एक्सप्लोरर

जब काजोल से शादी की डेट अजय देवगन को नहीं थी याद, शाहरुख ने झट से बता दी

कुछ सालों पहले एक चैट शो में सुपरस्टार अजय देवगन की तब बोलती बंद हो गई थी जब एक सवाल के जवाब में उन्हें अपनी वेडिंग डेट बतानी थी. वह पत्नी काजोल के सामने सही वेडिंग डेट नहीं बता पाए थे लेकिन काजोल के को-स्टार और दोस्त शाहरुख वेडिंग डेट गेस करने में कामयाब रहे थे.

अजय देवगन और काजोल की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे बेहतरीन जोड़ियों में से एक मानी जाती है. शादी के 26 साल बीतने के बावजूद इनकी केमिस्ट्री आज भी देखने लायक है. अक्सर सोशल मीडिया पर भी दोनों का मस्तमौला अंदाज़ देखने को मिलता है. अजय काजोल की टांग खींचने में कोई कसर नहीं छोड़ते. लेकिन क्या आप जानते हैं, एक चैट शो में अजय अपनी वेडिंग डेट ही भूल गए थे? इससे भी दिलचस्प बात ये है कि एक दूसरे चैट शो में जब काजोल के साथ कई फिल्मों में काम कर चुके शाहरुख खान से एक्ट्रेस की वेडिंग डेट पूछी गई थी तो उन्होंने झट से सही डेट बता दी थी.

दरअसल, एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है जिसमें दो अलग-अलग चैट शो पर अजय देवगन-काजोल और शाहरुख-काजोल नज़र आ रहे हैं. कुछ सालों पहले अजय ने काजोल के साथ करण जौहर के फेमस चैट शो कॉफ़ी विद करण पर शिरकत की थी. इसी शो के रैपिड फायर के दौरान करण ने काजोल के सामने अजय से उनकी वेडिंग डेट पूछी. अजय डेट गेस करते रहे और सही डेट नहीं बता पाए. यह देख काजोल हैरान रह गईं.

वहीं, काजोल के साथ कई फिल्मों में रोमांस कर चुके शाहरुख से एक दूसरे चैट शो में जब एक्ट्रेस की डेट पूछी गई तो उन्होंने झट से सही डेट बताकर काजोल को सरप्राइज कर दिया था. काजोल शाहरुख ने 'बाज़ीगर', 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे', 'कुछ कुछ होता है', 'कभी खुशी कभी गम' और 'माय नेम इज खान' जैसी कई फिल्मों में साथ काम किया है. 'दिलवाले' के प्रमोशन के लिए जब दोनों एक चैट शो में पहुंचे थे तो उनसे ये सवाल किया गया था.

काजोल और अजय की प्रेम कहानी की बात करें तो दोनों ने कुछ सालों की डेटिंग के बाद 24 फरवरी, 1994 को शादी की थी. दोनों की पहली मुलाकात फिल्म 'हलचल' के सेट पर हुई थी.दिव्या भारती की अचानक मौत के बाद इस फिल्म में काजोल को लिया गया था. जब वह सेट पर पहुंचीं तो अजय से उनकी मुलाकात हुई. पहली मुलाकात में काजोल को अजय बिलकुल पसंद नहीं आए थे. एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि सेट पर एक कोने में बैठकर अजय सिगरेट पीते रहते थे, ज्यादा बातचीत नहीं करते थे. वहीं काजोल जॉली नेचर की थीं. उन्हें लोगों से बातचीत करना बेहद पसंद था मगर धीरे-धीरे कई सीन्स की शूटिंग करने के बाद इंट्रोवर्ट अजय से उनकी दोस्ती हो गई थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

The Odyssey BO Prediction: जुलाई की सबसे बड़ी ओपनर बनेगी क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी', पहले दिन होगी रिकॉर्ड ब्रेक कमाई
जुलाई की सबसे बड़ी ओपनर बनेगी क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी', पहले दिन होगी रिकॉर्ड ब्रेक कमाई
Tuesday BO Live Updates: साढ़े 4 बजे तक 39 करोड़ के पार 'अल्फा', जानें- 'वेलकम टू द जंगल' का कलेक्शन
Live Updates: साढ़े 4 बजे तक 39 करोड़ के पार 'अल्फा', जानें- 'वेलकम टू द जंगल' का कलेक्शन
'हर लम्हा याद आती है...' दिलीप कुमार को याद कर इमोशनल हुईं सायरा बानो, लिखा दर्दभरा पोस्ट
'हर लम्हा याद आती है...' दिलीप कुमार को याद कर इमोशनल हुईं सायरा बानो, लिखा दर्दभरा पोस्ट
Guess Who: कंगना रनौत की फिल्म में जूनियर आर्टिस्ट थी ये हसीना, अब है भारत की सबसे महंगी फिल्म की लीड एक्ट्रेस
कंगना की फिल्म में थी जूनियर आर्टिस्ट, अब है भारत की सबसे महंगी फिल्म की एक्ट्रेस

वीडियोज

Gold Silver Price: औंधे मुंह गिरा सोना-चांदी! खरीदने का इससे बेस्ट मौका नहीं मिलेगा? ABPLIVE
Shilpa Shinde और Sunita Ahuja की बहस ने मचाया बवाल
Govinda की बात याद कर टूट गईं Sunita Ahuja
Prince Narula और Yuvika Chaudhary के रिश्ते का सच आया सामने
Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बड़ा हमला, कम से कम 9 पुलिसकर्मियों की मौत
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बड़ा हमला, कम से कम 9 पुलिसकर्मियों की मौत
महाराष्ट्र: ड्राइविंग लाइसेंस हासिल करने के लिए सरकार की नई पॉलिसी, अब ये सर्टिफिकेट होगा जरूरी
महाराष्ट्र: ड्राइविंग लाइसेंस हासिल करने के लिए सरकार की नई पॉलिसी, अब ये सर्टिफिकेट होगा जरूरी
'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
वायनाड में भूस्खलन से 3 की मौत, 7 लापता… रोंगटे खड़े कर देगा केरल में कुदरत की तबाही का Video
वायनाड में भूस्खलन से 3 की मौत, 7 लापता… रोंगटे खड़े कर देगा केरल में कुदरत की तबाही का Video
'हम CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज
'CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका SC में खारिज
Embed widget