एक्सप्लोरर

अजय देवगन से बॉक्स ऑफिस क्लैश में पीछे हट गया ये मशहूर एक्टर! आगे बढ़ा दी अपनी फिल्म की रिलीज डेट

Ajay Devgn And Vikrant Massey Bo Clash: अजय देवगन की फिल्म 'औरों में कहां दम था' के साथ ही विक्रांत मैसी की फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' भी रिलीज होनी थी. लेकिन इसकी रिलीज डेट पोस्टपोन हो चुकी है.

Ajay Devgn And Vikrant Massey Bo Clash: बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन की इस साल टोटल रिलीज फिल्मों की संख्या चार हो जाएगी. अजय देवगन ने अब तक इस साल 'शैतान' और 'मैदान' जैसी फिल्मों में काम किया हैं. 'शैतान' की बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई हुई थी. लेकिन मैदान का क्लैश अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की 'बड़े मिया छोटे मियां' से होने के चलते इसकी कमाई उम्मीद के मुताबिक नहीं हुई.

अब अजय देवगन फिल्म 'औरों में कहां दम था' लेकर आ रहे हैं. इसमें उनके साथ मशहूर एक्ट्रेस तब्बू नजर आने वाली हैं. इसके बाद अजय 'सिंघम अगेन' में भी देखने को मिलेंगे. फिलहाल अजय का फोकस 'औरों में कहां दम था' पर है. नीरज पांडे के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म पहले 5 जुलाई को रिलीज होने वाली थी. लेकिन अब इसे नई तारीख मिल गई है.

2 अगस्त को रिलीज होगी 'औरों में कहां दम था' 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn)

इन दिनों प्रभास और दीपिका पादुकोण की फिल्म कल्कि सिनेमाघरों में कहर बरपा रही है. ऐसे में 'औरों में कहां दम था' के मेकर्स ने अपनी फिल्म की रिलीज डेट टाल दी थी. मेकर्स ने शनिवार को नई रिलीज डेट का ऐलान किया. नीरज पांडे ने सोशल मीडिया पर लिखा कि, 'प्यारे दोस्तों, हमारी रिलीज की नई तारीख (2 अगस्त 2024) है.' वहीं अजय देवगन ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा था कि, '2 अगस्त को इंतजार खत्म होगा. औरों में कहां दम था.'

2 अगस्त को ही रिलीज होनी थी 'द साबरमती रिपोर्ट'

2 अगस्त को ही एक्टर विक्रांत मैसी की फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ भी रिलीज होनी थी. पहले इस फिल्म की रिलीज के लिए 3 मई 2024 की डेट फाइनल हुई थी. लेकिन बाद में इसे 2 अगस्त को रिलीज करने का फैसला लिया गया. लेकिन अब मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट फिर से पोस्टपोन कर दी है.

बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक अब 2 अगस्त को विक्रांत मैसी की फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' रिलीज नहीं होगी. ऐसे में अजय देवगन की फिल्म 'औरों में कहां दम था' से विक्रांत मैसी की फिल्म का बॉक्स ऑफिस क्लैश भी टल गया. माना यह भी जा रहा है कि अजय की फिल्म के चलते ही 'द साबरमती रिपोर्ट' के मेकर्स ने यह फैसला लिया है. 

सितंबर-अक्टूबर में रिलीज हो सकती है विक्रांत की फिल्म

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक अब विक्रांत की फिल्म सितंबर या अक्टूबर में रिलीज हो सकती है. इसमें विक्रांत के साथ राशि खन्ना और रिधि डोगरा नजर आएंगी. द साबरमती रिपोर्ट’ का डायरेक्शन रंजन चंदेल ने किया है. 

यह भी पढ़ें: Kalki 2898 AD Bo Collection Day 11: शाहरुख खान की फिल्में भी वो नहीं कर पाईं जो 'कल्कि' ने 11वें दिन कर दिया, संडे को हुई बंपर कमाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jana Nayagan BO Day 2 Live Updates: दूसरे दिन भी 'जना नायकन' उड़ा रही गर्दा, 4 बजे तक 48 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन
Live Updates: दूसरे दिन भी 'जना नायकन' उड़ा रही गर्दा, शाम 4 बजे तक 48 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन
Jana Nayagan Movie LIVE: 'जना नायकन' की धुआंधार हुई ओपनिंग, वर्ल्डवाइड पहले दिन 70 करोड़ के हुई पार
LIVE: 'जना नायकन' की धुआंधार हुई ओपनिंग, वर्ल्डवाइड पहले दिन 70 करोड़ के हुई पार
'डायरेक्टर्स संग सोने को किया मजबूर...' आमिर खान के सौतेले भाई हैदर पर एक्स वाइफ ईवा ग्रोवर ने लगाए गंभीर आरोप
'डायरेक्टर्स संग सोने को किया मजबूर...' आमिर खान के भाई पर एक्स वाइफ ने लगाए गंभीर आरोप
स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर बॉलीवुड की 'भेड़चाल' के बीच इस एक्ट्रेस ने PM मोदी से पूछे तीखे सवाल, 47 दिन की चुप्पी पर कह डाली ये बड़ी बात!
'आपको कुछ कहने में 47 दिन लग गए...', प्रधानमंत्री की वीडियो के बाद दीया मिर्जा ने पूछे तीखे सवाल

वीडियोज

Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?
CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दोस्तों, परिवार के लोगों को राजस्थान पुलिस ने किया फोन, तो भड़के सीजेपी के आशुतोष रांका, बोले- मुझसे ही पूछ लो...
दोस्तों-परिवार के लोगों को राजस्थान पुलिस ने किया फोन, भड़के CJP के आशुतोष रांका- 'मुझसे ही पूछ लो...'
CJP Jantar Mantar Protest Live: छात्रों पर पैलेट गन से हमला? राहुल गांधी के आरोप के बाद CRPF सूत्रों का दावा- चल रही है जांच
Live: छात्रों पर पैलेट गन से हमला? राहुल गांधी के आरोप के बाद CRPF सूत्रों का दावा- चल रही है जांच
WWE स्टार रोमन रेंस पहुंचे जंतर-मंतर, हाथ में भगत सिंह की तस्वीर, अभिजीत दीपके से मुलाकात? Fact Check
WWE स्टार रोमन रेंस पहुंचे जंतर-मंतर, हाथ में भगत सिंह की तस्वीर, अभिजीत दीपके से मुलाकात? Fact Check
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
‘प्रधान को जाना ही होगी, 3 मांगें हो पूरी’, पैलेट गन पीड़ित छात्रों के साथ राहुल गांधी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
‘प्रधान को जाना ही होगी, 3 मांगें हो पूरी’, पैलेट गन पीड़ित छात्रों के साथ राहुल गांधी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
SC On Paper Leak: नीट पेपर लीक पर केंद्र ने SC से कहा - 'उठाए जा रहे हैं कई बड़े कदम, 1 सप्ताह में देंगे विस्तृत जानकारी'
नीट पेपर लीक पर केंद्र ने SC से कहा - 'उठाए जा रहे हैं कई बड़े कदम, 1 सप्ताह में देंगे विस्तृत जानकारी'
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
Embed widget