एक्सप्लोरर

Valentine day 2019: हेमा से शादी के लिए धर्म बदलकर 'दिलावर खान' बन गए थे धर्मेंद्र, मचा था खूब हंगामा

हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की लव स्टोरी: धर्मेंद्र शादीशुदा थे. उनके बच्चे थे लेकिन इसके बावजूद दोनों एक दूसरे के करीब आने लगे. दोनों ने 'सीता और गीता' के बाद भी कई फिल्मों में साथ काम किया और इसी दौरान एक शॉट के बीच में ही धर्मेंद्र ने अचानक हेमा मालिनी को प्रपोज़ कर दिया.

हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की लव स्टोरी: फिल्मी करियर की कामयाबी के साथ ही धर्मेंद्र की जिंदगी में कुछ ऐसा भी हुआ जिसने उनकी जिंदगी बदल दी और ये था इश्क! फिल्म 'सीता और गीता' की शूटिंग के दौरान धर्मेंद्र और हेमा मालिनी का प्यार परवान चढ़ा. धर्मेंद्र शादीशुदा थे. उनके बच्चे थे लेकिन इसके बावजूद दोनों एक दूसरे के करीब आने लगे. दोनों ने 'सीता और गीता' के बाद भी कई फिल्मों में साथ काम किया और इसी दौरान एक शॉट के बीच में ही धर्मेंद्र ने अचानक हेमा मालिनी को प्रपोज़ कर दिया.

इनके प्यार के चर्चे हेमा के पिता वीएसआर चक्रवर्ती को बेहद परेशान कर रहे थी. उस वक्त की मैगजीन में लगातार ये खबरें छप रही थीं कि इस रिश्ते को तोड़ने के लिए हेमा का परिवार उनपर बेहद दबाव डाल रहा है लेकिन हेमा के लिए धर्मेंद्र से दूर रहना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन सा हो गया था. फिल्म 'शोले' की शूटिंग के दौरान धर्मेंद्र ने कैमरा मैन से एक सीन को बार-बार शूट करने को कहा. धर्मेद्र इस सीन को बार बार शूट करवाना चाहते थे ताकि वो हेमा के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त बिता सकें.

Valentine day 2019: हेमा से शादी के लिए धर्म बदलकर 'दिलावर खान' बन गए थे धर्मेंद्र, मचा था खूब हंगामा

हेमा मालिनी ड्रीम गर्ल थी. और ना सिर्फ आम लड़कों की ड्रीम गर्ल बल्कि बड़े बड़े हीरोज की ड्रीम गर्ल. संजीव कुमार भी हेमा से मन ही मन प्यार करने लगे थे. संजीव कुमार ने अपने खास दोस्त जीतेंद्र के हाथ हेमा को शादी प्रपोजल भेज दिया लेकिन हेमा की मां ने इस रिश्ते के लिए मना कर दिया. हेमा ने संजीव कुमार के साथ शादी से इंकार कर दिया तो खुद संजीव कुमार के खास दोस्त जीतेन्द्र ने मौका देखकर अपने मन की बात हेमा के सामने खोल दी. दरअसल वो खुद हेमा मालिनी के प्यार में गिरफ्तार हो चुके थे.

Valentine day 2019: हेमा से शादी के लिए धर्म बदलकर 'दिलावर खान' बन गए थे धर्मेंद्र, मचा था खूब हंगामा

हेमा मालिनी की जीवनी Hema Malini – The Authorized Biography के मुताबिक 1974 में बंगलौर में फिल्म 'दुल्हन' की शूटिंग के दौरान जीतेन्द्र और हेमा मालिनी ने साथ में काफी वक्त गुज़ारा और जैसे ही फिल्म की शूटिंग खत्म होने का वक्त नजदीक आया जीतेन्द्र बिना कोई देर किए अपने माता-पिता को लेकर चेन्नई पहुंच गए, जहां हेमा मालिनी का एक बंगला था. वो शायद चाहते थे कि शादी की बातचीत मुंबई से दूर चेन्नई में हो. उन्होंने हेमा मालिनी से कहा कि वो भी अपने माता-पिता को चेन्नई बुला लें ताकि दोनों परिवार शादी की बात कर सकें. जीतेंद्र हेमा से शादी करने की जल्दी में थे. उन्होंने हेमा से कहा कि वो फौरन उनके साथ तिरुपति चलें और शादी कर लें. हेमा सोच ही रही थी कि तभी फिर से बजी फोन की घंटी लेकिन इस बार फोन पर धर्मेन्द्र नहीं थे बल्कि थीं. लंबे समय से जीतेन्द्र की गर्लफ्रेंड रहीं एयर होस्टेस शोभा सिप्पी थीं. शोभा को भी चेन्न्ई में चल रहे इस पूरे ड्रामे की खबर लग चुकी थी और उन्होंने भी जीतेन्द्र को अपने प्यार का वास्ता देकर समझाया कि वो जल्दबाजी में कोई कदम ना उठाएं.

Valentine day 2019: हेमा से शादी के लिए धर्म बदलकर 'दिलावर खान' बन गए थे धर्मेंद्र, मचा था खूब हंगामा

खबरें तो ये भी छपीं कि अगली फ्लाइट से धर्मेन्द्र चेन्नई पहुंच गए और हेमा को जीतेन्द्र के साथ रिश्ता तोड़ने के लिए मना लिया. 1978 में हेमा मालिनी के पिता की अचानक मौत हो गई. हेमा मालिनी उनके बेहद करीब थीं और उनकी मौत के बाद वो बेहद अकेली हो गईं. ऐसे वक्त में धर्मेंद्र ने उनकी हिम्मत बढ़ाई, उनका साथ दिया. बस फिर क्या था हेमा ने धर्मेंद्र से शादी करने का फैसला कर लिया.

कानून के मुताबिक धर्मेंद्र पहली पत्नी के होते हुए दूसरी शादी नहीं कर सकते थे. इसलिए 21 अगस्त 1979 को इस्लाम धर्म कबूल करते हुए धर्मेंद्र और हेमा मालिनी ने निकाह कर लिया. निकाहनामे के मुताबिक धर्मंद्र का नाम था दिलावर खान और हेमा का नाम था आयशा बी. उस समय दोनों ने अपने निकाह की बात छुपाई लेकिन जब ये खबर सामने आई तो हंगामा हो गया. उस दौर में भी इसे लेकर काफी विवाद हुआ. लेकिन धर्मेन्द्र और हेमा ने इस विवाद का असर अपने रिश्ते पर नहीं पड़ने दिया और इस निकाह के कुछ महीने बाद 2 मई 1980 को हिंदू रीति रिवाजों के मुताबिक भी शादी कर ली.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Thursday Box Office Updates: 'वेलकम 3' ने आलिया भट्ट की 'अल्फा' से ज्यादा कमाया, जानें गुरुवार का कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'वेलकम 3' ने आलिया भट्ट की 'अल्फा' से ज्यादा कमाया, जानें गुरुवार का कलेक्शन
सोहेल खान और Seema Sajdeh का तलाक क्यों हुआ, 24 साल की शादी क्यों टूटी?
सोहेल खान और सीमा सजदेह का तलाक क्यों हुआ, 24 साल की शादी क्यों टूटी?
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
Cheque Bounce Case: राजपाल यादव के लिए कल का दिन अहम, दिल्ली हाईकोर्ट सुनाएगी फैसला
चेक बाउंस मामला: राजपाल यादव के लिए कल का दिन अहम, दिल्ली हाईकोर्ट सुनाएगी फैसला

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget