एक्सप्लोरर

सलमान खान को लेकर भूमिका चावला ने कही हैरान करने वाली बात, बोलीं- उनसे कभी प्रभावित नहीं हुईं

भूमिका चावला ने तेरे नाम के अलावा कई फिल्मों में काम किया है. इनमें रन, दिल से, एमएस धोनी, खामोशी और भ्रम शामिल हैं.

एक वक्त था जब पर्दे पर निर्जरा का किरदार निभाकर एक्ट्रेस भूमिका चावला रातों रात लाइमलाइट में आ गई थीं. उन्होंने कई फिल्मों में अभिनय किया है लेकिन लंबे समय से वह पर्दे से दूर हैं. इन दिनों एक बार फिर एक्ट्रेस का नाम चर्चा में है. फिल्म तेरे नाम में सलमान खान की हीरोइन बनीं भूमिका चावला ने इस फिल्म से रातों रात स्टारजम पा लिया था. हालांकि, धीरे-धीरे वह फिल्मों से दूर होती चली गईं. अब हाल ही में उनका एक इंटरव्यू सामने आया है, जिसमें उन्होंने को स्टार सलमान खान संग काम करने का अपना अनुभव साझा किया है.

उन्होंने बताया कि सलमान खान संग उनके रिश्ते अच्छे रहे हैं, लेकिन वह कभी उनके करीब नहीं रहीं. जब उनसे पूछा गया कि सलमान संग काम करने के बाद क्या वह उनसे कभी प्रभावित हुईं, तो इस पर उनका कहना था कि वह व्यक्तिगत तौर पर उनके करीब नहीं रही हैं, इसलिए वह किसी भी तरह से उनसे प्रभावित नहीं हुईं.

"मेरा सलमान के साथ ज्यादा व्यक्तिगत संपर्क नहीं.."

एक्ट्रेस ने कहा, 'मैं इसे इस तरह नहीं देखती. प्रभाव एक बहुत मजबूत शब्द है. आप एक प्रदर्शन में, या यहां तक ​​कि एक इंसान के रूप में या एक व्यक्ति के रूप में प्रभावित होते हैं. मुझे नहीं लगता कि व्यक्तिगत तौर पर मेरी उनसे इतनी बातचीत हुई है. मैं वास्तव में उनके करीब कभी नहीं थी और इसलिए मुझे नहीं लगता कि मैं उनसे इस तरह प्रभावित हो सकती हूं. वह बहुत बदल गए हैं, मुझे बहुत अंतर दिखाई देता है, लेकिन यह हम सबके साथ होता है, है न? आप जानते हैं, जब आप अपने 20 के दशक में होते हैं, तो आप अपने 30 के दशक में अलग होते हैं और फिर आप अपने 40 और 50 के दशक में फिर से बदल जाते हैं. इसलिए मुझे लगता है कि वह बदल गए हैं. क्योंकि जैसा मैंने कहा, मेरा सलमान के साथ ज्यादा व्यक्तिगत संपर्क नहीं है'.

भूमिका ने तेरे नाम के अलावा कई फिल्मों में काम किया है. इनमें रन, दिल से, एमएस धोनी, खामोशी और भ्रम शामिल हैं. आने वाले समय में वह ऑपरेशन रोमियो में नजर आएंगी. यह एक मलयालम फिल्म इश्क की रीमेक है, जिसमें उनके अलावा शरद केलकर, किशोर कदम, सिद्धांत गुप्ता और वेदिका पिंटो नजर आएंगे. यह फिल्म 22 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

यह भी पढ़ें-

रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट की सहेलियों के लिए लिखा खास नोट, 'मैं, रणबीर, आलिया का पति, सभी ब्राइड्समेड्स को वचन देता हूं..'

KGF 2 ने पांचवें दिन आमिर खान की 'दंगल' को दिया झटका, कमाई के आंकड़े आए हैं चौंकाने वाले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'6 साल तक नहीं समझ पाई...', इस गंभीर बीमारी को लेकर सना सईद का छलका दर्द
'6 साल तक नहीं समझ पाई...', इस गंभीर बीमारी को लेकर सना सईद का छलका दर्द
'सुनीता ने बहुत सहा...', को-एक्ट्रेस का दावा- करिश्मा कपूर के बेहद करीब थे गोविंदा
'सुनीता ने बहुत सहा...', को-एक्ट्रेस का दावा- करिश्मा कपूर के बेहद करीब थे गोविंदा
'धमाल 4' का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस, 'डॉन 2' सहित 8 बड़ी बॉलीवुड फिल्मों को पछाड़ा
'धमाल 4' का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस, 8 बड़ी बॉलीवुड फिल्मों को पछाड़ा

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget