एक्सप्लोरर

उर्मिला मातोंडकर के पति को लेकर फैल रही है पाकिस्तानी होने की अफवाह, मिलिए अभिनेत्री के 9 साल छोटे पति मोहसिन अख्तर मीर से

पॉलिटिकल डेब्यू कर रही उर्मिला मातोंडर की पति को लेकर पाकिस्तानी होने की अफवाह काफी तेजी से फैल रही हैं. यहां मिलिए उनके 9 साल छोटे पति मोहसिन अख्तर मीर से जो कि कश्मीरी हैं.

बॉलीवुड अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर राजनीति में एंट्री करने के कारण इन दिनों काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं. उर्मिला ने पिछले दिनों कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की है और पहली बार उत्तरी मुंबई की लोकसभा सीट से चुनाव में खड़ी हुई हैं. उर्मिला ने अपना इलेक्शन कैंपेन भी शुरू कर दिया है. ऐसे में उनके पति मोहसिन अख्तर मीर भी चुनाव प्रचार के दौरान उनके साथ दिखाई दे रहे हैं. उर्मिला के पति को लेकर सोशल मीडिया पर अफवाह काफी तेजी से फैल रही है कि वो पाकिस्तानी मूल के बिजनेसमैन हैं.

उर्मिला के पति पाकिस्तानी मूल के बिजनेसमैन हैं ये अफवाह फेसबुक और वॉट्सऐप ग्रुप्स में काफी तेजी से फैलाई जा रही है. हालांकि ये सच नहीं हैं. उर्मिला के पति भारतीय हैं. मोहसिन अख्तर मीर कश्मीर के रहने वाले हैं जो एक मुस्लिम परिवार से ताल्लुख रखते हैं. उम्र में उर्मिला से 9 साल छोटे मोहसिन कश्मीर की एक बिजनेस फैमिली से आते हैं.

उर्मिला के पति को लेकर जो जानकारी पब्लिक डोमेन में हैं उसके अनुसार मोहसिन के परिवार का कशीदाकारी का बिजनेस है. लेकिन मोहसिन को इस बिजनेस से परे मॉडलिंग इंडस्ट्री ने आकर्षित किया. अपने इस सपने को पूरा करने के लिए वो 21 साल की उम्र में मुंबई चले आए थे और मॉडलिंग इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत की थी.

मोहसिन ने 2007 में 'मिस्टर इंडिया प्रतियोगिता' में भी हिस्सा लिया था. इसके साथ ही मोहसिन ने कुछ म्यूजिक एल्बम और विज्ञापनों में भी काम किया है. मोहसिन ने साल 2009 में आई बॉलीवुड फिल्म 'लक बाई चांस' में भी एक छोटा सा रोल था.

उर्मिला और मोहसिन की लव स्टोरी की बात करें तो इनकी पहली मुलाकात फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के द्वारा हुई थी. मनीष मल्होत्रा उर्मिला और मोहसिन दोनों के ही काफी करीबी दोस्ते हैं. ऐसे में 2014 में मनीष मल्होत्रा की भतीजी की शादी में उर्मिला और मोहसिन की पहली मुलाकात हुई थी.

उर्मिला मातोंडकर के पति को लेकर फैल रही है पाकिस्तानी होने की अफवाह, मिलिए अभिनेत्री के 9 साल छोटे पति मोहसिन अख्तर मीर से

इसके बाद साल 2016 में दोनों ने मीडिया और लाइमलाइट से दूर एक प्राइवेट इवेंट में शादी कर ली. 3 मार्च 2016 को उर्मिला और मोहसिन ने एक बिल्कुल सादे समारोह में चुनिंदा लोगों की मौजूदगी में शादी की थी. शादी में मनीष मल्होत्रा शामिल हुए थे. शादी के बाद मोहसिन ने इस बात की पुष्टि की है कि शादी के बाद उर्मिला मातोंडकर ने न तो धर्म बदला है और न ही अपना नाम.

आपको बता दें कि इससे पहले उर्मिला को लेकर ये भी अफवाह फैल चुकी है कि वो आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत की भतीजी हैं. इसके बाद उर्मिला ने खुद इन तरह की खबरों का खंडन किया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ का संडे को गदर, 23 फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, ये रिकॉर्ड भी बनाया
‘बंटवारा 1947’ ने संडे को 23 फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, ये रिकॉर्ड भी बनाया
Awarapan 2 बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट वीकेंड ओपनर, 8 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
'आवारापन 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट वीकेंड ओपनर, 8 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', संडे को बॉक्स ऑफिस पर किसने मारी बाजी?
'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', संडे को बॉक्स ऑफिस पर किसने मारी बाजी?

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
Video: पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
NIOT Recruitment 2026 : 10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
Embed widget