एक्सप्लोरर

'सिंघम अगेन' की बंपर डील, अजय देवगन की फिल्म ने रिलीज से पहले ही कमा लिए 200 करोड़

Singham Again Deal: अजय देवगन की फिल्म 'सिंघम अगेन' की एक नॉन थिएट्रिकल डील हुई है. जिसके जरिए इस फिल्म ने रिलीज से पहले ही 200 करोड़ रुपये कमा लिए है.

Singham Again Deal: बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन की फिल्म सिंघम अगेन' का फैंस को बेसब्री से इंतजार है. फिल्म इस साल दिवाली के मौके पर रिलीज होने जा रही है. इस मल्टीस्टारर फिल्म को लेकर दर्शकों की एक्साइटमेंट बढ़ती जा रही है. इसी बीच सिंघम अगेन से जुडी एक बड़ी खबर सामने आ रही है.

सिंघम अगेन की रिलीज से काफी पहले से ही चर्चा हो रही है. फिल्म बड़े पर्दे पर आने के लिए तैयार है. इसी बीच एक बड़ी और अहम जानकारी सामने आई है. सिंघम अगेन की एक नॉन थिएट्रिकल डील हुई है. जिसके जरिए फिल्म ने करोड़ों रुपये की कमाई रिलीज से पहले कर ली है.

अजय की फिल्म ने रिलीज से पहले कमा डाले 200 करोड़ 

अजय देवगन की फिल्म 'सिंघम अगेन' ने रिलीज से पहले 200 करोड़ रुपये की तगड़ी कमाई कर ली है. फिल्म के डिजिटल और म्यूजिक राइट्स 200 करोड़ रुपये की भारी भरकम रकम में बेच दिए गए हैं. पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक मेकर्स ने संयुक्त रूप से सैटेलाइट, डिजिटल और म्यूजिक राइट्स बेचे है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rohit Shetty (@itsrohitshetty)

प्रोडक्शन से जुड़े एक सूत्र ने बताया है कि, 'यह अजय देवगन और रोहित शेट्टी के लिए सबसे बड़ी नॉन-थियेट्रिकल डील है. रोहित शेट्टी की फिल्मों ने हमेशा दर्शकों की जबर्दस्त मांग के कारण सैटेलाइट प्लेयर्स से बड़ी रकम हासिल की है. वहीं, सिंघम अगेन को डिजिटल प्लेयर्स ने भी प्रीमियम कीमत दी है. इस फिल्म में किसी फीचर फिल्म के लिए सबसे बड़े कलाकारों का सेटअप है.'

'सिंघम अगेन' ने वसूल लिया 80 परसेंट बजट

सिंघम अगेन का डायरेक्शन रोहित शेट्टी ने किया है. सिंघम अगेन को मेकर्स ने 250 करोड़ रुपये के बजट में तैयार किया है. 200 करोड़ रुपये की नॉन थिएट्रिकल डील मिलने के चलते रोहित और अजय देवगन की फिल्म ने अपने बजट की 80 परसेंट रकम वसूल ली है.

सिंघम अगेन की दमदार कास्ट

सिंघम अगेन में जहां अजय देवगन अहम रोल में हैं तो वहीं फिल्म का हिस्सा करीना कपूर खान, रणवीर सिंह, अक्षय कुमार, दीपिका पादुकोण, टाइगर श्रॉफ, आशुतोष राणा, दयानंद शेट्टी और श्वेता तिवारी भी हैं. वहीं एक्टर अर्जुन कपूर विलेन की भूमिका में नजर आएंगे.

यह भी पढ़ें: इस टीवी एक्ट्रेस ने दी है इंडिया की सबसे कमाऊ फिल्म, 45 की उम्र में बनी थी मां, 51 की उम्र में भी है कुंवारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dhamaal 4 BO Collection Day 7 Live Updates: 'धमाल 4' का 7वें दिन भी जलवा, 6 बजे तक 92 करोड़ के हुई पार
'धमाल 4' का 7वें दिन भी जलवा, 6 बजे तक 92 करोड़ के हुई पार
123 करोड़ कमाकर भी 'हिट' नहीं हो पाई है 'धमाल 4', जानें प्रॉफिटेबल फिल्म बनने के लिए अभी कितना कलेक्शन करना होगा
123 करोड़ कमाकर भी 'धमाल 4' नहीं है हिट? बॉक्स ऑफिस का ये गणित हैरान कर देगा
रामायण' ट्रेलर लॉन्च से ठीक पहले Ranbir Kapoor को हुआ कंजंक्टिवाइटिस, क्या दिल्ली इवेंट में शामिल होंगे एक्टर?
'रामायण' ट्रेलर लॉन्च से ठीक पहले रणबीर कपूर को हुआ कंजंक्टिवाइटिस, दिल्ली इवेंट में काला चश्मे पहने दिखेंगे 'राम'!
सलमान खान की नजरों से नहीं छिपा था सोनाक्षी-जहीर का रिश्ता, ऐसे खोली पोल, कहा- 'मुझे सब दिख रहा है'
सलमान खान की नजरों से नहीं छिपा था सोनाक्षी-जहीर का रिश्ता, ऐसे खोली पोल, कहा- 'मुझे सब दिख रहा है'

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
मानसून सत्र: ‘फिर वही करने जा रही सरकार’, परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लेटर
‘फिर वही करने जा रही सरकार’, संसद में परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लिखा लेटर
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
22 छक्के, 18 चौके, कौन हैं Andries Gous, जिन्होंने 51 गेंद में बनाए 132; 18.4 ओवर में 267 रन चेज
22 छक्के, 18 चौके, कौन हैं Andries Gous, जिन्होंने 51 गेंद में बनाए 132; 18.4 ओवर में 267 रन चेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े तो...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र सरकार को निर्देश
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र को निर्देश
Old SBI Passbook: घरवालों को मिली SBI की 20 साल पुरानी पासबुक मिली, खाते में रकम देखकर चौंक जाएंगे आप
घरवालों को मिली SBI की 20 साल पुरानी पासबुक मिली, खाते में रकम देखकर चौंक जाएंगे आप
Embed widget