एक्सप्लोरर

सुरिंदर कौर बर्थ एनिवर्सरी: पंजाब की स्वर कोकिला, जिनकी सुरीली आवाज का हर कोई मुरीद

Surinder Kaur Birth Anniversary: पंजाब की मशहूर गायिका सुरिंदर कौर आज भी लोगों के जेहन में जिंदा है, उनकी सुरीली आवाज का हर कोई मुरीद. आज बर्थ एनिवर्सरी के मौके पर आइए जानते हैं उनके बारे मेें.

सुरिंदर कौर का नाम सुनते ही हर दिल झूम उठता है. उनकी आवाज का जादू और गीतों की मिठास आज भी लोगों के जेहन में जिंदा है. यही वजह है कि लोग उन्हें 'पंजाब दी कोयल' या 'पंजाब दी आवाज' कहकर बुलाते हैं. अगर पंजाबी संगीत की दुनिया में कोई लता मंगेशकर जैसी हैं, तो वो हैं सुरिंदर कौर. 

सुरिंदर कौर के बारे में 
सुरिंदर कौर का जन्म 25 नवंबर 1929 को पंजाब में हुआ था. भारत-पाकिस्तान के पार्टीशन से पहले ही उनके गाने लोगों के दिलों में जगह बनाने लगे थे. संगीत के प्रति उनका लगाव कमाल का था. लेकिन, उन्हें शुरू में घर में गाने की अनुमति नहीं थी. उनके बड़े भाई ने इस बात को समझा और सुरिंदर और उनकी बहन प्रकाश कौर को संगीत की शिक्षा दिलाने में मदद की. 12 साल की उम्र में दोनों बहनों ने मास्टर इनायत हुसैन और पंडित मणि प्रसाद से शास्त्रीय संगीत सीखना शुरू किया.

रातों-रात बनी स्टार
सुरिंदर कौर का पहला बड़ा ब्रेक 1943 में लाहौर रेडियो से आया, जब उन्होंने बच्चों के म्यूजिक प्रोग्राम के लिए ऑडिशन दिया और सेलेक्ट हो गईं. इसके बाद उन्होंने और उनकी बहन ने अपनी पहली एल्बम में ड्यूएट गाया, जिसमें ‘मावां ते धीयां रल बैठियां’ गाना काफी पॉपुलर हुआ. यह गाना इतना हिट हुआ कि दोनों रातों-रात स्टार बन गईं.

पार्टीशन के बाद उनका परिवार दिल्ली आया और फिर मुंबई में बस गया. मुंबई में उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में बतौर प्लेबैक सिंगर काम करना शुरू किया. सुरिंदर ने सरदार जोगिंदर सिंह सोढ़ी से शादी की, जो दिल्ली यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर थे. पति जोगिंदर का पूरा साथ और प्यार ही था, जिसने सुरिंदर को इस मुकाम तक पहुंचाया. दोनों ने साथ में कई सुपरहिट गाने लिखे और गाए, जैसे ‘चन कित्था गुजारी आई रात वे’, ‘लठ्ठे दी चादर’, ‘गोरी दिया झांझरां’ और ‘सड़के-सड़के जांदिये मुटियारे नी.’
सुरिंदर कौर बर्थ एनिवर्सरी: पंजाब की स्वर कोकिला, जिनकी सुरीली आवाज का हर कोई मुरीद

बता दें, सुरिंदर कौर का संगीत करियर लगभग छह दशक लंबा रहा और उन्होंने 200 से ज्यादा गाने गाए. उनके योगदान के लिए उन्हें 'पंजाब की कोकिला' कहा गया और उन्हें 1984 में संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार और 2006 में पद्मश्री से नवाजा गया. आज जब हम सुरिंदर कौर को याद करते हैं, तो सिर्फ उनके गानों की नहीं, बल्कि उनकी आवाज की भी याद आती है. उनकी मधुर आवाज आज भी हर संगीत प्रेमी के दिल में बसती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'रेस्टोरेंट में मुझे बोला पेंटी उतारकर दो', 'ग्रेट ग्रैंड मस्ती' फेम एक्ट्रेस ने झेला कास्टिंग काउच
'रेस्टोरेंट में मुझे बोला पेंटी उतारकर दो', 'ग्रेट ग्रैंड मस्ती' फेम एक्ट्रेस ने झेला कास्टिंग काउच
Box Office: 7वें दिन 'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947' कौन चल रही आगे? जानें- 5 बजे तक का कलेक्शन
7वें दिन 'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947' कौन चल रही आगे? जानें- 5 बजे तक का कलेक्शन
'आवारापन 2' की डिमांड बढ़ी, थियेटर मालिकों से झगड़ रहे 'बंटवारा 1947' के डिस्ट्रीब्यूटर्स, 'टॉक्सिक' ने आग में घी का काम किया
सनी देओल या इमरान हाशमी? किसकी फिल्म चलेगी, किसकी हटेगी? सिंगल स्क्रीन को लेकर झगड़ा
Box Office: जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
Box Office: जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget