एक्सप्लोरर

आदित्य ठाकरे की बढ़ेंगी मुश्किलें! SIT करेगी Sushant Singh Rajput की मैनेजर Disha Salian की मौत की जांच

Sushant Singh Rajput News: दिशा सालियान ने मुंबई के मलाड इलाके में 8 जून 2020 को इमारत से कूदकर आत्महत्या कर ली थी. वहीं, सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को अपने अपार्टमेंट में फंदे से लटके मिले थे.

Aaditya Thackeray Disha Salian's News: महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विधानसभा में कहा है कि दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मैनेजर दिशा सालियान की मौत के मामले में जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया जाएगा. पुलिस के मुताबिक 28 साल की दिशा सालियान ने मुंबई के मलाड इलाके में 8 जून 2020 को एक बहुमंजिला इमारत से कूदकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली थी. वहीं, 34 साल के सुशांत सिंह राजपूत मुंबई के बांद्रा इलाके में 14 जून को अपने अपार्टमेंट में फंदे से लटके मिले थे.

बीजेपी ने की थी जांच की मांग

बीजेपी के नेताओं ने सालियान की मौत के मामले में जांच की मांग की थी. बीजेपी नेता फडणवीस राज्य के गृह मंत्री भी हैं. उन्होंने सदन में कहा, ‘‘मामला पहले ही मुंबई पुलिस के पास है. जिनके पास सबूत हैं, वे दे सकते हैं. एक एसआईटी इसकी जांच करेगी.’’ विपक्ष के नेता अजित पवार ने कहा कि इसे राजनीतिक पहलू से नहीं देखा जाना चाहिए.

निष्पक्ष तरीके से की जाएगी जांच

फडणवीस ने कहा कि बिना किसी को निशाना बनाए निष्पक्ष तरीके से जांच की जाएगी. सत्तारूढ़ गठबंधन के विधायकों ने सालियान की मौत के मामले में जांच के लिए एसआईटी के गठन की मांग की थी. सदन इस मुद्दे पर पांच बार स्थगित हुआ. वे स्पष्ट रूप से शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के विधायकों और पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे को निशाना बना रहे थे.

मामला सबसे पहले सदन में बालासाहेबंची शिवसेना (मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाला शिवसेना गुट) के विधायक भरत गोगावले ने उठाया था और उनके साथ बीजेपी विधायक नितेश राणे भी शामिल थे.

यह भी पढ़ें-

Kiara Advani: कौन सी फिल्म ने कियारा को बॉलीवुड में करियर बनाने के लिए किया इम्प्रेस, जानिए यहां

Anushka Shetty Video: 'कांतारा' से इंस्पायर हो 'भूत कला' देखने पहुंची अनुष्का शेट्टी? सामने आई एक्ट्रेस की ये वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Toxic BO Prediction: 'टॉक्सिक' बनेगी यश की हिंदी की दूसरी हाईएस्ट ओपनर, KGF2 का तोड़ पाएगी रिकॉर्ड?
'टॉक्सिक' बनेगी यश की हिंदी की दूसरी हाईएस्ट ओपनर, KGF2 का तोड़ पाएगी रिकॉर्ड?
टॉक्सिक' में कियारा आडवाणी ने दिया इंटीमेट सीन, सिद्धार्थ पर उठे सवाल, पति ने तोड़ी चुप्पी!
टॉक्सिक' में कियारा आडवाणी ने दिया इंटीमेट सीन, सिद्धार्थ पर उठे सवाल, पति ने तोड़ी चुप्पी!
'कोई तूफान हिला नहीं सकता...', 'फाइन शाइट' विवाद के बीच गोल्डन टेंपल पहुंचे गुरु रंधावा, देखें तस्वीरें
'कोई तूफान हिला नहीं सकता...', 'फाइन शाइट' विवाद के बीच गोल्डन टेंपल पहुंचे गुरु रंधावा, देखें तस्वीरें
'स्पाइडर मैन' ने रचा इतिहास, 10वें दिन मिली 122% उछाल, बनी हॉलीवुड की ऑल टाइम ग्रॉसर फिल्म
'स्पाइडर मैन' ने रचा इतिहास, 10वें दिन मिली 122% उछाल, बनी हॉलीवुड की ऑल टाइम ग्रॉसर फिल्म

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
कौन हैं वो 4 जज जो बनेंगे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस? कॉलोजियम ने की सिफारिश
कौन हैं वो 4 जज जो बनेंगे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस? कॉलोजियम ने की सिफारिश
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
Video: सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
Embed widget