एक्सप्लोरर

सोनू सूद ने इशारों में कंगना पर कसा तंज़, कहा- देखकर दुख होता है कि लोग फिल्म इंडस्ट्री पर उंगली उठाते हैं

सोनू सूद ने कहा कि ये इंडस्ट्री मानती तो है कि हम सब एक हैं, एक परिवार हैं, लेकिन कहीं न कहीं वो कड़ियां मिसिंग हैं. अच्छा या बुरा करने पर कौन किसकी सराहना करता है.

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद कोरोना काल में अपने सामाजिक कामों को लेकर खूब चर्चा में रहे. उन्होंने दिल खोलकर लोगों की मदद की, जिससे उनके चाहने वालों की संख्या में भी खूब इज़ाफा हुआ. अब सोनू ने इशारों में अभिनेत्री कंगान रनौत पर तंज़ कसा है. उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि मुझे ये देखकर दुख होता है कि हमारे ही कुछ लोग इंडस्ट्री के खिलाफ बोलते हैं.

सोनू सूद से एक इंटरव्यू के दौरान बॉलीवुड के मीडिया ट्रायल को लेकर सवाल किया गया, जिसपर उन्होंने कहा, "हां मैं परेशान हुआ था. दुख की बात ये थी कि हमारे ही बॉलीवुड के कुछ लोग थे, जो उसके बारे में खुश नहीं थे. बॉलीवुड के खिलाफ बात करते हैं. ये वो मिट्टी है, जिसके लिए हम अपने घर बार, मां-बाप को छोड़कर संघर्ष करने आते हैं. ये मिट्टी आपके सपने पूरे करती है."

उन्होंने कहा, "बॉलीवुड लोगों को प्रेरणा देता है. बोलते हैं कि एक्टर्स लोगों को प्रेरित करते हैं, अगर दुनिया को कोई संदेश देते हैं तो लोग फोलो करते हैं. आज उसी बॉलीवुड के बारे में जब लोग उंगली उठाते हैं, तो आप सोचिए कि हर एक्टर पर, इस इंडस्ट्री पर कितना असर पड़ा होगा."

सोनू सूद ने कहा कि ये इंडस्ट्री मानती तो है कि हम सब एक हैं, एक परिवार हैं, लेकिन कहीं न कहीं वो कड़ियां मिसिंग हैं. अच्छा या बुरा करने पर कौन किसकी सराहना करता है. कोई नहीं करता. सब अपने दायरे में बंधे हुए हैं. उन्होंने कहा कि ये जो एपिसोड गुज़रा है, सभी के लिए एक बड़ी सीख है.

उन्होंने कहा कि यहां पर कामयाब लोगों को हर कोई सलाम करता है, लेकिन जो कामयाब नहीं होता उसका हाथ कोई नहीं थामता. उन्होंने कहा कि जिन लोगों को कामयाबी नहीं मिल पाई है, उनका हाथ थामना ही सच्ची जीत है. ये हमारे बॉलीवुड के लोगों को सीखना बहुत ज़रूरी है. ये सीख उनकी किताबों में कहीं न कहीं मिसिंग हैं.

आपको बता दें कि कंगना रनौत फिल्म इंडस्ट्री के कई लोगों के खिलाफ खुलकर बोलती आई हैं. कुछ वक्त पहले उन्होंने कहा था कि फिल्म इंडस्ट्री के 99 फीसदी लोग ड्रग्स का सेवन करते हैं. कंगना के इस दावे को लेकर जया बच्चन, रवीना टंडन और हंसल मेहता समेत कई सितारों ने उनकी आलोचना की थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दृश्यम 3' ने तोड़ा 'बॉर्डर 2' का रिकॉर्ड, बनी 2026 की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसर बॉलीवुड फिल्म
'दृश्यम 3' ने तोड़ा 'बॉर्डर 2' का रिकॉर्ड, बनी 2026 की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसर बॉलीवुड फिल्म
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
दलेर मेहंदी विवाद, सुबोध उनियाल पर भड़के मीका सिंह, कहा- 'आप गुंडे नहीं हो...'
दलेर मेहंदी विवाद, सुबोध उनियाल पर भड़के मीका सिंह, कहा- 'आप गुंडे नहीं हो...'
'औरत अपने अंदर की ताकत से अनजान...’, ‘प्रताप’ में पूनम बनकर याद दिलाएंगी ईशा देओल
'औरत अपने अंदर की ताकत से अनजान...’, ‘प्रताप’ में पूनम बनकर याद दिलाएंगी ईशा देओल

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
Embed widget