एक्सप्लोरर

Tiger 3 Box Office Collection Day 5: बॉक्स ऑफिस पर Jawan और Gadar 2 के मुकाबले कहीं नहीं टिक रही Salman Khan की Tiger 3, 5वें दिन का कलेक्शन जानें

Tiger 3 Box Office Collection Day 5: 'टाइगर 3' ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 2 दिन में 100 करोड़ कमा लिए थे. लेकिन अब फिल्म के गिरते कलेक्शन के साथ जवान या गदर 2 जैसी फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ना मुश्किल होगा.

Tiger 3 Box Office Collection Day 5: सलमान खान और कैटरीना की फिल्म 'टाइगर 3' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपेनिंग की थी. फिल्म 12 नवंबर को थिएटर्स में रिलीज हुई थी और अब पांचवें दिन तक आते-आते इसका कलेक्शन बुरी तरह गिर गया है. हर शुरुआती दो दिनों को छोड़ दिया जाए तो फिल्म की कमाई हर रोज घट रही है.

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 'टाइगर 3' पांचवें दिन महज 5.62 करोड़ कमाएगी. फिल्म ने रिलीज को पहले दिन 44.5 करोड़ की शानदार ओपेनिंग की थी. दूसरे दिन फिल्म ने रफ्तार पकड़ी और कलेक्शन 59 करोड़ तक पहुंच किया. लेकिन तीसरे दिन फिल्म की कमाई में गिरावट आई और 'टाइगर 3' ने 44.3 करोड कमाए. चौथे दिन यह कलेक्शन 21.1 करोड़ में ही सिमटकर रह गया.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

नहीं तोड़ पाई 'जवान' और 'गदर 2' का रिकॉर्ड
सलमान-कैटरीना की फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर दो दिनों में ही 100 करोड़ कमा लिए थे. लेकिन अब कलेक्शन में आ रही गिरावट देखकर फिल्म के लिए 'जवान' या 'गदर 2' जैसी फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ना मुश्किल लग रहा है. बता दें कि हाल ही में रिलीज हुई शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' ने रिलीज के पांचवें दिन 39.1 करोड़ का बिजनेस किया था. वहीं सनी देओल की 'गदर 2' भी 55.4 करोड़ कमाने में कामयाब रही थी.

'टाइगर 3' के बारे में
यशराज स्पाई यूनिवर्स के बैनर तले और मनीष शर्मा के डायरेक्शन में बनी स्पाई थ्रिलर फिल्म 'टाइगर 3' टाइगर फ्रेंचाइजी का तीसरा सीक्वल है. इससे पहले एक था टाइगर और टाइगर जिंदा है भी रिलीज हो चुकी है. तीनों ही सीक्वल्स में सलमान और कैटरीना एक साथ नजर आए थे. वहीं 'टाइगर 3' में इमरान हाशमी के विलेन अवतार ने लोगों को काफी इंप्रेस किया है.

नोट- ये अनुमानित आंकड़े हैं, फाइनल डेटा रात 10 बजे तक अपडेट कर दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें: Akansha Dubey Murder Case: आकांक्षा दुबे मर्डर केस में मुख्य आरोपी समर सिंह को मिली जमानत, 7 महीने बाद हुए जेल से रिहा

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

150 Cr के बिटकॉइन मनी लॉन्ड्रिंग मामले में फंसे राज कुंद्रा, PMLA कोर्ट के समन को बॉम्बे हाई कोर्ट में दी चुनौती
150 Cr के बिटकॉइन मनी लॉन्ड्रिंग मामले में फंसे राज कुंद्रा, PMLA कोर्ट के समन को बॉम्बे हाई कोर्ट में दी चुनौती
'कर्म कभी माफ नहीं करता', बादशाह की सास का क्रिप्टिक पोस्ट वायरल
'कर्म कभी माफ नहीं करता', बादशाह की सास का क्रिप्टिक पोस्ट वायरल
Dhamaal 4 Day 19 BO: 'सिंघम रिटर्न्स' का रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी में 'धमाल 4', बॉक्स ऑफिस पर धमाका
'सिंघम रिटर्न्स' का रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी में 'धमाल 4', बॉक्स ऑफिस धमाका
'सेट पर काम डिस्टर्ब करते थे', सनी देओल-अनिल कपूर के झगड़े में फ्लॉप हुईं तीन फिल्में
'सेट पर काम डिस्टर्ब करते थे', सनी देओल-अनिल कपूर के झगड़े में फ्लॉप हुईं तीन फिल्में

वीडियोज

Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?
New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किसान आंदोलन के बीच शिवराज ने CM मोहन यादव को लिखी चिट्ठी, क्या कहा?
किसान आंदोलन के बीच शिवराज ने CM मोहन यादव को लिखी चिट्ठी, क्या कहा?
NEET आंदोलन: रूस में रहने वाले युवक पर भी FIR, गजब है बिहार पुलिस!
NEET आंदोलन: रूस में रहने वाले युवक पर भी FIR, गजब है बिहार पुलिस!
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Embed widget