एक्सप्लोरर

‘कायल हो गया हूं', 'धुरंधर 2' को देखने के बाद विक्की कौशल ने शेयर किया रिव्यू, रणवीर सिंह के लिए कह दी ये बात

Vicky Kaushal Reaction On Dhurandhar 2: विक्की कौशल ने फाइनली रणवीर सिंह की धुरंधर 2 देख ली है. इस फिल्म को देखने के बाद छावा एक्टर ने इंस्टा पर पोस्ट कर अपना रिव्यू भी शेयर किया है.

 रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर ‘धुरंधर 2’ ने देश और दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाया हुआ है. इस फिल्म का जादू दर्शकों ही नहीं बल्कि तमाम सितारों के भी सिर चढ़कर बोल रहा है. कई सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर ‘धुरंधर 2’ की खूब तारीफ की है. वहीं अब छावा एक्टर विक्की कौशल पर भी ‘धुरंधर 2’ का फीवर चढ़ गया है. एक्टर ने इस फिल्म को देखने के बाद इसकी जमकर तारीफ की है.

विक्की कौशल ने की ‘धुरंधर 2’ की तारीफ
विक्की कौशल ने आखिरकार 'धुरंधर: द रिवेंज' पर अपना रिएक्शन देते हुए डायरेक्टर आदित्य धर के साथ-साथ फिल्म की पूरी टीम की तारीफ़ की है विक्की ने इस स्पाई थ्रिलर फिल्म को देखने के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर लिखा, "मैं हैरान हूं, मुझे बहुत गर्व है, और मैं उस आर्ट, कड़ी मेहनत और ईमानदारी का कायल हूं जिसके साथ आपने यह फिल्म बनाई है. यह किसी 'गोल्ड स्टैंडर्ड' से कम नहीं है. आप इस सफलता के हर पल के हकदार हैं. बधाई हो भाई."

रणवीर सिंह, आर माधवन और राकेश बेदी की तारीफ की
उन्होंने फिल्म की कास्ट और क्रू को भी सराहा, जिसमें रणवीर सिंह भी शामिल हैं; उन्होंने रणवीर के "अंदाज़ और हुनर" को बेमिसाल बताया, और साथ ही आर. माधवन और राकेश बेदी की भी तारीफ़ की. विक्की ने रणवीर सिंह की तारीफ करते हुए लिखा, रणवीर सिंह भाई, आप मुझे इंस्पायर करते हैं. एक एक्टर के तौर पर आपकी बारीकी और अंदाज़ बेमिसाल है. हौसला, ईंधन, बदला आर माधवन सर, आपको देखना बहुत अच्छा लगा! राकेश बेदी सर, आप कमाल के हैं। बहुत सारा प्यार! मुस्तफा द बुल अहमद मज़ा आ गया! शानदार एडिटिंग. अब तक का आपका सबसे मुश्किल और बेहतरीन काम. मैं आपका फ़ैन हूं! हैट्स ऑफ़ और बहुत-बहुत बधाई! हर एक डिपार्टमेंट... पूरी टीम... कमाल कर दिया! आप सभी धुरंधर हैं!"


‘कायल हो गया हूं', 'धुरंधर 2' को देखने के बाद विक्की कौशल ने शेयर किया रिव्यू, रणवीर सिंह के लिए कह दी ये बात

विक्की कौशल का ये रिव्यू काफी अहमियत रखता है, क्योंकि धर के साथ उनका जुड़ाव काफ़ी पुराना है. विक्की ने फ़िल्ममेकर के साथ 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' में काम किया था, जो उनके करियर का एक अहम मोड़ साबित हुई. इस फ़िल्म में अपने शानदार अभिनय के लिए उन्हें 2019 में 66वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कारों में 'बेस्ट एक्टर' का पुरस्कार मिला, जिसे उन्होंने आयुष्मान खुराना के साथ शेयर किया था.

'धुरंधर: द रिवेंज' के बारे में
यह फ़िल्म रिलीज़ होने के बाद से ही बॉक्स ऑफ़िस के सारे रिकॉर्ड तोड़ चुकी है. इसका पहला पार्ट 2025 में सिनेमाघरों में आया था और उसने दुनियाभर में 13सौ करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी. वहीं धुरंधर 2  धुरंधर द रिवेंज ने रिलीज के 13 दिनों में ही अपने पहले पार्ट से कई गुना ज्यादा कमाई कर ली है और ये वर्ल्डवाइड 15सौ करोड़ का आंकड़ा छूने वाली है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
Jana Nayagan BO Day 2 Updates: दूसरे दिन भी 'जना नायकन' ने उड़ाया गर्दा, 63 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन
दूसरे दिन भी 'जना नायकन' ने उड़ाया गर्दा, 63 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन
Jana Nayagan Movie LIVE: 'जन नायकन' का दूसरे दिन भी जलवा बरकरार, शुक्रवार को इंडिया में 50 करोड़ के हुई पार
LIVE: 'जन नायकन' का दूसरे दिन भी जलवा बरकरार, शुक्रवार को इंडिया में 50 करोड़ के हुई पार
The Odyssey BO Collection: 'द ओडिसी' ने दुनियाभर में रचा इतिहास, इंडिया में भी पहुंची 100 करोड़ के पार, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' ने दुनियाभर में रचा इतिहास, इंडिया में भी पहुंची 100 करोड़ के पार, जानें कलेक्शन

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget