एक्सप्लोरर

मीडिया रिपोर्ट्स का दावा, अनुष्का शर्मा के बाद अब सोनम कपूर कर सकती हैं शादी

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की शादी के बाद अब खबरें कि एक के बाद एक कुछ और बॉलीवुड जोड़ियां अपने रिश्तों को एक नए मुकाम पर ले जाने के लिए तैयार हैं.

नई दिल्ली: अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की शादी बाद अब खबरें हैं कि एक के बाद एक कुछ और बॉलीवुड जोड़ियां अपने रिश्तों को एक नए मुकाम पर ले जाने के लिए तैयार हैं. कुछ दिन पहले खबर आई थी कि वरुण धवन कथित गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के साथ शादी कर सकते हैं. फिर खबर आई कि बॉलीवुड के राम और लीला यानी रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण भी शादी करने वाले हैं.. और खबर आ रही है कि झक्कास मैन अनिल कपूर की लाडली सोनम कपूर भी इस साल शादी कर सकती हैं. मीडिया रिपोर्ट्स का कहना है कि सोनम कपूर अपने कथित ब्वॉयफ्रेंड आनंद अहुजा के साथ इस साल अप्रैल में शादी कर सकती हैं. सोनम कपूर ने ब्वॉयफ्रेंड के साथ कुछ इस अंदाज में मनाया New Year, देखें Inside फोटोज मीडिया रिपोर्ट्स का दावा, अनुष्का शर्मा के बाद अब सोनम कपूर कर सकती हैं शादी रिपोर्ट्स की मानें तो ये ग्रैंड शादी जयपुर में होने वाली है. वहीं, सोनम की शादी की खबरों के बीच एक खबर ये भी आ रही है कि इनकी शादी की खबर की अफवाहों का जन्म एक गलतफहमी के कारण हुआ है. रिपोर्ट्स के मुताबिक असल में सोनम के एक कजन की शादी इस साल जोधपुर में होने वाली है और उसी की तैयारियों को मीडिया ने सोनम की शादी की तैयारियों से जोड़ लिया है. अनुष्का-विराट के बाद अब वरुण के घर में भी बज सकती है शहनाई हालांकि, आज तड़के ही एले इंडिया मैग्जीन की ओर से दिए किए गए एक पोस्ट ने एक बार फिर इन खबरों को हवा दे दी है कि ये कपल जल्द शादी करने वाला है. दरअसल, एले इंडिया के जनवरी एडिशन पर सोनम कपूर को रखा गया है. हाल ही में सोनम कपूर ने एले के लिए फोटो शूट भी करवाया है और इस शूट का थीम था 'द हैप्पीनेस प्रोजेक्ट'. अब देखना होगा कि क्या ये खबरें सही साबित होती हैं या फिर महज एक अफवाह.

We hear wedding bells. ???????????? Link in bio.

A post shared by ELLE India (@elleindiaofficial) on

शादी की खबरों पर वरुण धवन ने तोड़ी चुप्पी, कहा- चाहता तो हूं लेकिन... साथ में मनाया न्यू ईयर आपको बता दें कि सोनम कपूर ने नाए साल का स्वागत अपने कथित ब्वॉयफ्रेंड आनंद आहुजा के साथ किया था. इन दोनों के साथ बहन रिया कपूर और कुछ खास दोस्त भी नजर आए. इन दोनों लव बर्ड्स ने साथ में जमकर पार्टी भी की और एक दूसरे के काफी करीब भी नजर आए. सोनम कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी  लगातार अपने फैंस के साथ तस्वीरें शेयर की. हालांकि दोनों ने साथ की एक भी तस्वीर शेयर नहीं की. लेकिन सोनम के फैन पेज पर इन दोनों की साथ की कुछ खास तस्वीरें और वीडियो शेयर की थी. एक वीडियो में सोनम और आनंद काफी नजदीक नजर आ रहे थे. यही वीडियो एले इंडिया ने भी शेयर की है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office: अजय देवगन की 'धमाल 4' ने चार हफ्तों में कितना किया कलेक्शन, कितना कमाया प्रॉफिट? जानें- पूरी रिपोर्ट
'धमाल 4' ने चार हफ्तों में कितना किया कलेक्शन, कितना कमाया प्रॉफिट? जानें- पूरी रिपोर्ट
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
सलमान खान के घर के बाहर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, ड्यूटी के दौरान आया हार्ट अटैक
सलमान खान के घर के बाहर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, ड्यूटी के दौरान आया हार्ट अटैक
Friday Box Office: 'स्पाइडर मैन' के आगे पहले ही दिन पिटी 'ओह माय डॉग', 'धमाल' 4 का भी निकला दम, जानें-फ्राइडे का कलेक्शन
'स्पाइडर मैन' के आगे पहले ही दिन पिटी 'ओह माय डॉग', जानें- 'धमाल' 4' का फ्राइडे कलेक्शन

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
रांची प्रोटेस्ट का 15वां दिन: देवेंद्र नाथ महतो गुट की सरकार से आज होगी बात
रांची प्रोटेस्ट का 15वां दिन: देवेंद्र नाथ महतो गुट की सरकार से आज होगी बात
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
AIIMS Delhi: AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
देश में सिर्फ 5.67% स्कूलों में पहली से 12वीं तक की पढ़ाई, सरकार ने दी जानकारी
देश में सिर्फ 5.67% स्कूलों में पहली से 12वीं तक की पढ़ाई, सरकार ने दी जानकारी
Embed widget