एक्सप्लोरर

बॉक्स ऑफिस: दर्शकों का दिल जीतकर हिट हुई 'स्त्री', जानें 5 दिनों का कलेक्शन

श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव स्टारर इस फिल्म को देखने वीक-डेज में भी लोग सिनेमाघरों का रुख कर रहे हैं.

नई दिल्ली: हॉरर कॉमेडी फिल्म 'स्त्री' सिनेमाघरों में इन दिनों खूब धूम मचा रही है. छोटे बजट में बनी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस कमाई भी शानदार कर रही है. श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव स्टारर इस फिल्म को देखने वीक-डेज में भी लोग सिनेमाघरों का रुख कर रहे हैं. इस फिल्म ने पांच दिनों में 48 करोड़ कमाई का आंकड़ा  पार कर लिया है.

मार्केट एनालिस्ट तरण आदर्श ने कमाई के आंकड़े जारी करते हुए लिखा है कि पांचवे दिन यानि मंगलवार को इस फिल्म ने 6.37 करोड़ की कमाई की. वीकेंड में तो फिल्में कमा ही लेती हैं लेकिन उनकी असली परीक्षा कामकाजी दिनों में होती है. इस लिहाज से मंगलवार का ये कलेक्शन शानदार है. फिल्म में पहले दिन शुक्रवार को 6.82 करोड़ रुपए की कमाई की थी, वहीं दूसरे दिन फिल्म ने बढ़त हासिल करते हुए 10.87 करोड़ रुपए की कमाई की. तीसरे दिन फिल्म ने बढ़त बरकरार रखते हुए 14.57 करोड़ कमाए. चौथे दिन सोमवार को फिल्म की कमाई 9.70 करोड़ रही और पांचवे इसने 6.37 करोड़ की कमाई की. कुल मिलाकर पांच दिनों में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म 48.34 करोड़ कमा चुकी है.

बता दें कि इस फिल्म का कुल बजट की 20 करोड़ रुपए है. इस फिल्म ने तीन दिनों में ही बजट से ज्यादा पैसे वसूल लिए और अब भी धमाकेदार कमाई कर रही है. इस कमाई से पूरी स्टारकास्ट काफी खुश है. राजकुमार राव ने सोशल मीडिया के जरिए दर्शकों का आभार जताया है.

फिल्म में राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर के अलावा पकंज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना, अभिषेक बैनर्जी जैसे कई कलाकार मुख्य भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं. फिल्म का निर्देशन अमर कौशिक ने किया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'रामायण' रिलीज होते ही छाई, रिकॉर्ड तोड़ ओपनिंग तय, हनुमान का फर्स्ट पोस्टर जारी
'रामायण' रिलीज होते ही छाई, रिकॉर्ड तोड़ ओपनिंग तय, हनुमान का फर्स्ट पोस्टर जारी
Ramayana Box Office Day 1: 'रामायण' की बंपर ओपनिंग, पहले दिन 64 करोड़ के पार हुई कमाई
'रामायण' की बंपर ओपनिंग, पहले दिन 64 करोड़ के पार हुई कमाई
1 करोड़ का रावण का सिंहासन, 1.5 करोड़ में शूर्पणखा का रथ, 150 से ज्यादा सेट्स पर बनी 'रामायण' की दुनिया
1 करोड़ का रावण का सिंहासन, 1.5 करोड़ में शूर्पणखा का रथ, 150 से ज्यादा सेट्स पर बनी 'रामायण' की दुनिया
'रामायण' ने पहले दिन तोड़ा 'दृश्यम 3' का रिकॉर्ड, बनी 2026 की बॉलीवुड की दूसरी बिगेस्ट ओपनर
'रामायण' ने पहले दिन तोड़ा 'दृश्यम 3' का रिकॉर्ड, बनी 2026 की बॉलीवुड की दूसरी बिगेस्ट ओपनर

वीडियोज

Chitra Tripathi: यूपी की सियासत में श्रीकृष्ण पर 'महाभारत'! | UP Election 2027 | Krishna | ABP
UP Elections 2027: यूपी के रण में कृष्ण की एंट्री | CM Yogi | Breaking | Akhilesh Yadav | BJP
US Elections Inside Story: Donald Trump का दबदबा टूटा, बाजार खुशी से झूमा... | Share Market
Sansani: LOVE...शादी...और 'डेथ गेम' !
UP Elections 2027: श्रीकृष्ण पर BJP-SP में Poster War शुरू! चुनाव से पहले गरमाई यूपी की सियासत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चेन्नई में साथ दिखे CM विजय, जगन और KT रामाराव, तृषा भी आईं नजर
चेन्नई में साथ दिखे CM विजय, जगन और KT रामाराव, तृषा भी आईं नजर
कांग्रेस पर भड़के AAP सांसद संजय सिंह, 'पूरे देश में आपने BJP की...'
AAP सांसद संजय सिंह ने कांग्रेस को दी नसीहत, 'अपने अंदर झांक कर देखिए'
चीन के खिलाफ फिलीपींस बढ़ा रहा ताकत, भारत संग 800 बिलियन डॉलर की ब्रह्मोस डील की चर्चा
चीन के खिलाफ फिलीपींस बढ़ा रहा ताकत, भारत संग 800 बिलियन डॉलर की ब्रह्मोस डील की चर्चा
क्या विजय हजारे ट्रॉफी खेलेंगे विराट कोहली? दिल्ली के कोच ने दिया जवाब 
क्या विजय हजारे ट्रॉफी खेलेंगे विराट कोहली? दिल्ली के कोच ने दिया जवाब 
1 करोड़ का रावण का सिंहासन, 1.5 करोड़ में शूर्पणखा का रथ, 150 से ज्यादा सेट्स पर बनी 'रामायण' की दुनिया
1 करोड़ का रावण का सिंहासन, 1.5 करोड़ में शूर्पणखा का रथ, 150 से ज्यादा सेट्स पर बनी 'रामायण' की दुनिया
नितिन गडकरी का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, ‘ये शोभा नहीं देता कि PM मोदी के लिए...’
नितिन गडकरी का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, ‘ये शोभा नहीं देता कि PM मोदी के लिए...’
Explained: ट्रंप के कमजोर होने से भारत के लिए आसान होगा व्यापार समझौता? कौन सी अड़चनें बाकी
ट्रंप के कमजोर होने से भारत के लिए आसान होगा व्यापार समझौता? कौन सी अड़चनें बाकी
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
Embed widget