एक्सप्लोरर

Atal Bihari Vajpayee Biopic: विनोद भानुशाली और संदीप सिंह लेकर आ रहे हैं भारत के सबसे असाधारण नेता अटल बिहारी वाजपेयी की कहानी

Atal Bihari Vajpayee Biopic: फिल्म निर्माता विनोद भानुशाली और संदीप सिंह ने देश के पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी जी की बायोपिक की घोषणा की है. उन्होंने कहा उनकी कहानी को दिखाना सम्मान की बात होगी.

Atal Bihari Vajpayee Biopic: अटल बिहारी वाजपेयी जी भारत के एक अनुकरणीय नेता, प्रसिद्ध कवि, लेखक, भारत के पूर्व प्रधान मंत्री, उत्कृष्ट वक्ता और मानवीय राजनीतिज्ञ थे. विनोद भानुशाली (Vinod Bhanushali) और संदीप सिंह ने भारत के बेस्ट सेलिंग बुक, '3 टाइम प्राइम मिनिस्टर' के अधिकार हासिल कर लिए हैं, जो भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सह-संस्थापक और वरिष्ठ नेता भी थे.

फिल्म 'मैं रहूं या ना रहूं, ये देश रहना चाहिए - अटल' जो पेगुइन रैंडम हाउस इंडिया की सबसे ज्यादा बिकने वाली किताब 'द अनटोल्ड वाजपेयी: पॉलिटिशियन एंड पैराडॉक्स' (The Untold Vajpayee: Politician and Paradox) का एक नाटकीय रूपांतरण है जिसे प्रसिद्ध लेखक उल्लेख एन पी ने लिखा है.

विनोद भानुशाली (Vinod Bhanushali) और संदीप सिंह (Sandeep Singh) ने देश के सबसे शानदार लीडर श्री अटल बिहारी वाजपेयी (Atal Bihari Vajpayee) जी की एपिक लाइफ पर फिल्म बनाने के लिए हाथ मिलाया है.

अटल जी की विरासत को स्क्रीन पर लाना सम्मान की बात

निर्माता विनोद भानुशाली (Vinod Bhanushali)  कहते हैं “मैं अपनी पूरी लाइफ में अटल जी का सबसे बड़ा प्रशंसक रहा हूं. जो एक जन्मजात नेता, उत्कृष्ट राजनेता, और दूरदर्शी थे. हमारे राष्ट्र निर्माण में उनका योगदान अद्वितीय है, और यह हमारे लिए बहुत सम्मान की बात है कि भानुशाली स्टूडियोज लिमिटेड उनकी विरासत को सिल्वर स्क्रीन पर ला रहा है."

सिनेमा ऐसी कहानियों को प्रस्तुत करने का अच्छा माध्यम

निर्माता संदीप सिंह (Sandeep Singh) का मानना है कि “श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी भारतीय इतिहास के महानतम नेताओं में से एक थे, जिन्होंने अपने शब्दों से दुश्मनों का दिल जीता था,  उन्होंने सकारात्मक रूप से राष्ट्र का नेतृत्व किया और प्रगतिशील भारत का प्रिंट तैयार किया. एक फिल्म निर्माता होने के नाते, मुझे लगता है कि सिनेमा ऐसी अनकही कहानियों को प्रस्तुत करने का सबसे अच्छा माध्यम है, जो न केवल उनकी राजनीतिक विचारधाराओं पर प्रकाश डालेगी, बल्कि उनके मानवीय और काव्यात्मक पहलुओं को भी उजागर करेगी, जिसने उन्हें सबसे प्रिय "विपक्ष का नेता" और साथ ही भारत का सबसे प्रगतिशील प्रधानमंत्री बना दिया था."

कब आएगी फिल्म?

फिल्म के निर्माता जल्द ही फिल्म के अभिनेता और निर्देशक की घोषणा करेंगे. फिल्म की शूटिंग 2023 के शुरुआत में शुरू की जाएगी, जो भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की 99वीं जयंती, क्रिसमस 2023 में रिलीज होगी.

भानुशाली स्टूडियोज लिमिटेड और लीजेंड स्टूडियो द्वारा प्रस्तुत 'अटल'  विनोद भानुशाली, संदीप सिंह, सैम खान, कमलेश भानुशाली और विशाल गुरनानी द्वारा निर्मित किया जा रहा है, और जूही पारेख मेहता, जीशान अहमद और शिव शर्मा इस फिल्म को सह निर्मित कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- Pushpa The Rule: अल्लू अर्जुन-रश्मिका मंदाना की 'पुष्पा:द रूल’ में इस साउथ सुपरस्टार की होगी एंट्री! फिल्म में होगा अहम रोल

Pushpa The Rule का इंतजार जल्द होगा खत्म, जानें कब से अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना शुरू करेंगे फिल्म की शूटिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सलमान खान ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट का किया सपोर्ट, बोले- बहुत दुख हुआ, प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया
सलमान खान ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट का किया सपोर्ट, बोले- बहुत दुख हुआ, प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया
स्टूडेंट प्रोटेस्ट में शामिल हुए आमिर खान के भांजे इमरान खान, छात्रों संग मार्च करते वीडियो आई सामने
स्टूडेंट प्रोटेस्ट में शामिल हुए आमिर खान के भांजे इमरान खान, छात्रों संग मार्च करते वीडियो आई सामने
Himesh Reshammiya Career: हिमेश रेशमिया: 500 तैयार गानों के साथ रखा बॉलीवुड में कदम, फिर बन गए म्यूजिक के सुपरस्टार
हिमेश रेशमिया: 500 तैयार गानों के साथ रखा बॉलीवुड में कदम, फिर बन गए म्यूजिक के सुपरस्टार
Wednesday Box Office Collection Live Updates: बुधवार को 10 बजे तक 83 करोड़ के पार हुई 'द ओडिसी', जानें- 'धमाल 4' का हाल
Live Updates: बुधवार को 10 बजे तक 83 करोड़ के पार हुई 'द ओडिसी', जानें- 'धमाल 4' का हाल

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget