एक्सप्लोरर

आखिरी सफर पर चांदनी: नम आंखों के साथ श्रीदेवी पंचतत्व में विलीन

आखिरी सफर पर चांदनी: श्रीदेवी के पति बोनी कपूर ने उन्हें मुखाग्नि दी. उन्हें पूरे राजकीय सम्मान के साथ आखिरी विदाई दी गई. श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को अंधेरी सेलिब्रेशन स्पोर्ट्स क्लब से विले पार्ले के श्मशान घाट तक ले जाया गया.

मुंबई:  बॉलीवुड की पहली लेडी सुपरस्टार श्रीदेवी का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन हो गया. श्रीदेवी के पति बोनी कपूर ने उन्हें मुखाग्नि दी. उन्हें पूरे राजकीय सम्मान के साथ आखिरी विदाई दी गई. श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को अंधेरी सेलिब्रेशन स्पोर्ट्स क्लब से विले पार्ले के श्मशान घाट तक ले जाया गया. अंतिम संस्कार के लिए दोपहर 3.30 बजे का समय तय किया गया था लेकिन रास्ते में फैंस की भीड़ के कारण श्मशान घाट तक पहुंचने में काफी वक्त लगा. अंतिम संस्कार की क्रिया के लिए तमिलनाडु से पंडित बुलाए गए थे.

श्रीदेवी के आखिरी दर्शन और उन्हें आखिरी विदाई देने के लिए पूरा बॉलीवुड उमड़ पड़ा. अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, गौरी खान, शक्ति कपूर, प्रसून जोशी, अर्जुन रामपाल, अनिल अंबानी, अंशुना कपूर, मनमोहन देसाई, मुकुल देव, जावेद अख्तर, शबाना आजमी, सुनील शेट्टी, फरदीन खान और अनुपम खेर समेत कई अन्य दिग्गज अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे.

श्रीदेवी के आखिरी सफर का पल पल का अपडेट

05.04 PM: श्रीदेवी के अंतिम संस्कार की तस्वीरें एबीपी न्यूज़ पर. बोनी कपूर अंतिम क्रिया कर रहे हैं. उन्हें महाराष्ट्र पुलिस ने गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया. आखिरी सफर पर चांदनी: नम आंखों के साथ श्रीदेवी पंचतत्व में विलीन

16.48 PM: श्रीदेवी के आखिरी दर्शन करने पहुंचे गायक गुरदास मान ने कहा- ''श्रीदेवी की तरह कोई दूसरा नहीं हो सकता. वो एक्टिंग का स्कूल थीं, आने वाली नस्लें उनसे सीखेंगी.'' आखिरी सफर पर चांदनी: नम आंखों के साथ श्रीदेवी पंचतत्व में विलीन

16.40 PM: श्रीदेवी के अंतिम दर्शन के लिए महानायक अमिताभ बच्चन पहुंचे.

16.20 PM: श्रीदेवी का शव इस समय विलेपार्ले श्मशान भूमि में है. थोड़ी देर में उन्हें मुखाग्नि दी जाएगी. श्मशान भूमि के बाहर श्रीदेवी की आखिरी झलक पाने के लिए फैंस भारी संख्या में मौजूद हैं. फैंस की बेताबी का आलम ये है कि कुछ लोग पेड़ तक पर चढ़ गए हैं. बता दें कि श्मशान भूमि के अंदर सभी को जाने की इजाजत नहीं है.

आखिरी सफर पर चांदनी: नम आंखों के साथ श्रीदेवी पंचतत्व में विलीनBHEED

16.01 PM: विलेपार्ले श्मशान घाट पर शाहरुख खान, गौरी खान, अनिल अंबानी, अंशुना कपूर, मनमोहन देसाई, मुकुल देव, जावेद अख्तर, सुनील शेट्टी, फरदीन खान और अनुपम खेर समेत कई अन्य दिग्गज श्रीदेवी को आखिरी विदाई देने के लिए मौजूद. आखिरी सफर पर चांदनी: नम आंखों के साथ श्रीदेवी पंचतत्व में विलीन

03.51 PM: विले पार्ले श्मशान भूमि पहुंचा श्रीदेवी का पार्थिव शरीर, थोड़ी देर में होगा अंतिम संस्कार. आखिरी झलक पाने के लिए भारी संख्या में फैंस मौजूद. श्मशान भूमि पहुंचने में श्रदेवी की अंतिम यात्रा में एक घंटे 40 मिनट का समय लगा.

3.30 PM: कुछ मिनटों में जुहू सर्कल पहुंच जाएगी श्रीदेवी की अंतिम यात्रा.

3.20 PM: चार बंगाल मार्केट से निकलते हुए जुहू सर्कल की तरफ बढ़ रही है श्रीदेवी की अंतिम यात्रा.

3.15 PM: अंतिम यात्रा वाले ट्रक पर सावर हैं अर्जुन कपूर. एक दौर में अर्जुन ने श्रीदेवी और उनकी बेटियों से कोई खास लगाव नहीं होने की बात कही थी लेकिन उनका ये बदला हुआ रूप उनके प्रति लोगों का नज़रिया बदल देगा.

आखिरी सफर पर चांदनी: नम आंखों के साथ श्रीदेवी पंचतत्व में विलीन

3.10 PM: कोकिला बेन अस्पताल पहुंची श्रीदेवी की अंतिम यात्रा.

3.00 PM: तय समय के हिसाब से श्रीदेवी का अंतिम संस्कार 3.30 मिनट पर होना था लेकिन देर से निकली शव यात्रा धीमी गति से आगे बढ़ रही है जिसकी वजह से अंतिम संस्कार में देर हो जाएगी. फैंस के हुजूम ने अंतिम यात्रा की रफ्तार धीमी कर दी है.

2.50 PM: शवयात्रा को अपने पड़ाव तक पहुंचने में अभी लगेगा काफी वक्त. रास्ते में फैंस के हुजूम की वजह से तेज़ी से आगे नहीं बढ़ पा रही है शवयात्रा.

2.45 PM:  शवयात्रा को एस्कॉर्ट कर रही हैं छह गाड़ियां. फूलों से सजे ट्रक की सजावट का काम दिग्गज बॉलीवुड डायरेक्टर करण जौहर ने करवाया है.

2.40 PM: लोखंडवाला पहुंची श्रीदेवी की शवयात्रा. अंतिम दर्शन के लिए रास्ते पर आए इलाके के लोग.

2.35 PM: सड़क के दोनों किनारों पर श्रीदेवी के फैंस का हुजूम है, जिसकी वजह से शवयात्रा के आगे बढ़ने में दिक्कतें आ रही हैं. मुंबई पुलिस की एक टीम इस यात्रा को एस्कॉर्ट कर रही है लेकिन उसे काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

आखिरी सफर पर चांदनी: नम आंखों के साथ श्रीदेवी पंचतत्व में विलीन

2.30 PM: शव यात्रा वाले ट्रेक में पति बोनी कपूर, बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर, अनिल कपूर, संजय कपूर समेत कपूर खानदान के कई सदस्य सवार हैं.

2.25 PM: अंतिम यात्रा के दौरान सामने आई श्रीदेवी के देहांत के बाद की पहली तस्वीर. दुल्हन सी नज़र आ रही हैं लाखों दिलों पर राज करने वाली ये दिग्गज अदाकारा.

आखिरी सफर पर चांदनी: नम आंखों के साथ श्रीदेवी पंचतत्व में विलीन

2.20 PM: अंतिम यात्रा में श्रीदेवी को दिया जा रहा है राजकीय सम्मान यानी गार्ड ऑफ़ ऑनर. राजकीया सम्मान के साथ अपनी अंतिम यात्रा पर निकली रूप की रानी श्रीदेवी.

2.15 PM: श्रीदेवी के अंतिम सफर में शामिल है उनका पूरा परिवार. जाह्नवी भी अपनी मां के इस अंतिम सफर में शामिल हैं. श्रीदेवी अपनी इस बड़ी बेटी को खुद से बड़ा स्टार बनते देखना चाहती थीं, लेकिन उनका ये अरमान अधूरा रह गया.

आखिरी सफर पर चांदनी: नम आंखों के साथ श्रीदेवी पंचतत्व में विलीन

2.10 PM: फूलों से सजे रथ पर श्रीदेवी की शव यात्रा शुरू

श्रीदेवी के आखिरी दर्शन के लिए सेलिब्रेशन स्पोर्ट्स क्लब में बॉलीवुड से लेकर टीवी के सभी सितारों का तांता लगा रहा. अभिनेत्री विद्या बालन जब अंतिम दर्शन करने पहुंचीं तब फूट-फूट कर रो पड़ीं. साथ में उनके पति सिद्धार्थ रॉय कपूर थे उन्होंने इस दौरान उन्हें संभाला.

श्रीदेवी का पार्थिव शरीर देखने के लिए पहुंचे दिग्गजों में रेखा, जया बच्चन, जय प्रदा, हेमा मालिनी, ऐश्ववर्या राय, सुष्मिता सेन, करण जौहर, उर्वशी रौतेला, ठाकरे परिवार समेत ऐसे-ऐसे नाम शामिल हैं जिनसे उनके कद का अंदाज़ा लगता है.

आखिरी सफर पर चांदनी: नम आंखों के साथ श्रीदेवी पंचतत्व में विलीन

आपको बता दें कि श्रीदेवी को गार्ड ऑफ़ ऑनर देने के बाद पूरे राजकीय सम्मान से उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा. कला के क्षेत्र में उनके बड़े और अहम योगदान के लिए उन्हें भारत के नागरिक सम्मान पमदश्री से नवाजा जा चुका है.

ये भी पढ़ें

PHOTO: नम आंखों के साथ दुबई से श्रीदेवी के शव को लेकर मुंबई पहुंचे बेटे अर्जुन कपूर श्रीदेवी की मौत पर एस बालाकृष्णन ने उठाए सवाल, ‘3 फीट की गहराई में कोई कैसे डूब सकता है’ नशे में बाथटब में डूबने से हुई थी श्रीदेवी की मौत, अमर सिंह का दावा- ‘शराब नहीं पीती थीं’ मोहित मारवाह की शादी के बाद भी दुबई में क्यों रुकी थी श्रीदेवी, सामने आई ये वजह 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2026 सीक्वल के नाम, 'जेलर 2' समेत 8 फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर काटा गदर, एक ने कमाया 427% प्रॉफिट
2026 सीक्वल के नाम, 'जेलर 2' समेत 8 फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर काटा गदर, एक ने कमाया 427% प्रॉफिट
'रॉकस्टार या स्लमडॉग मिलियनेयर के सहारे नहीं बैठ सकता', हेटर्स को एआर रहमान का जवाब
'रॉकस्टार या स्लमडॉग मिलियनेयर के सहारे नहीं बैठ सकता', ट्रोलिंग पर बोले रहमान
'बच जाएगी मेरी शादी?' स्वरा भास्कर को सताया रिश्ता टूटने का डर
'बच जाएगी मेरी शादी?' स्वरा भास्कर को सताया रिश्ता टूटने का डर
'वाराणसी' में दिखेगा पिता-बेटा का इमोशन, प्रियंका-महेश की लव स्टोरी पर एसएस राजामौली का खुलासा
'वाराणसी' में दिखेगा पिता-बेटा का इमोशन, प्रियंका-महेश की लव स्टोरी पर एसएस राजामौली का खुलासा

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget