एक्सप्लोरर

Jiah Khan Case: जिया खान केस से बरी होने के बाद सूरज पंचोली ने सबसे पहले सलमान खान को किया था मैसेज, कही थी ये बात

Jiah Khan Case: जिया खान के सुसाइड केस से बरी होने के बाद सूरज पंचोली ने सबसे पहले सलमान खान को मैसेज किया था. सूरज ने हाल ही में इस बात का खुलासा किया.

Jiah Khan Case: जिया खान सुसाइड केस से एक्टर सूरज पंचोली को 28 अप्रैल को बरी कर दिया गया. 2013 से सूरज पंचोली पर जिया खान को सुसाइड के लिए उकसाने का केस चल रहा था. जिसके 10 साल बाद सूरज पंचोली को इस केस से राहत मिली है. इस केस से बरी होने के बाद सूरज के चाहने वालों में काफी खुशी है. उन्हें कई लोग बधाई दे रहे हैं. वहीं केस से रिहा होते ही सूरज पंचोली की बात करें तो उन्होंने सबसे पहले सलमान खान को मैसेज किया था.

सबसे ज्यादा सलमान खान ने मेरे लिए किया - सूरज पंचोली
बॉम्बे टाइम्स से बातचीत में सूरज पंचोली ने बॉलीवुड के दबंग खान के बारे में बताया कि सलमान ने किस तरह उनके बुरे समय में उनकी मदद की है. सूरज ने कहा, 'सलमान खान मेरे पिता या मां के दोस्त नहीं हैं. बेशक, वो एक-दूसरे को जानते हैं क्योंकि वो सभी एक ही इंडस्ट्री में काम करते हैं. मैं एक था टाइगर का AD था और उन्होंने मुझसे कहा था कि वो मेरी पहली फिल्म प्रोड्यूस करेंगे. उस फिल्म (हीरो) के आने से दो साल पहले 2013 में मुझ पर आरोप लगाया गया था और उन्होंने तब भी उस फिल्म को प्रोड्यूस किया और मेरे साथ खड़े रहे. उन्होंने मेरे लिए किसी और से ज्यादा किया है, लेकिन मैं अपनी सीमाएं जानता हूं और मैं उस रिलेशन का फायदा नहीं उठाऊंगा. मैं उनसे सौ बार मिल चुका हूं, लेकिन काम के सिलसिले में कभी नहीं. कोर्ट से निकलते ही मैंने सबसे पहले उन्हें मैसेज किया था. उन्होंने मुझसे कहा था, 'सूरज, अगर तुम अपने दिल में जानते हो कि तुमने कुछ गलत नहीं किया है, तो तुम्हें चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है.'

'कोई नहीं देना चाहता था काम' - सूरज पंचोली
सूरज पंचोली ने इस दौरान ये भी बताया कि उन्होंने कई लोगों से काम मांगा, लेकिन उनपर चल रहे इस केस के कारण किसी ने उन्हें काम नहीं दिया. उन्होंने कहा, 'इन पिछले 10 सालों में मैंने काम के लिए हर किसी के दरवाजे खटखटाए. कॉरपोरेट्स और स्टूडियो किसी ऐसे व्यक्ति के साथ काम नहीं करना चाहते थे, जिसके पास बाहर जाने की परमिशन न हो और सिर पर तलवार लटक रही हो. वो चाहते थे कि पहले मुझे क्लीन चिट मिल जाए. मैं अब पुनर्जन्म महसूस कर रहा हूं और मैं काम करने के लिए तैयार हूं.'

सूरज ने इस इंटरव्यू में ये भी बताया कि वो जिया खान के साथ 5 महीने ही रिलेशनशिप में रहे हैं.

यह भी पढ़ें: भयानक एक्सीडेंट के बाद रुक गया था Mahima Choudhary का करियर, 67 कांच के टुकड़ों ने कर दी थी चेहरे की ऐसी हालत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आवारापन 2' ने फर्स्ट डे 'भूत बंगला'-'द ओडिसी' समेत तोड़े 13 फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स, जानें कलेक्शन
'आवारापन 2' ने फर्स्ट डे 'भूत बंगला'-'द ओडिसी' समेत तोड़े 13 फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स, जानें कलेक्शन
Awarapan 2 Batwara 1947 Movie LIVE: बॉक्स ऑफिस पर 'आवारापन 2' के आगे नहीं टिक पाए सनी देओल, कलेक्शन में जमीन-आसमान का फर्क
Live: 'आवारापन 2' के आगे नहीं टिक पाए सनी देओल, कमाई में जमीन-आसमान का फर्क
Batwara 1947 Box Office Collection Day 1: सनी देओल की 'बंटवारा 1947' की 'आवारापन 2' के आगे हालत पंचर, कमाए 5 करोड़
बॉक्स ऑफिस: 'आवारापन 2' के आगे 'बंटवारा 1947' का बुरा हाल, पहले दिन कमाए 5 करोड़
Awarapan 2 Box Office Day 1: इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ने ओपनिंग डे पर की बंपर कमाई, पहले दिन 20 करोड़ के पार पहुंचा कलेक्शन
'आवारापन 2' ने ओपनिंग डे पर की बंपर कमाई, पहले दिन 20 करोड़ के पार पहुंचा कलेक्शन

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget