' कहने वालों को ईशा कोप्पिकर ने फिर दिया करारा जवाब
'अगर प्यार में अंधे हो सकते हैं तो...' 'अंधभक्त' कहने वालों को ईशा कोप्पिकर ने फिर दिया जवाब

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget