एक्सप्लोरर

Rekha के साथ Khoobsurat में काम करने से Rakesh Roshan ने कर दिया था इंकार, जानें क्या थी वो वजह

Rekha And Rakesh Roshan Film Khoobsurat: रेखा के साथ 'खूबसूरत' फिल्म में काम ना करने की वजह का राकेश रोशन ‘इंडियन आइडल’ के मंच पर खुलासा किया था.

Rekha And Rakesh Roshan Film Khoobsurat: 1980 में रिलीज हुई फिल्म 'खूबसूरत' (Khoobsurat) आप सभी को याद होगी. रेखा (Rekha) और राकेश रोशन (Rakesh Roshan) की इस फिल्म ने अपनी शानदार कॉमेडी के साथ बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन प्रदर्शन किया था. फिल्म में अशोक कुमार, दीना पाठक जैसे कलाकार भी नजर आए थे. 1981 में इस फिल्म के लिए निर्देशक ऋषिकेश मुखर्जी को जहां बेस्ट फिल्म का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला, तो रेखा ने बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब अपने नाम किया था. खैर आपको ये जानकर हैरानी होगी कि इस फिल्म में रेखा के साथ काम करने से राकेश रोशन ने इंकार कर दिया था.

खूबसूरत में रेखा के साथ क्यों काम नहीं करना चाहते थे राकेश रोशन  

रेखा के साथ 'खूबसूरत' फिल्म में काम ना करने की वजह का भी राकेश रोशन ने खुलासा किया था. ‘इंडियन आइडल’ के मंच जब हिमेश रेशमिया ने उनसे सवाल किया कि ‘खूबसूरत’ फिल्म में  काम करने से मना करने की वजह क्या थी, इस पर राकेश रोशन ने जवाब दिया, ‘ऋषि दा ने घर पर बुलाया मुझे. वो बेड पर 3-4 कुत्तों के साथ बैठे हुए थे. उस समय वो अपने कुत्तों को चाय पिला रहे थे. मुझे देखकर बोले गुड्डू (राकेश के घर का नाम) मैं एक पिक्चर शुरू कर रहा हूं और तुम उसमें हीरो हो. मैंने पूछा हीरोइन कौन है, वो बोले, रेखा..तो मेरा मुंह उतर गया.'

कैसे बनी फिर बात

राकेश रोशन ने आगे बताया, ‘उन्होंने पूछा कि क्या हुआ. तो मैंने बोला कि ऋषि दा शायद मैं पिक्चर नहीं कर पाऊंगा. रेखा जी शायद मना कर दें काम करने के लिए क्योंकि मैं बड़ा एक्टर नहीं हूं. ऐसा मेरे साथ पहले हो चुका है कि बड़ी-बड़ी हीरोइन ने मेरे साथ काम करने से मना कर दिया. तो उनके मना करने से पहले मैं ही मना कर देता हूं. इस पर ऋषि दा ने कहा कि गुड्डू, वो हो या न हो तुम फिल्म में जरूर हो. ये सुनकर मुझे अच्छा लगा. ज्यादा अच्छा तब लगा जब शाम को ऋषि दा का फोन आया और उन्होंने कहा कि. गुड्डू तुम ऐसे ही कह रहे थे, जब मैंने रेखा को बोला कि हीरो गुड्डू राकेश रोशन हैं तो वो तुम्हारा नाम सुनकर खुश हो गईं. इस तरह रेखा जी ने मुझे सपोर्ट किया और बाद में हम फैमिली की तरह हो गए.’

खूबसूरत फिल्म की अपार सफलता के साथ रेखा (Rekha) और राकेश रोशन (Rakesh Roshan) की जोड़ी को भी दर्शकों ने खूब पसंद किया. इसके बाद दोनों की फिल्म ‘खून भरी मांग’ भी बंपर हिट साबित हुई. फिल्म में रेखा के किरदार को काफी पसंद किया गया. राकेश रोशन के साथ तो फिल्मी पर्दे पर रेखा की जोड़ी बनी ही, उनके बेटे ऋतिक रोशन के साथ भी एक्ट्रेस ने ‘कृष’ फिल्म  में काम किया. इस फिल्म में रेखा ने ऋतिक की मां का रोल प्ले किया था. 

ये भी पढ़ें:

Bigg Boss ने बदली थी Ravi Kishan की जिंदगी, रोते-रोते पत्नी के कहने पर शो के लिए हां बोल बैठे थे एक्टर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Thursday Box Office Updates: 'वेलकम 3' ने आलिया भट्ट की 'अल्फा' से ज्यादा कमाया, जानें गुरुवार का कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'वेलकम 3' ने आलिया भट्ट की 'अल्फा' से ज्यादा कमाया, जानें गुरुवार का कलेक्शन
सोहेल खान और Seema Sajdeh का तलाक क्यों हुआ, 24 साल की शादी क्यों टूटी?
सोहेल खान और सीमा सजदेह का तलाक क्यों हुआ, 24 साल की शादी क्यों टूटी?
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
Cheque Bounce Case: राजपाल यादव के लिए कल का दिन अहम, दिल्ली हाईकोर्ट सुनाएगी फैसला
चेक बाउंस मामला: राजपाल यादव के लिए कल का दिन अहम, दिल्ली हाईकोर्ट सुनाएगी फैसला

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget