एक्सप्लोरर

इस वजह से सुशांत सिंह को छोड़नी पड़ी थी 'रोमियो अकबर वाल्टर', अब हकीकत आई सामने

'रोमियो अकबर वाल्टर' के लिए सुशांत को फाइनल कर लिया गया था. वो फिल्म में एक जासूस की भूमिका में दिखाई देने वाले थे. इसके लिए पोस्टर्स तक डिज़ाइन कर लिए गए थे.

नई दिल्ली: अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की खुदकुशी के बाद से कई तरह की बातें सामने आ रही हैं. सुशांत की उन फिल्मों की लिस्ट भी काफी लंबी है, जो उन्हें मिली ज़रूर, लेकिन वो किसी न किसी कारण कर नहीं पाए. इनमें 'फितूर' और 'हाफ गर्लफ्रेंड' जैसी फिल्में भी शामिल हैं. अब इस लिस्ट में जॉन अब्राहम स्टारर 'रोमियो अकबर वाल्टर' भी शामिल हो गई है. ये फिल्म भी पहले सुशांत ही करने वाले थे.

इस फिल्म के लिए सुशांत को फाइनल कर लिया गया था. वो फिल्म में एक जासूस की भूमिका में दिखाई देने वाले थे. इसके लिए पोस्टर्स तक डिज़ाइन कर लिए गए थे. लेकिन शेड्यूल विवाद की वजह से सुशांत को मजबूरन ये फिल्म छोड़नी पड़ी. सुशांत के इस फैसले से फिल्म के प्रोड्यूसर बंटी वालिया और निर्देशक रॉबी ग्रेवाल हैरान रह गए थे और उन्हें रिप्लेसमेंट के लिए काफी मेहनत करनी पड़ी.

उस वक्त सुसांत ने अपने बयान में मीडिया से कहा था, "बदकिस्मति से, अपने पहले किए वादों में बदलाव की वजह से मैं रोमियो अकबर वालटर का हिस्सा नहीं बन सकूंगा. मैं इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनना चाहता था, क्योंकि मुझे इसकी स्टोरी बहुत पसंद आई और मुझे लगता है कि ये कहानी कही जानी चाहिए, लेकिन, ये नहीं होगा."

फिल्म के प्रोड्यूसर अजय कपूर ने डीएनए को बताया था, "कुछ भी लगत नहीं था, इसके अलावा कि सुशांत ने जो हमें डेट्स दी थीं, वो किसी और फिल्म से टकरा रही थीं. इसलिए हमने सौहार्दपूर्ण तरीके से अलग होने का फैसला किया. ज्यादातर तैयारियां पूरी हो चुकी थीं, हम शूटिंग शुरू करने वाले थे, ऐसे में किसी को भी बुरा लग सकता है. पर अब सब कुछ ठीक हो चुका है. सुशांत एक भाई की तरह है."

इसी बीच मिड-डे को एक सूत्र ने बताया, "स्क्रिप्ट (रोमियो अकबर वाल्टर) पावरफुल है, और सुशांत के करियर में टर्निंग प्वाइंट साबित हो सकती है. शेड्यूल विवाद को खत्म करने के लिए उन्होंने अजय से वक्त देने की अपील की थी. सुशांत चाहते थे कि उनकी फिल्मों की शूटिंग 15 दिन के शेड्यूल में की जाए, लेकिन अजय को लगा कि इससे निरंतरता पर असर पड़ेगा. वो 'रोमिया..' को पूरा करने के लिए 30 दिनों के दो शेड्यूल चाहते थे. मगर वो अभिनेता के लिए मुमकिन नहीं था."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
Awarapan 2 vs Batwara 1947: एडवांस बुकिंग में सनी की 'बंटवारा 1947' पर भारी पड़ रही इमरान हाशमी की 'आवारापन 2', चौंका देगा कलेक्शन
एडवांस बुकिंग में 'बंटवारा 1947' पर भारी पड़ रही 'आवारापन 2', चौंका देगा कलेक्शन
कार एक्सीडेंट के बाद ए आर रहमान के बेटे अमीन ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मैं गाड़ी नहीं चला रहा था'
कार एक्सीडेंट के बाद ए आर रहमान के बेटे अमीन ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मैं गाड़ी नहीं चला रहा था'
गुड्डू पंडित से 275% ज्यादा कालीन भैया ने कमाया, जानें 'मिर्जापुर द मूवी' में किस स्टार ने कितने करोड़ फीस ली
गुड्डू पंडित से 275% ज्यादा कालीन भैया ने कमाया, जानें 'मिर्जापुर द मूवी' में किस स्टार ने कितने करोड़ फीस ली

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, पीटर नवारो ने बताया कैसे सुलझेगा मसला
भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, पीटर नवारो ने बताया कैसे सुलझेगा मसला
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
Kanwariya Lying on Iron Nails: लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
Embed widget