एक्सप्लोरर

सोनी राजदान ने उठाए अफजल गुरू की फांसी पर सवाल, की जांच की मांग

सोनी राजदान ने उठाए संसद हमले के दोषी अफजल गुरू की फांसी पर सवाल. ट्वीट के बाद शुरू हुआ विवाद तो बाद में दी सफाई, कहा- किसी का समर्थन नहीं, बस न्याय की उम्मीद.

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनी राजदान ने मंगलवार को आतंकी अफजल गुरू को लेकर एक ट्वीट किया है, जिसके बाद विवाद खड़ा हो गया है. सोनी ने अफजल गुरू की फांसी के मामले में जांच की मांग की है. उन्होंने एक अन्य पोस्ट में सवाल किया कि किसी ने गुरू के इन आरोपों को गंभीरता से क्यों नहीं लिया कि जम्मू कश्मीर में डीएसपी पद से बर्खास्त हुए दविंदर सिंह ने उसका उत्पीड़न किया था?

सोनी राजदान ने अपने ट्विटर पोस्ट में एक खबर का लिंक शेयर किया है जिसमें साल 2000 की शुरूआत में गुरू का उसके वकील को लिखे पत्र का ब्योरा है जिसमें संकेत दिया गया था कि संसद पर हमले की साजिश में सिंह शामिल था.

'गंगूबाई काठियावाड़ी' के सेट पर आलिया भट्ट को नहीं लगी चोट, एक्ट्रेस ने दी सफाई

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘न्याय का मजाक बन गया है. अगर आदमी बेगुनाह निकला तो कौन उसे मौत से वापस लेने जा रहा है? इसलिए मौत की सजा को हल्के में नहीं लेना चाहिए. इसलिए इस बारे में ठोस जांच होनी चाहिए कि अफजल गुरू को बलि का बकरा क्यों बनाया गया?’’ 

इसके बाद सोनी राजदान ने एक और ट्वीट किया, जिसमें उन्हें इस बात पर अपनी सफाई पेश की कि वो अफजल गुरू का समर्थन नहीं करती और न ही उन्हें बेगुनाह मानती हैं.

उन्होंने ट्वीट में कहा, ‘‘कोई नहीं कह रहा कि वह बेगुनाह है. लेकिन अगर उसे प्रताड़ित किया गया था और प्रताड़ना देने वाले ने उसे वो सब करने का आदेश दिया था जो उसने किया, तो क्या इसकी पूरी तरह जांच नहीं होनी चाहिए? किसी ने दविंदर सिंह के खिलाफ अफजल के आरोपों को गंभीरता से क्यों नहीं लिया ?’’

बता दें कि दविंदर सिंह को हिज्बुल मुजाहिदीन के दो आतंकियों को कश्मीर घाटी में पहुंचाने के लिए 12 जनवरी को गिरफ्तार किया गया था. राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) सिंह से पूछताछ कर रही है. वहीं, संसद पर हमले के दोषी आतंकी अफजल गुरू को फरवरी 2013 में फांसी पर लटकाया गया था.

(इनपुट-एजेंसी)

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दृश्यम 3' ने तोड़ा 'बॉर्डर 2' का रिकॉर्ड, बनी 2026 की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसर बॉलीवुड फिल्म
'दृश्यम 3' ने तोड़ा 'बॉर्डर 2' का रिकॉर्ड, बनी 2026 की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसर बॉलीवुड फिल्म
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
दलेर मेहंदी विवाद, सुबोध उनियाल पर भड़के मीका सिंह, कहा- 'आप गुंडे नहीं हो...'
दलेर मेहंदी विवाद, सुबोध उनियाल पर भड़के मीका सिंह, कहा- 'आप गुंडे नहीं हो...'
'औरत अपने अंदर की ताकत से अनजान...’, ‘प्रताप’ में पूनम बनकर याद दिलाएंगी ईशा देओल
'औरत अपने अंदर की ताकत से अनजान...’, ‘प्रताप’ में पूनम बनकर याद दिलाएंगी ईशा देओल

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
Embed widget