एक्सप्लोरर

Vedaa Box Office Collection Day 3: तीसरे दिन बढ़ी 'वेदा' की कमाई, 10 करोड़ के पार हुआ जॉन अब्राहम की फिल्म का कलेक्शन

Vedaa Box Office Collection Day 3: 'वेदा' ने 'स्त्री 2' और 'खेल खेल' में के साथ क्लैश के बाद भी अच्छी ओपनिंग की थी. लेकिन दूसरे ही दिन फिल्म डाउन हो गई. अब शनिवार को 'वेदा' की कमाई फिर बढ़ गई है.

Vedaa Box Office Collection Day 3: जॉन अब्राहम और शरवरी वाघ स्टारर एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'वेदा' 15 अगस्त को थिएटर्स में रिलीज हुई. बॉक्स ऑफिस पर 'स्त्री 2' जैसी बड़ी फिल्म और अक्षय कुमार की 'खेल खेल में' के साथ क्लैश के बाद भी 'वेदा' ने ठीक-ठाक ओपनिंग की थी. लेकिन दूसरे ही दिन फिल्म का कलेक्शन डाउन हो गया. अब पहले शनिवार को एक बार फिर जॉन अब्राहम की फिल्म की रफ्तार बढ़ी है. 

सैकनिल्क के मुताबिक पहले दिन 'वेदा' ने बॉक्स ऑफिस पर 6.3 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था. वहीं दूसरे दिन फिल्म महज 1.8 करोड़ रुपए ही बटोर पाई. अब तीसरे दिन के आंकड़े भी सामने आ गए हैं जिसमें 'वेदा' ने बढ़त बनाते हुए 2.40 करोड़ रुपए कमाए हैं. अब घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 'वेदा' ने कुल 10.50 करोड़ रुपए का कारोबार कर लिया है.

दिन कलेक्शन
Day 1  ₹ 6.3 करोड़
Day 2  ₹ 1.8 करोड़
Day 3 ₹ 2.40 करोड़
कुल ₹ 10.50 करोड़

तीन भाषाओं में रिलीज हुई 'वेदा'
'वेदा' को हिंदी के साथ-साथ तमिल और तेलुगु भाषाओं में भी रिलीज किया गया था. पहले दिन फिल्म ने जहां हिंदी भाषा में 6.28 करोड़ रुपए कमाए तो तमिल और तेलुगु में भी 1-1 लाख रुपए का कलेक्शन किया था. लेकिन अब दूसरे और तीसरे दिन फिल्म ने सिर्फ हिंदी भाषा में कमाई की है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Zee Studios (@zeestudiosofficial)

स्टार कास्ट ने मनाई फिल्म की सक्सेस पार्टी
'वेदा' का कलेक्शन देखते हुए फिल्म की स्टार कास्ट ने इसकी सक्सेस का जश्न मनाया. इस दौरान शरवरी वाघ, जॉन अब्राहम और अभिषेक बनर्जी समेत पूरी टीम ने एक साथ पोज भी दिए.

Vedaa Box Office Collection Day 3: तीसरे दिन बढ़ी 'वेदा' की कमाई, 10 करोड़ के पार हुआ जॉन अब्राहम की फिल्म का कलेक्शन
Vedaa Box Office Collection Day 3: तीसरे दिन बढ़ी 'वेदा' की कमाई, 10 करोड़ के पार हुआ जॉन अब्राहम की फिल्म का कलेक्शन
Vedaa Box Office Collection Day 3: तीसरे दिन बढ़ी 'वेदा' की कमाई, 10 करोड़ के पार हुआ जॉन अब्राहम की फिल्म का कलेक्शन

क्या है कहानी?
बता दें कि निखिल आडवाणी के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'वेदा' एक शख्स की पावर और उसकी बहादुरी की कहानी है. ये फिल्म एक विद्रोह और एक कठोर व्यवस्था को चुनौती देने की कहानी दिखाती है.

'वेदा' की स्टार कास्ट
'वेदा' को जेए एंटरटेनमेंट, एम्मे एंटरटेनमेंट और जी स्टूडियो के बैनर तले प्रोड्यूस किया गया है. फिल्म में जॉन अब्राहम और शरवरी वाघ लीड रोल्स में हैं. तमन्ना भाटिया के साथ जॉन की केमिस्ट्री दिखाई गई है. इसके अलावा अभिषेक बनर्जी भी फिल्म का हिस्सा हैं.

ये भी पढ़ें: Stree 2 Box Office Collection Day 3: 'स्त्री 2' का रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन, 2024 की तीसरी सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बनी

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ का संडे को गदर, 23 फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, ये रिकॉर्ड भी बनाया
‘बंटवारा 1947’ ने संडे को 23 फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, ये रिकॉर्ड भी बनाया
Awarapan 2 बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट वीकेंड ओपनर, 8 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
'आवारापन 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट वीकेंड ओपनर, 8 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', संडे को बॉक्स ऑफिस पर किसने मारी बाजी?
'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', संडे को बॉक्स ऑफिस पर किसने मारी बाजी?

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
Video: पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
NIOT Recruitment 2026 : 10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
Embed widget