एक्सप्लोरर

सुशांत सिंह केस: फिर मुंबई जाएगी CBI की टीम, अब दिशा साल्यान मामले को भी गहराई से खंगालेगी

सुशांत सिंह मामले में लगातार 21 दिनों की जांच और पूछताछ के बाद सीबीआई टीम दिल्ली लौट आई है और पिछले तीन दिनों से सीबीआई मुख्यालय में अब तक की जांच के नतीजों और जांच की अगली रणनीति को लेकर बैठक जारी है.

नई दिल्ली: सुशांत सिंह राजपूत मामले में सीबीआई की टीम जांच को अंतिम मुकाम पर पहुंचाने के लिए सात दिनों के लिए मुंबई जायेगी. अब तक की जांच के दौरान सीबीआई को ऐसा कोई सबूत नहीं मिला है, जिससे यह साबित होता हो कि सुशांत की हत्या की गई है. सीबीआई इस मामले में दिशा साल्यान के मामले को भी गहराई से खंगालेगी. कोई सबूत ना होने की वजह से सीबीआई इस मामले में अधिकारिक तौर पर फिलहाल कोई बयान नहीं देने जा रही है.

सुशांत सिंह मामले में लगातार 21 दिनों की जांच और पूछताछ के बाद सीबीआई टीम दिल्ली लौट आई है और पिछले तीन दिनों से सीबीआई मुख्यालय में अब तक की जांच के नतीजों और जांच की अगली रणनीति को लेकर बैठक जारी है. सीबीआई सूत्रों के मुताबिक आज तक की जांच के दौरान सीबीआई के हाथ ऐसा कोई सबूत नहीं लगा है, जिससे यह साबित होता हो कि सुशांत की हत्या की गई थी और उस हत्या में रिया का कोई हाथ था. लिहाजा सीबीआई की टीम को फिर से मामले के बचे पहलुओं की जांच और अंतिम निष्कर्ष के लिए सात दिनों के लिए मुंबई भेजने का फैसला किया गया है.

सूत्रों ने बताया कि अब तक की जांच में सीबीआई को जो संकेत मिले हैं, उनसे सुशांत मामले में आत्महत्या की थ्यौरी को ही बल मिला है. सीबीआई की जांच टीम ने फिलहाल ये निष्कर्ष घटनास्थल के मुआयने, चश्मदीदों, डाक्टरो, पुलिस आदि से पूछताछ के बाद निकाला है.

सूत्रों के मुताबिक अब तक की जांच के दौरान जो बातें सामने आई हैं उनके मुताबिक:-

  • सुशांत के गले को रस्सी डाल कर आगे से पीछे की तरफ नही खींचा गया.
  • सुशांत की गर्दन और आंख में खून नहीं जमा था.
  • शरीर का खून लटके रहने की वजह से नीचे आया था.
  • सुशांत को हैमरेज नहीं हुआ था.
  • उसके सिर पर या गले पर किसी डंडे आदि से वार नहीं किया गया था.
  • पोस्टमार्टम करने वाले डाक्टरों के पैनल ने एकमत में इसे आत्महत्या करार दिया.

सीबीआई सूत्रों के मुताबिक इस मामले में एम्स से गई फोरेंसिक टीम आने वाले सप्ताह में अपनी रिपोर्ट सीबीआई को सौंपने जा रही है. फोरेंसिक टीम अपने जो निष्कर्ष देगी, उन तथ्यों को भी मुंबई जाने वाली टीम अपनी जांच में शामिल करेगी. यही कारण है कि सीबीआई के मुंबई जाने पर अगले सप्ताह के अंत तक फैसला होने की संभावना है.

सीबीआई सूत्रों के मुताबिक मुख्यालय में हुई बैठक के दौरान जो चार बिंदू निकले, उनमे शामिल था कि:-
  • सीबीआई टीम 7 दिनों के लिए फिर से मुंबई जाएगी.
  • आज तक की पूछताछ के दौरान सीबीआई को सुशांत की मौत के मामले में हत्या से संबंधित कोई सबूत हाथ नहीं लगा है.
  • सीबीआई एक बार फिर दिशा सल्यान के मामले को खंगालेगी.
  • एनसीबी द्वारा इस मामले में जो रिया की गिरफ्तारी की गई है, उसका सुशांत की मौत से कोई लेना-देना नहीं.

सूत्रों के मुताबिक सीबीआई टीम दिशा मामले में चाबी लगा कर देखेगी कि उससे सुशांत का मामला खुलता है या नहीं. सूत्रों ने बताया कि यह सात दिन इस मामले के लिए बेहद अहम साबित होंगे, क्योंकि सीबीआई इस दौरान इस मामले से जुड़े सभी पहलुओं के बारे में अपना अंतिम निर्णय ले सकती है और इस पूछताछ के दौरान मुंबई पुलिस और कूपर अस्पताल के डाक्टरों से भी फिर से पूछताछ किए जाने की संभावना है.

सीबीआई सूत्रों ने कहा कि जितने सबूत मीडिया में बताए जा रहे हैं, उतने सबूत वास्तव में होते तो हम अब तक मामला खत्म कर चुके होते. अधिकारी ने कहा कि यह एक बेहद संवेदनशील मामला है, लिहाजा जांच में सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए सीबीआई टीम फिर से जांच के लिए मुंबई जायेगी और कड़ी से कड़ी जोड़ने की कोशिश करेगी.

सीबीआई सूत्रों के मुताबिक मुंबई जाने के पहले सीबीआई टीम इस मामले में अपना होमवर्क पूरा करेगी. मसलन किसे-किसे पूछताछ के लिए बुलाना है और उनसे क्या सवाल आदि किए जाने हैं. सीबीआई सूत्रों के मुताबिक मुंबई जाने वाली टीम को एक निश्चित समय में अपना टारगेट पूरा करने के निर्देश भी दिए गए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aamir Khan Gauri Spratt Wedding Live: शादी के बंधन में बंधे आमिर खान, गौरी स्प्रैट संग की रजिस्टर मैरिज, अंबानी फैमिली से राज ठाकरे तक हुए शामिल
LIVE: शादी के बंधन में बंधे आमिर खान, गौरी स्प्रैट संग की रजिस्टर मैरिज, अंबानी फैमिली से राज ठाकरे तक हुए शामिल
Sunday Box office Collection Live Updates: 'अल्फा' 25 करोड़ के हुई पार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
Live Updates: 'अल्फा' 25 करोड़ के हुई पार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
पापा आमिर खान की शादी अटेंड करने पहुंचीं बेटी आयरा खान, बेटे जुनैद भी आए नजर, देखें वीडियो
पापा आमिर खान की शादी अटेंड करने पहुंचीं बेटी आयरा खान, बेटे जुनैद भी आए नजर, देखें वीडियो
अमेरिका में आलीशान बंगला, लग्जरी कार कलेक्शन और करोड़ों की संपत्ति, जानिए कितने अमीर हैं आमिर खान
अमेरिका में आलीशान बंगला, लग्जरी कार कलेक्शन और करोड़ों की संपत्ति, जानिए कितने अमीर हैं आमिर खान

वीडियोज

E20 Petrol पर सरकार की बड़ी सफाई! क्या Supreme Court में E20 को Experiment कहा गया था? #autolive
Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal:भंग होने जा रहा है पूरा राम मंदिर ट्रस्ट?
Ram Mandir Chori Update | Janhit: राम मंदिर Trust Meeting का अघोषित एजेंडा क्या है? | Ayodhya | SIT
Ayatollah Ali Khamenei Funeral | Last Journey | Trump | Iran: ताबूत में Khamenei, खौफ में Trump?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे तीन बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे तीन बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
Exclusive: 'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
Sunday Box office Collection Live Updates: 'अल्फा' 25 करोड़ के हुई पार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
Live Updates: 'अल्फा' 25 करोड़ के हुई पार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
PCB ने बाबर आजम को बनाया कप्तान, अब शाहीन अफरीदी बाहर; वेस्टइंडीज-इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम घोषित
PCB ने बाबर आजम को बनाया कप्तान, शाहीन अफरीदी बाहर; वेस्टइंडीज-इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम घोषित
पाकिस्तान में फिर होगी ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत, जानें किन मुद्दों पर बननी है सहमति
पाकिस्तान में फिर होगी ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत, जानें किन मुद्दों पर बननी है सहमति
'छोटे लोग फंसाए जा रहे हैं...बड़े बचाए जा रहे हैं', चढ़ावा चोरी मामले पर बोले शिवपाल यादव
'छोटे लोग फंसाए जा रहे हैं...बड़े बचाए जा रहे हैं', चढ़ावा चोरी मामले पर बोले शिवपाल यादव
'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल, वीडियो
'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल
'मुझे लगा था लोग उनसे नफरत करते हैं', खामेनेई के अंतिम संस्कार में रोए ईरानी तो हैरान रह गए ट्रंप
'मुझे लगा था लोग उनसे नफरत करते हैं', खामेनेई के अंतिम संस्कार में रोए ईरानी तो हैरान रह गए ट्रंप
Embed widget