एक्सप्लोरर

फिल्म 'किसान' में लीड रोल में दिखेंगे एक्टर सोनू सूद, महानायक अमिताभ बच्चन ने दी बधाई

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद को नई फिल्म मिलने पर अमिताभ बच्चन ने शुभकामनाएं दी हैं. इस फिल्म का नाम 'किसान' है. फिल्म किसान में सोनू सूद लीड रोल में नजए आएंगे. अमिताभ के बधाई देने पर सोनू सूद ने आभार जताया है. इस फिल्म को ई निवास डायरेक्ट करेंगे.

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद को महानायक अमिताभ बच्चन ने शुभकामनाएं दी हैं. बिग बी ने ये शुभकामना सोनू सूद की अगली फिल्म के लिए दी है. सोनू की इस फिल्म का नाम 'किसान' है. इस फिल्म में सोनू लीड रोल निभाएंगे. सोनू ने शुभकामना देने के लिए अमिताभ बच्चन का आभार जताया है. हालांकि इस फिल्म का सेन्टर क्या है, इसके बारे में अधिक जानकारी नहीं मिल पाई है.

बिग बी ने अपने ट्वीट में लिखा,"फिल्म किसान के लिए बहुत सारी शुभकामनाएं. इसके डायरेक्टर ई निवास हैं. इसमें लीड रोल सोनू सूद निभा रहे हैं." अमिताभ बच्चन के इस विश पर एक्टर सोनू सूद ने आभार जताया है. उन्होंने लिखा,"आपक बहुत सारा धन्यवाद सर." सोनू सूद और अमिताभ बच्चन के इस ट्वीट पर फैंस कयास लगा रहे हैं कि ये फिल्म देश में चल रहे किसान आंदोलन पर आधारित हो सकती है.

यहां देखिए सोनू सूद रिप्लाई और अमिताभ बच्चन का ट्वीट-

राज शांडिल्य करेंगे प्रोड्यूस

इसके अलावा फिल्म क्रिटीक और ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने भी इसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दी है. उन्होंने ट्वीट में लिखा,"किसान में सोनू लीड रोल में होंगे. फिल्म को ई निवास डायरेक्टर करेंगे. फिल्म ड्रीम गर्ल के जरिए बॉलीवुड में बतौर डायरेक्टर डेब्यू करने वाले राज शांडिल्य इसके प्रोड्यूसर होंगे. फिल्म की अन्य कास्ट के बारे में जल्द जानकारी दी जाएगी."

ई निवास कर चुके हैं शूल को डायरेक्ट

बता दें कि ई निवास ने साल 1999 की सुपरहिट फिल्म 'शूल' को भी डायरेक्ट किया था. सोन सूद को ये फिल्म मिलने से जितने खुद सोनू खुश हैं, उतने ही खुश उनके फैंस हैं. सोनू सूद ने कोरोना वायरस महामारी के चलते लगे लॉकडाउन के दौरान हजारों प्रवासी मजदूरों और कामगारों की मदद की थी और उन्हें सुरक्षित उनके घर पहुंचाया था. सोनू अब भी लोगों की मदद कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें-

Video: भाई शोविक संग NCB के दफ्तर पहुंचीं रिया चक्रवर्ती, कई दिनों से जमानत पर हैं बाहर

Farmer Protests: किसानों के समर्थन में आए दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र, बोले- 'जी जान से कर रहा हूं अरदास'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जया की नींद न हो खराब, इसलिए हेडफोन लगाकर मैच देखते हैं अमिताभ-अभिषेक
जया की नींद न हो खराब, इसलिए हेडफोन लगाकर मैच देखते हैं अमिताभ-अभिषेक
सुनीता आहूजा के आरोपों के बीच गोविंदा के सपोर्ट में उतरीं सलमान खान की एक्स सोमी अली, कही ये बात
सुनीता आहूजा के आरोपों के बीच गोविंदा के सपोर्ट में उतरीं सलमान खान की एक्स सोमी अली
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' या सनी की 'बंटवारा 1947', किसने की संडे को ज्यादा कमाई?
'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947', किस फिल्म ने संडे को की ज्यादा कमाई?
Sunny Deol ने क्यों नहीं किया गुटखा और पान मसाला का एड? करोड़ों का ऑफर क्यों ठुकराया?
शाहरुख-अजय के उलट क्यों सनी देओल ने ठुकराए पान मसाला के करोड़ों के ऑफर?

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
अखिलेश के चवन्नी वाले बयान पर RLD विधायक बोले- किसान समाज का अपमान
अखिलेश के चवन्नी वाले बयान पर RLD विधायक बोले- किसान समाज का अपमान
Sunny Deol ने क्यों नहीं किया गुटखा और पान मसाला का एड? करोड़ों का ऑफर क्यों ठुकराया?
शाहरुख-अजय के उलट क्यों सनी देओल ने ठुकराए पान मसाला के करोड़ों के ऑफर?
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
Jimmy Chilimigras Story: 12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
Embed widget