एक्सप्लोरर

सुशांत सिंह राजपूत को याद करते हुए महेश शेट्टी ने लिखा इमोशनल पोस्ट, कहा- 'मैं तुम्हें हमेशा...'

सुशांत सिंह राजपूत के बेहद करीबी दोस्त महेश शेट्टी ने सोशल मीडिया पर सुशांत सिंह को लेकर अपनी फीलिंग्स शेयर की है. उन्होंने कहा कि वह दोनों भाई की तरह थे. साथ मिलकर मस्ती करते थे. उन्होंने पोस्ट में लिखा कि सुशांत अपने किरदारों के लिए दिन और रात एक कर देते थे.

टीवी एक्टर महेश शेट्टी ने फाइनली सोशल मीडिया पर सुशांत सिंह राजपूत को लेकर पोस्ट की और उन्हें श्रद्धांजलि दी. वह सुशांत के काफी करीबी दोस्त थे. महेश ने उनके साथ बिताए हर पलों को याद किया. महेश ने सुशांत के साथ तस्वीर शेयर की है. इसमें दोनों एक बाइक पर बैठे हैं और फोटो के लिए पोज देते हुए दिखाई दे रहे हैं. यह तस्वीर उस दौरान की है, जब दोनों रात को बाइक राइडिंग पर निकले थे.

महेश शेट्टी ने अपने इमोशनल पोस्ट के कैप्शन में लिखा, 'बहुत सारी चीजों का जवाब छूट गया और बहुत सारी बाती रह गईं. मैं तुम्हें इसके बारे में सबकुछ बताऊंगा, जब मैं तुम्हें दोबारा देखूंगा.' इसके साथ ही उन्होंने इमोशल पोस्ट में लिखा, 'बहुत अजीब सी फीलिंग है ये... अभी बहुत कुछ कहना है लेकिन में निशब्द हूं. कभी-कभी जीवन में, आप किसी से मिलते हैं और एक संबंध महसूस करते हैं जैसे कि आप उसे अपनी पूरी जिंदगी से जानते हैं. आपको एहसास होता है कि आपको भाई बनने के लिए उसी गर्भ से पैदा नहीं होना है. इस तरह हम मिले.. भाई की तरह मिले.

यहां पढ़िए महेश शेट्टी का पूरा पोस्ट-

View this post on Instagram
 

So much has been left unanswered and there’s so much more left to talk. I’ll tell you all about it, when I see you again !!!????

A post shared by Mahesh Shetty (@memaheshshetty) on

महेश ने आगे लिखा, 'अगर हम फिल्म सिटी में भोजन और लंबी सैर नहीं करते तो हमें एहसास नहीं होता कि हम कब और कैसे एक-दूसरे के जीवन का अभिन्न हिस्सा बन गए हैं. इतनी सारी यादें, हमारी यात्राएं, हमारी अंतहीन चैट, भोजन, फिल्में, किताबें, प्रकृति, विज्ञान, संबंध और बहुत सारी बकवास. वो उस बच्चे की तरह था जो किसी कैंडी शॉप पर खड़ा हो. जबरदस्त एनर्जी और सपने ऐसे जो कभी खत्म नहीं होते. उसने मुझे प्यार का एहसास कराया. यह हम दोनों के लिए पवित्र था.'

महेश ने आगे लिखा, 'उसकी सफलता, उसकी उपलब्धियां, उसका काम, वो हमेशा एक पूर्णतावादी था और चाहे जो भी कहूं, मैं कभी भी उसकी प्रतिभा के बारे विस्तार से नहीं बता पाऊंगा. मैं कभी भी यह व्यक्त नहीं कर सकता था कि हर बार जब मैंने उसकी फिल्म को बड़े पर्दे पर देखा तो मुझे बहुत खुशी हुई. कड़ी मेहनत की और किदारों के पीछे उसने अपने दिन और रात लगा दिए. '

महेश शेट्टी ने सुशांत सिंह को याद करते हुए लिखा, 'मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं यह सब तुम्हारे लिए लिखूंगा भाई. कभी उम्मीद नहीं थी कि तुम इतनी जल्दी चले जाओगे. मैं हमेशा तुम्हें विरासत के तौर पर अपने दिल में रखूंगा और इसे बेकार नहीं जाने दूंगा. तुम जानते थे कि शेट्टी है और तेरे साथ हमेशा रहेगा. फिर क्यों? बात तो कर लेता यार. मुझे पता है कि तुम सितारों से कितना प्यार करते थे. धरती मां की कसम, मैं हर रात तुम्हें देखूंगा.'

सुशांत सिंह खुदकुशी मामले में पुलिस ने की रिया चक्रवर्ती से पूछताछ, एक्ट्रेस ने किए कई खुलासे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Alpha First Review: आलिया भट्ट की स्पाई एक्शन थ्रिलर 'अल्फा' का फर्स्ट रिव्यू आउट, देखने से पहले जान लें कैसी है ये फिल्म?
आलिया भट्ट की 'अल्फा' का फर्स्ट रिव्यू आउट, देखने से पहले जानें कैसी है ये फिल्म?
Thursday Box Office 2nd July: गुरुवार को भी 'वेलकम 3' ने खूब छापे नेट, 'कॉकटेल 2' की भी नहीं थमी रफ्तार, जानें- सभी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को भी 'वेलकम 3' ने खूब छापे नेट, 'कॉकटेल 2' की भी नहीं थमी रफ्तार, जानें- कलेक्शन
Raaj Kumar Death Anniversary: कभी इंस्पेक्टर थे राजकुमार, नाम सुनकर रजनीकांत और नसीरुद्दीन शाह ने छोड़ दी थी फिल्म
कभी इंस्पेक्टर थे राजकुमार, नाम सुनकर रजनीकांत और नसीरुद्दीन ने छोड़ दी थी फिल्म
Salman Khan हाउस फायरिंग केस में सरेंडर करना चाहता है गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई, स्पेशल कोर्ट में दी अर्जी
सलमान खान फायरिंग केस में सरेंडर करना चाहता है गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई, स्पेशल कोर्ट में दी अर्जी

वीडियोज

Ram Mandir Loot | Champat Rai | Sandeep Chaudhary: मंदिर के चढ़ावे पर डाके का पूरा सच!
Monsoon Disaster | Cloudburst in Kashmir: बादल फटा, आफत गिरी! कुपवाड़ा से अनंतनाग तक तबाही का मंजर!
Ram Mandir Donation Scam | Janhit: अग्नि परीक्षा से क्यों भाग रहे हैं ट्रस्ट के पदाधिकारी?
Akhilesh | UP Election 2027: PDA या हिंदुत्व? 2027 के महासंग्राम में अखिलेश यादव की नई सियासी बिसात!
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया के 'खूनी दिमाग' का पॉलीग्राफ टेस्ट खोलेगा राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनमर्ग अटल टनल के पास CRPF की गाड़ी पलटी, हादसे में 6 जवान घायल
सोनमर्ग अटल टनल के पास CRPF की गाड़ी पलटी, हादसे में 6 जवान घायल
पंजाब कांग्रेस में बगावत की आशंका, पूर्व मुख्यमंत्री चन्नी ने बुलाई समर्थकों की बैठक
पंजाब कांग्रेस में बगावत की आशंका, पूर्व मुख्यमंत्री चन्नी ने बुलाई समर्थकों की बैठक
अमरनाथ यात्रा को लेकर शिवभक्तों से PM मोदी की खास अपील, चिट्ठी लिखकर कहा- 'जय बाबा बर्फानी, आप सभी...'
अमरनाथ यात्रा को लेकर शिवभक्तों से PM मोदी की खास अपील, चिट्ठी लिखकर कहा- 'जय बाबा बर्फानी, आप सभी...'
राहुल द्रविड़ की याद दिला गए समित द्रविड़, महाराजा ट्रॉफी में शानदार पारी खेलकर बटोरी सुर्खियां
राहुल द्रविड़ की याद दिला गए समित द्रविड़, महाराजा ट्रॉफी में शानदार पारी खेलकर बटोरी सुर्खियां
Alpha First Review: आलिया भट्ट की स्पाई एक्शन थ्रिलर 'अल्फा' का फर्स्ट रिव्यू आउट, देखने से पहले जान लें कैसी है ये फिल्म?
आलिया भट्ट की 'अल्फा' का फर्स्ट रिव्यू आउट, देखने से पहले जानें कैसी है ये फिल्म?
Explained: ये मजाक नहीं है... दिल्ली की 41 डिग्री सेल्सियस में 53 डिग्री गर्मी की वजह पाकिस्तान! साइंस का बड़ा खुलासा क्या?
ये मजाक नहीं... दिल्ली की 41 डिग्री में 53 डिग्री गर्मी की वजह PAK! साइंस का बड़ा खुलासा क्या?
Male Fertility: सिर्फ सिगरेट या तंबाकू नहीं, इन वजहों से भी जीरो हो जाता है स्पर्म काउंट; नहीं बन पाएंगे पापा
सिर्फ सिगरेट या तंबाकू नहीं, इन वजहों से भी जीरो हो जाता है स्पर्म काउंट; नहीं बन पाएंगे पापा
Refrigerator Electricity Consumption Tips: फ्रिज का गेट बार-बार खोलने से कितना बढ़ता है बिजली बिल, एक दिन में कितने यूनिट होते हैं बर्बाद?
फ्रिज का गेट बार-बार खोलने से कितना बढ़ता है बिजली बिल, एक दिन में कितने यूनिट होते हैं बर्बाद?
Embed widget