एक्सप्लोरर

Adnan Sami ने क्यों छोड़ा था पाकिस्तान? ट्वीट कर बोले- 'जल्द पर्दाफाश करूंगा...'

Adnan Sami Tweet: अदनान सामी ने हाल ही में ट्वीट कर बताया है कि पाकिस्तान से उन्हें नफरत क्यों है. उन्होंने कहा कि वो उन सब से प्यार करते हैं जो उनसे प्यार करते हैं.

Adnan Sami Tweet On Pakistan: अदनान सामी (Adnan Sami) भारत के एक बेहद ही जाने-माने सिंगर और म्यूजिक कंपोजर हैं, जिन्होंने अपनी बेहतरीन आवाज से लोगों के दिलों में एक बेहद ही खास जगह बनाई है. बेहतरीन गायकी के साथ-साथ अदनान सामी को इस चीज़ के लिए भी जाना जाता है कि उन्होंने पाकिस्तान की नागरिकता को छोड़ साल 2016 में भारत की नागरकिता ली थी और अब वो एक भारतीय नागरिक हैं.

अदनान सामी ने हाल ही में एक ट्वीट किया है, जिसके जरिए उन्होंने बताया है कि उन्हें पाकिस्तान क्यों नहीं पसंद है. साथ ही उन्होंने ये भी कहा है कि वो जल्द ही इस चीज का पर्दाफाश करेंगे कि उनके साथ पाकिस्तान में कैसा व्यवहार किया गया था.

अदनान सामी ने ट्वीट में लिखी ये बातें
अदनान ने अपने इस ट्वीट में लिखा, “बहुत सारे लोग मुझसे पूछते हैं कि मेरे मन में पाकिस्तान के लिए इतनी नफरत क्यों है? लेकिन सच ये है कि मेरे मन में पाकिस्तान के उन लोगों के लिए कोई भी नफरत नहीं है, जिन्होंने मेरे साथ अच्छा व्यवहार किया है. मैं उन सभी से प्यार करता हूं जो मुझसे प्यार करते हैं.”

आगे उन्होंने लिखा, “वहां कि संस्थाओं से मुझे दिक्कत है और जो लोग सच में मुझे जानते हैं वो ये भी जानते होंगे कि कई सालों तक संस्थाओं ने मेरे साथ क्या किया, जो अंत में मेरे पाकिस्तान छोड़ने की एक बड़ी वजह बनी.

जल्द करुंगा पर्दाफाश- अदनान सामी
अदनान सामी ने अपने इस ट्वीट में जल्द सच्चाई से पर्दा उठाने की भी बात कही. उन्होंने लिखा, “एक दिन, जल्द, मैं इस सच्चाई का पर्दाफाश करूंगा कि उन्होंने मेरे साथ कैसा व्यवहार किया, जो बहुत से लोग नहीं जानते, कम से कम आम जनता, जो बहुत लोगों को चौंका देगी! मैं कई सालों से इस सब पर खामोश हूं, लेकिन सब कुछ बताने के लिए सही वक्त चुनूंगा.”

यह भी पढ़ें- 

Sajid Khan पर अब इस एक्ट्रेस ने लगाए बेहद गंभीर आरोप, बोलीं- मेरे प्राइवेट पार्ट्स को लेकर किए भद्दे कमेंट्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जेलर 2' के बीच 'दृश्यम 3' ने तोड़ा 'हनुमान अंश' का रिकॉर्ड, बनी 2026 की 3rd हाईएस्ट ग्रॉसर
'जेलर 2' के बीच 'दृश्यम 3' ने तोड़ा 'हनुमान अंश' का रिकॉर्ड, बनी 2026 की 3rd हाईएस्ट ग्रॉसर
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा कारण बताओ नोटिस
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा कारण बताओ नोटिस
Saturday Box Office: 'जेलर 2' हुई 144 करोड़ के पार, जानें- 'नई नवेली' से 'प्रहार' का सैटरडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 144 करोड़ के पार, जानें- 'नई नवेली' से 'प्रहार' का सैटरडे कलेक्शन
'सलमान खान की गुलामी करने वालों को बुलाया जाता है', सुनील पाल ने खोली बिग-बॉस की पोल
'सलमान खान की गुलामी करने वालों को बुलाया जाता है', सुनील पाल ने खोली बिग-बॉस की पोल

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget