एक्सप्लोरर

SSR केसः CBI के सामने मुश्किल में दिखीं रिया, दूसरे दिन पूछे गए इन सवालों के जवाब देने में छूटे पसीने!

सीबीआई ने शनिवार को लगातार दूसरे दिन रिया से पूछताछ की. इस दौरान वह 7 घंटों तक एजेंसी के सवालों का सामना करती रहीं और जवाब देने की कोशिश करती रहीं, लेकिन उनके लिए ये थोड़ा मुश्किल साबित हुआ.

मुंबईः सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में सीबीआई जांच का सामना कर रही मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती से 2 दिनों में एजेंसी ने कई कड़े सवाल किए हैं. लगातार दो दिन की पूछताछ के बाद भी सीबीआई को संतुष्टि नहीं मिली और एजेंसी ने रिया को लगातार तीसरे दिन की पूछताछ के लिए बुलाया. फिलहाल रिया से पूछताछ जारी है.

सीबीआई ने शनिवार को लगातार दूसरे दिन रिया से पूछताछ की. इस दौरान वह 7 घंटों तक एजेंसी के सवालों का सामना करती रहीं और जवाब देने की कोशिश करती रहीं, लेकिन उनके लिए ये थोड़ा मुश्किल साबित हुआ.

दूसरे दिन सीबीआई ने रिया से ये सवाल पूछे और रिया ने कुछ इस तरह उनका जवाब देने की कोशिश की-

  1. खार की प्रॉपर्टी पर जितना आपने हाउसिंग लोन लिया, उससे ज्यादा रकम तो आपने और शॉविक ने सुशांत के साथ मिलकर सिर्फ एक यूरोप ट्रिप पर ही खर्च कर दी. आपको इस पर कुछ सफाई देनी है?
  2. आपकी पिछले 3 सालों की सालाना आमदनी कितनी है और उसका जरिए क्या था? (जिन प्रोजेक्ट्स से आमदनी हुई उसके दस्तावेज दिखाए गए और बैंक अकाउंट से क्रॉस वेरिफाई किए गए.)
  1. आपकी आमदनी को देखते हुए क्या आपको अपना लाइफस्टाइल मेनटेन करना मुश्किल था? क्या इसीलिए आप सुशांत के कार्ड से अक्सर महंगी शॉपिंग किया करती थी? जवाब- सुशांत खुद दिलाया करते थे.
  1. अगर सुशांत खुद दिलाते थे तो आपको मिरांडा से सुशांत के कार्ड का पिन क्यूं लेना पड़ा ? आप तो खुद सुशांत से भी उनका पिन मांग सकती थीं! (कोई सीधा जवाब नहीं)
  1. आपके पहले बयान के मुताबिक, सुशांत सितंबर महीने से मानसिक तकलीफ़ झेल रहे थे, तो इसकी जानकारी आपने दो महीने तक किसी को क्यों नहीं दी? और नवंबर में जब वे एडमिट हुए तब उनकी बहनों को जानकारी मिली. (संतोषजनक जवाब नहीं)
  1. आपने सुशांत की बीमारी के बारे में किसे बताया? परिवार में से किसी भी एक सदस्य को क्यों नहीं बताया?
  2. जब आप ये जानती थी कि सुशांत सुकून की तलाश में अपनी बहन से मिलने पंचकूला पहुंचे हैं, तब आपने उन्हें अपने परिवार के साथ अकेले छोड़ने के बजाय 25 बार फोन कॉल क्यों किए? (गोल-मोल जवाब)
  1. सुशांत के पिता ने आपको मैसेज कर आपसे बात करने की इच्छा ज़ाहिर की थी. आपने उन्हें कोई रिस्पॉन्स क्यों नहीं दिया?
  2. आप जानती थीं कि जून महीने की शुरुआत से ही सुशांत की तबीयत बिगड़ने लगी थी? जवाब- हां, सुशांत कुछ दिनों से असहज महसूस कर रहे थे.
  1. सुशांत की तबीयत खराब रहती है और वे कुछ डॉक्टर्स से लगातार इलाज करवा रहे थे. उन्हें कौन सी दवाई देनी होती है ये जानकारी आप के अलावा और किसे पता थी?
  2. 8 जून को घर छोड़ते समय आप ये किसको बताकर गईं कि सुशांत को कौन सी दवाई कब देनी है और किन परहेज का ख्याल रखना है?
  3. क्या आप जानती थीं कि आपके घर छोड़कर चले जाने के बाद सुशांत की तबीयत और बिगड़ सकती है और उस वक़्त उन्हें दवाई देने वाला कोई नहीं होगा. वे खुद भी दवाई लेना बंद कर सकते हैं?
  4. उनकी परेशानी से परिचित होने के बावजूद आपने जानबूझकर उनके मोबाइल नंबर को ब्लॉक किया और उन्हें ज्यादा बेचैन करने के लिए आपने अगले एक हफ्ते तक उनसे कोई संपर्क नहीं किया?

ये भी पढ़ें

SSR केसः सुशांत के परिवार वालों से भी पूछताछ करेगी CBI, बहन मीतू सिंह को जारी किया गया समन

SSR केसः पूछताछ के लिए CBI के पास पहुंचीं रिया चक्रवर्ती, लगातार तीसरे दिन हो रही पेशी

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' या सनी की 'बंटवारा 1947', किसने की संडे को ज्यादा कमाई?
'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947', किस फिल्म ने संडे को की ज्यादा कमाई?
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ बनी तूफान, संडे को 'धमाल 4' को दी मात, साल की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म भी बनी
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ बनी तूफान, संडे को 'धमाल 4' को दी मात
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ का संडे को गदर, 23 फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, ये रिकॉर्ड भी बनाया
‘बंटवारा 1947’ ने संडे को 23 फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, ये रिकॉर्ड भी बनाया

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
Stale Tea Poison:कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
Embed widget