एक्सप्लोरर

PM मोदी शपथ ग्रहण समारोह: भीड़ में फंस गई थी आशा भोसले, मदद के लिए आगे आईं स्मृति ईरानी

पीएम नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में लीजेंड सिंगर आशा भोसले के अनुभव कुछ ज्यादा अच्छे नहीं रहे. उन्होंने ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए अपने अनुभव साझा किए.

बीते रोज पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने दूसरे कार्यकाल के लिए प्रधानमंत्री पद की शपथ ली. राष्ट्रपति भवन में हुए इस शपथ ग्रहण समारोह में बॉलीवुड के सितारों का जमावड़ा लगा. इसमें कुछ नए कलाकारों से लेकर कई दिग्गज भी पहुंचे. लेकिन इस शपथ ग्रहण समारोह की इस शानदार शाम से दिल को छू लेने वाला किस्सा सामने आया है. शपथ ग्रहण समरोह में लीजेंड सिंगर आशा भोसले भी पहुंची थी. उन्होंने सोशल मीडिया पर इस शाम के अपने कुछ खास अनुभव तस्वीरों के माध्यम से साझा किए हैं. आशा भोसले ने केंद्रीय मंत्री और पूर्व एक्ट्रेस स्मृति ईरानी के साथ एक तस्वीर शेयर की है. 14 KM नंगे पैर चलकर सिद्धिविनायक पहुंची स्मृति ईरानी, एकता कपूर ने शेयर की तस्वीर आशा भोसले ने लिखा, ''पीएम नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह के बाद भीड़ में मैं पागल हो रही थी लेकिन कोई मेरी मदद के लिए आगे नहीं आया. स्मृति ईरानी ने मुझे भीड़ में परेशान देखा और मेरी मदद के लिए आगे आईं. उन्होंने मुझे सुरक्षित घर पहुंचाया. वो परवाह करती है इसलिए वो जीती है.'' आशा भोसले के इस ट्वीट के रिप्लाई में स्मृति ईरानी ने उनका हाथ जोड़कर अभिवादन किया. आशा भोसले के इस ट्वीट पर फिल्म इंडस्ट्री के लिए गुस्सा भी देखने को मिला. फैंस ने कमेंट करते हुए लिखा कि किस तरह फिल्म इंडस्ट्री अक्सर लीजेंड्स को नकार और नजर अंदाज कर देती है. एक यूजर ने स्मृति ईरानी की तारीफ करते हुए लिखा, इसमें कोई संदेह नहीं है कि ये खास हैं. मैं स्मृति ईरानी जी का बहुत सम्मान करता हूं. लेकिन बॉलीवुड में लीजेंड्स को इस पर नजर आंदाज करना दुर्भाग्यपूर्ण है. मोदी सरकार-2: नए मंत्रिमंडल में स्मृति ईरानी बनीं सबसे युवा मंत्री आपको बता दें कि पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समरोह में बॉलीवुड के कई दिग्गज सितारे पहुंचे थे. आशा भोसले ने स्मृति ईरानी के अलावा सनी देओल के साथ भी तस्वीर शेयर की. उन्होंने लिखा, ''देखो हमारे बीच अब एक सांसद है. ढेर सारी शुभकामनाएं.'' यहां देखें PM नरेंद्र मोदी का पूरा शपथ ग्रहण कार्यक्रम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जोरू का गुलाम' डायरेक्टर शकील नूरानी अरेस्ट, यौन उत्पीड़न का है मामला, नशा देकर बनाया वीडियो
'जोरू का गुलाम' डायरेक्टर शकील नूरानी अरेस्ट, यौन उत्पीड़न का है मामला, नशा देकर बनाया वीडियो
Toxic BO Prediction: 'टॉक्सिक' बनेगी यश की हिंदी की दूसरी हाईएस्ट ओपनर, KGF2 का तोड़ पाएगी रिकॉर्ड?
'टॉक्सिक' बनेगी यश की हिंदी की दूसरी हाईएस्ट ओपनर, KGF2 का तोड़ पाएगी रिकॉर्ड?
टॉक्सिक' में कियारा आडवाणी ने दिया इंटीमेट सीन, सिद्धार्थ पर उठे सवाल, पति ने तोड़ी चुप्पी!
टॉक्सिक' में कियारा आडवाणी ने दिया इंटीमेट सीन, सिद्धार्थ पर उठे सवाल, पति ने तोड़ी चुप्पी!
'कोई तूफान हिला नहीं सकता...', 'फाइन शाइट' विवाद के बीच गोल्डन टेंपल पहुंचे गुरु रंधावा, देखें तस्वीरें
'कोई तूफान हिला नहीं सकता...', 'फाइन शाइट' विवाद के बीच गोल्डन टेंपल पहुंचे गुरु रंधावा, देखें तस्वीरें

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget